अटल पार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं, मॉर्निंग वॉक रहेगी मुफ्त,झूले और भूलभुलैया का होगा बेहतर संचालन MTF news अटल पार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं, मॉर्निंग वॉक रहेगी मुफ्त,झूले और भूलभुलैया का होगा बेहतर संचालन नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने किया औचक निरीक्षण, थर्ड पार्टी करेगी पार्क का रखरखाव फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने अटल पार्क का औचक निरीक्षण किया और पार्क में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से अटल पार्क में कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और स्वच्छ वातावरण मिल सके नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए नए झूले लगाए लगाए गए है। वहीं, पहले से भूलभुलैया का संचालन जारी है। पार्क के संचालन और रखरखाव का टेंडर थर्ड पार्टी को दिया जा चुका है, जो नियमित रूप से इसकी देखरेख करेगी।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद पार्क में प्रवेश के लिए 10 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका उपयोग पार्क के रखरखाव और साफ-सफाई पर किया जाएगा।नगर आयुक्त ने कहा कि झूले, भूलभुलैया और अन्य मनोरंजन सुविधाओं का उपयोग करने वाले लोगों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा, जिससे पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जा सके।

- सावन माह मे आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन!!! आज राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) की तरफ से *आगरा के जिलाधिकारी महोदय* को दिया गया *ज्ञापन* है - जिसमे सावन मेला को लेकर प्रमुख मांगें की गई है.. 1. *सफाई व्यवस्था* - सभी महादेव मंदिरों और परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई 2. *सड़क* - परिक्रमा मार्ग गड्ढा मुक्त होना चाहिए 3. *लाइट* - सभी महादेव मंदिरों पर पर्याप्त लाइटिंग 4. *स्वास्थ्य* - कांवड़ मार्ग पर हर 5 किलोमीटर पर एक डॉक्टर की व्यवस्था 5. *सुरक्षा* - हर 5 किलोमीटर पर महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती 6. *मार्ग व्यवस्था* - पूरे मार्ग की साफ-सफाई 7. *बंदी* - कांवड़ मार्ग में शराब की दुकानें ढकी हों और मांस-अंडे की दुकानें बंद हों *महत्वपूर्ण बात:* ज्ञापन में लिखा है कि सावन में लाखों कांवड़िये और श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा और आस्था का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।1
- आगरा में महिलाओं ने शराब के ठेके बंद कराए:लाठी-डंडों के साथ पहुंचीं, परिवार प्रभावित होने से थीं नाराज आगरा थाना खन्दौली चौकी उस्मानपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं ने शराब के ठेकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दर्जनों महिलाएं लाठी-डंडों के साथ अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर पहुंचीं और उन्हें बंद करा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आसानी से शराब मिलने के कारण उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं गाँव मे ठेका हटाने की माँग को लेकर महिलाओ ने दिया जोर | विरोध बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद सेल्समैन मौके से चले गए। महिलाओं ने दोनों ठेकों के शटर गिरा दिए। घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। Updated News-31/जुलाई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको के चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- पोस्ट नगला bajdar नगरीय bahoranpur mekacha रास्ता kharab है निकलने केलिए रास्ता नहीं है1
- अरनोटा तिराहे पर पीडब्लूडी का रास्ता है और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से जिस रास्ते से हजारों लोगो का रोजाना आवागवन होता है और बरसात के समय वहाँ पानी भर जाता है यहाँ की प्रॉब्लम किसी को नहीं दिख रही नेताओं का क्या ही कहना है ज़ब जनता को ही दिक्कत नहीं है तो बेसे किसी जगह पर अधिक गंदगी का होना लोगो के लिए घातक होता है क्यों गंदगी बीमारी पैदा करती है हमारा मकसद हर गांव हर तिराहा विकास का हो1
- फिरोजाबाद: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पर गंभीर आरोप, दो छात्रों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और दो शिक्षिकाओं काजल व योगेंद्री के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की शिकायत के अनुसार, उनका चार वर्षीय बेटा अनमोल, जो एलकेजी का छात्र है, 6 जुलाई को स्कूल में घायल हो गया। आरोप है कि कक्षा के दौरान शिक्षिका काजल द्वारा पेंसिल लगने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई। हालत बिगड़ने पर बच्चे का इलाज नई दिल्ली स्थित एम्स में कराया गया, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल के मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने भी बच्चे के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि छोटे बेटे के इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि उनके बड़े बेटे आर्यन के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि शिक्षिका योगेंद्री द्वारा की गई पिटाई से उसके कान में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी तो स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट होने की बात कही। साथ ही स्कूल के निदेशक पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोप जांच के अधीन हैं और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1