logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, 7.50 मीटर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला कौशांबी: जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 7.50 मीटर चौड़ी बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही मरम्मत कार्य कराया गया। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

6 hrs ago
user_Aman kesharwani
Aman kesharwani
JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, 7.50 मीटर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला कौशांबी: जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 7.50 मीटर चौड़ी बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही मरम्मत कार्य कराया गया। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Saraswati Kumari
    1
    Post by Saraswati Kumari
    user_Saraswati Kumari
    Saraswati Kumari
    Artist चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन अब यह खबर आधिकारिक रूप से सही साबित हो गई है। विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उन्हें एक दिन पहले छाती में संक्रमण और अत्यधिक थकान के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार की ओर से उनके बेटे ने निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। देशभर में उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री से लेकर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को भारतीय संगीत का स्वर्णिम अध्याय बताया है करीब सात दशकों तक अपने सुरों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी आवाज और गीत हमेशा अमर रहेंगे। शत्-शत् नमन 💐
    3
    दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन अब यह खबर आधिकारिक रूप से सही साबित हो गई है।
विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उन्हें एक दिन पहले छाती में संक्रमण और अत्यधिक थकान के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
परिवार की ओर से उनके बेटे ने निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। 
देशभर में उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री से लेकर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को भारतीय संगीत का स्वर्णिम अध्याय बताया है
करीब सात दशकों तक अपने सुरों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई।
उनकी आवाज और गीत हमेशा अमर रहेंगे। शत्-शत् नमन 💐
    user_Sudha Srivastava manvadhikar M
    Sudha Srivastava manvadhikar M
    Media and information sciences faculty इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • मिर्जापुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार मिर्जापुर में रंजिशन हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और बाइक बरामद की है। SP Aparna Rajat Kaushik ने कार्रवाई की पुष्टि की।
    1
    मिर्जापुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर में रंजिशन हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और बाइक बरामद की है। SP Aparna Rajat Kaushik ने कार्रवाई की पुष्टि की।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *(SD) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!* UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा। बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    1
    *(SD) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!*
UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा।
बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    user_Ravendra kumar kesharwani
    Ravendra kumar kesharwani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 1जब तक Ugc का काला कानून लोकसभा से वापस नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा.......... #rajput #rajputana #ugcrollback #narendramodi #rajasthan
    1
    1जब तक Ugc का काला कानून लोकसभा से वापस नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा..........
#rajput #rajputana #ugcrollback #narendramodi #rajasthan
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चंद्रशेखर आजाद सेतु फाफामऊ पुल पर हादसा * फाफामऊ गंगा घाट पुल पर एक टीवीएस विकी सवार व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है, लेकिन व्यक्ति अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग उसकी मदद में जुटे हुए हैं। अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क
    1
    *चंद्रशेखर आजाद सेतु फाफामऊ पुल पर हादसा *
फाफामऊ गंगा घाट पुल पर एक टीवीएस विकी सवार व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है, लेकिन व्यक्ति अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा है।
पुलिस और स्थानीय लोग उसकी मदद में जुटे हुए हैं।
अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Saraswati Kumari
    1
    Post by Saraswati Kumari
    user_Saraswati Kumari
    Saraswati Kumari
    Artist चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ अखिलेश यादव के बयान पर बोले मंत्री अनिल राजभर ''अखिलेश यूपी की प्रशंसा नहीं कर सकते। अखिलेश प्रदेश को नेपाल बनाना चाहते हैं''
    1
    लखनऊ
अखिलेश यादव के बयान पर बोले मंत्री अनिल राजभर
''अखिलेश यूपी की प्रशंसा नहीं कर सकते। अखिलेश प्रदेश को नेपाल बनाना चाहते हैं''
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक उतराव। प्रयागराज में पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा महात्मा ज्योतिबा बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में केडी पब्लिक इंटर मीडिएट कॉलेज, नीमी थरिया में भव्य पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर सेवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक पुष्कर एवं विशिष्ट अतिथि संस्थापक शंकर लाल पुष्कर व एसीपी बारा वेद प्रकाश मिश्रा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह, प्रबंधक डॉ. नागेंद्र सिंह एवं संस्थापक प्रताप बहादुर सिंह ने अतिथियों का 15 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि अशोक पुष्कर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में शिक्षा और समानता की जो अलख जगाई, आज उसी मार्ग पर चलते हुए हमें बेटियों की शिक्षा और प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं। पुष्कर सेवा संस्थान हमेशा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करता रहेगा।” इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक मुस्लिम छात्रा द्वारा देवी तांडव पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, वहीं छात्राओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेरित किया। प्रतिभा परीक्षा में सृष्टि तिवारी ने प्रथम स्थान, सोनम पुष्कर ने द्वितीय, ज्योति पटेल ने तृतीय, स्वीटी कुशवाहा ने चतुर्थ एवं पूनम पटेल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्राओं को पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्रेश पुष्कर, धर्मराज यादव (गुरु जी), सुनील विद्यार्थी, पिंटू माली, हिदायत नेता, अरिंदम पुष्कर, अभिषेक, अंकित, संजय पटेल, राम बाबू पुष्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
उतराव। प्रयागराज में पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा महात्मा ज्योतिबा बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में केडी पब्लिक इंटर मीडिएट कॉलेज, नीमी थरिया में भव्य पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर सेवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक पुष्कर एवं विशिष्ट अतिथि संस्थापक शंकर लाल पुष्कर व एसीपी बारा वेद प्रकाश मिश्रा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह, प्रबंधक डॉ. नागेंद्र सिंह एवं संस्थापक प्रताप बहादुर सिंह ने अतिथियों का 15 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अशोक पुष्कर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में शिक्षा और समानता की जो अलख जगाई, आज उसी मार्ग पर चलते हुए हमें बेटियों की शिक्षा और प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं। पुष्कर सेवा संस्थान हमेशा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करता रहेगा।”
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक मुस्लिम छात्रा द्वारा देवी तांडव पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, वहीं छात्राओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेरित किया।
प्रतिभा परीक्षा में सृष्टि तिवारी ने प्रथम स्थान, सोनम पुष्कर ने द्वितीय, ज्योति पटेल ने तृतीय, स्वीटी कुशवाहा ने चतुर्थ एवं पूनम पटेल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्राओं को पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इंद्रेश पुष्कर, धर्मराज यादव (गुरु जी), सुनील विद्यार्थी, पिंटू माली, हिदायत नेता, अरिंदम पुष्कर, अभिषेक, अंकित, संजय पटेल, राम बाबू पुष्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_GOPAL JEE
    GOPAL JEE
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.