कोटा आरटीयू के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों से खास चर्चा, स्पेशल न्यूज़ रिपोर्ट जेबा पटेल/ कोटा। Rajasthan Technical University के 15वें दीक्षांत समारोह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 मार्च को State Institute of Agricultural Management Auditorium, नयापुरा में आयोजित होने वाले इस समारोह में हजारों विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह से एक दिन पहले आयोजित रिहर्सल के दौरान रिपोर्टर जेबा पटेल ने डिग्री प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह उनके जीवन का एक यादगार और गर्व का क्षण होता है। कई विद्यार्थियों ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ इस खास मौके को साझा करने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। कुछ मेधावी विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक मिलने की संभावना को लेकर भी खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Haribhau Bagde तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Premchand Bairwa सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

- भीलवाड़ा में कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर भीलवाड़ा में शीतला अष्टमी के दिन अजमेरा हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- ब्रेकिंग न्यूज़ चीन ने जॉर्डन और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हो रही घटनाओं का खुलासा किया है — यह वाकई खतरनाक और भयावह है.1
- जंग का आज 12 वां दिन: भारत की मीडिया लग चुकी है अपने काम पर: जब ग़ाज़ा में रिहायशी इलाकों पर बमबारी हो रही थी तब सब ख़ामोश थे: इजरायल में जो तबाही हुई है उसकी हक़ीक़त बाहर नहीं निकले इसके लिए मीडिया को बैन कर दिया गया है, अगर किसी ने वीडियो अपलोड किया तो 5 साल की सज़ा का प्रावधान किया गया है, लेकिन अगर आप प्रोपेगेंडा के तहत विरोधी को बदनाम करने वाली रिपोर्टिंग करते हैं तो आपको छूट है... लेकिन लोग अब इनकी फर्जी खबरों के झांसे में शायद ही आएं: हक़ीक़त सबको पता है...1
- कोटा राजस्थान आरटीयू का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 9237 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 9237 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। अपरिहार्य कारणों के चलते राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रो. प्रेमचंद बैरवा समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने की। समारोह में दीक्षांत अतिथि के रूप में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने शिरकत की। इस दौरान कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े का अध्यक्षीय संदेश पढ़कर सुनाया। समारोह में कुलाधिपति पदक एमबीए की छात्रा निकिता जैन को प्रदान किया गया, जबकि कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक के छात्र विष्णु मीणा को दिया गया। इसके अलावा 29 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया और 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत भाषण में डॉ. पी.सी. पंचारिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के साथ ही उनके जीवन की नई शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता को पहचानने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार भावना शर्मा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.एल. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, संकाय सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बाइट प्रो. निमित रंजन चौधरी / कुलगुरु, आरटीयू4
- Post by VKH NEWS1
- जेबा पटेल/कोटा। राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर कोटा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्यनारायण व्यास ने कहा कि लोक अदालत आमजन को त्वरित, सरल और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। इससे अदालतों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है और पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान हो जाता है। सूचना इंडिया के लिए ब्यूरो जेबा पटेल द्वारा लिए गए विशेष साक्षात्कार में न्यायाधीश व्यास ने राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता, कानूनी प्रक्रियाओं और आम लोगों के लिए इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के विवादों का समाधान उपलब्ध कराना है। इसमें बैंक ऋण, बिजली-पानी के बिल, मोटर दुर्घटना दावे, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद और आपसी समझौते योग्य कई मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में होने वाले समझौते को न्यायालय की डिक्री के समान मान्यता प्राप्त होती है और इसके खिलाफ अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे विवाद स्थायी रूप से समाप्त हो जाता है। जनता की बढ़ती भागीदारी व्यास ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में लोक अदालत के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे न्यायिक व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें न्यायपालिका और समाज के बीच विश्वास का सेतु बनकर काम कर रही हैं।1
- चेचट में खदान ब्लास्टिंग से फैला धुएं का गुबार, कॉलोनीवासियों को सांस लेने में परेशानी चेचट कस्बे के पास मीना कॉलोनी में खदान में की गई ब्लास्टिंग के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। धुएं और तेज बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत हुई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।1
- Post by VKH NEWS1