Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहरदग्गा का बड़ी खबर टाउन हॉल में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोहरदग्गा के टाउन हॉल में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
Altamas rja
लोहरदग्गा का बड़ी खबर टाउन हॉल में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोहरदग्गा के टाउन हॉल में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
More news from झारखंड and nearby areas
- पानी में भी डटे छात्र, झारखंड में आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार.? #shorts #shortvideo #ranchi #new #road1
- छात्रों की न्योयाचित लड़ाई में कांग्रेस और युवा कांग्रेस मजबूती से उनके साथ खड़ी है - आमिर हुसैन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता खूंटी। JPSC एवं JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी, भारतीय युवा कांग्रेस एवं NSUI लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। आंदोलन के प्रथम दिन से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुँचकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज खूंटी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में खूंटी से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र साथी राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पर पहुँचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान शालिनी ऐंद, जक्की अहमद, अनमोल धन सहित खूंटी युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र साथी मौजूद रहे। खूंटी जिला युवा कांग्रेस की ओर से आंदोलनरत छात्रों के बीच बिस्किट एवं पेयजल का वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात के दौरान कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी न्यायोचित मांगों को राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा। इस अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हरि कृष्णा जी, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री अभिमन्यु पुनिया जी, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार गौरव जी, NSUI झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय उरांव जी सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं NSUI के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की जी ने भी प्रेस वार्ता के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन दिया तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था कराई। वहीं भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से भी धरनास्थल पर छात्रों के बीच भोजन एवं पेयजल का वितरण किया गया। सरकार की कार्रवाई सकारात्मक, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा जरूरी : आमिर हुसैन आमिर हुसैन ने कहा कि JPSC मामले में राज्य सरकार एवं जाँच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई छात्रों के हित में एक सकारात्मक कदम है। मामले की जाँच के दौरान की जा रही कार्रवाई से यह उम्मीद जगी है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक से जुड़े मामलों की जाँच को लेकर छात्रों के बीच जो संदेह और सवाल रहे हैं, उन्हें दूर करना बेहद जरूरी है। वर्तमान मामले में राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं, लेकिन जाँच पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही किसी भी निर्दोष अभ्यर्थी के भविष्य के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। आमिर हुसैन ने कहा कि छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी और भारतीय युवा कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। चाहे शिक्षा का अधिकार हो, रोजगार का प्रश्न हो या प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता का मुद्दा—कांग्रेस और युवा कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से भारतीय युवा कांग्रेस एवं NSUI लगातार छात्रों के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके न्याय के लिए आवाज उठाने का काम कर रही है। आमिर हुसैन ने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस या युवा कांग्रेस छात्रों के साथ नहीं है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस, भारतीय युवा कांग्रेस एवं NSUI आंदोलनरत छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भी बात छात्रों और युवाओं के अधिकारों की होगी, कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस एक कदम आगे बढ़कर उनके संघर्ष को मजबूती देगी। हमारी लड़ाई न्याय, पारदर्शिता और झारखंड के छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए है और यह संघर्ष पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आमिर हुसैन जिलाध्यक्ष, खूंटी झारखंड युवा कांग्रेस1
- गुमला में फिर शास्त्री नगर मोड़ पर एक ही अंदाज में चोरों ने किया हाथ साफ1
- उमेडंडा से लापता युवा की खोज जारी — साहबज अहमद उर्फ़ सोनू घर से गायब रांची के उमेडण्डा गांव के निवासी साहबज अहमद उर्फ़ सोनू (पिता: स्वर्गीय जलील अहमद) 4 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने घर से निकले थे और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। परिवार ने बताया कि वे काफी परेशान हैं और पूरे परिवारी एवं परिचितों से संपर्क कर चुके हैं, परंतु अभी तक किसी ठोस सुराग नहीं मिला है। परिवार के सूत्रों के अनुसार सोनू को अंतिम बार विधान सभा थाना क्षेत्र के नयासराय — जगरनाथपुर, जीनत कलेक्शन के पास देखा गया था। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट -दर्ज करा दी गई है और मामला बुढ़मू थाना में दर्ज है। पुलिस तथा परिवार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को साहबज अहमद उर्फ़ सोनू की कोई सूचना या जानकारी हो तो तत्काल अपने नज़दीकी थाना में सूचित करें या नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर जानकारी दें: -संपर्क: 9386779139 (सरफराज) -संपर्क: 8102460450 (ऐनायात) पुलिस के अनुसार जांच जारी है और परिवार किसी भी विस्तृत सूचना के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।1
- प्रारूप मतदाता सूची व ASDD सूची का प्रकाशन, डीसी ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ...................... बीएलओ को दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश, मतदाताओं से समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील प्रारूप मतदाता सूची व ASDD सूची का प्रकाशन, डीसी ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ...................... बीएलओ को दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश, मतदाताओं से समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील लातेहार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड के चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सूची के प्रकाशन और उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 209 (मध्य विद्यालय लातेहार बाजार पूर्वी भाग), 210 (मध्य विद्यालय लातेहार बाजार पश्चिम भाग), 223 (उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक पूर्वी भाग) तथा 224 (उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक पश्चिम भाग) का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची की विधिवत जांच की और मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रारूप मतदाता सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सूची का अवलोकन कर सकें और यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया हो या किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करें। यदि नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित कोई आवश्यकता हो तो निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक आवेदन अवश्य दें। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मडकी, ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।1
- JPSC-JSSC Protest ! Rahul Kumar Kranti ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | विधानसभा घेराव का ऐलान JPSC-JSSC Protest ! Rahul Kumar Kranti ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | विधानसभा घेराव का ऐलान JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान छात्र नेता राहुल कुमार क्रांति ने मीडिया से बातचीत में भर्ती प्रक्रिया, OMR, नॉर्मलाइजेशन और कथित अनियमितताओं को लेकर कई आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने विधानसभा घेराव की घोषणा भी की। Disclaimer इस वीडियो में व्यक्त विचार और आरोप संबंधित वक्ता के हैं। Ranchi Club TV इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित पक्ष का जवाब उपलब्ध होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। This live stream is for informational and public awareness purposes only. JPSC, JSSC, Rahul Kumar Kranti, JPSC Protest, JSSC Protest, Jharkhand News, Ranchi News, Student Protest, OMR, Normalization, Recruitment, Assembly Gherao, Ranchi Club TV, Breaking News #JPSC #JSSC #RahulKranti #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #BreakingNews #RanchiClubTV #JharkhandNews #Assembly #Recruitment1
- लोहरदगा में आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित लोहरदगा में आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।1
- छात्रों की मांग दोषी पाए जाने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाए.? #shorts #shortvideo #puja #news #new1
- सावन माह के पावन अवसर पर मुरहु चौक में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता खूंटी। सावन माह के पावन अवसर पर बजरंगबली मंदिर मुरहू चौक में स्थानीय सत्संगियों द्वारा एक विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की शाम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर स्तुति,गुरु वंदना से किया गया, तत्पश्चात रामचरितमानस का पाठ हुआ।मानव जीवन की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर से पधारे स्वामी डा निर्मलानंदजी महाराज ने कहा कि भोलेनाथ के पावन सावन में शिव भक्ति की बयार चारों तरफ बहती है,देवो के देव महादेव अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए इन्हें सभी लोग पूजते हैं,इनकी भक्ति और ध्यान मुद्रा में देखकर, हमें भक्ति मार्ग पर चलने,सदाचार का पालन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह मनुष्य तन पाने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। क्योंकि अन्य योनियां भोग योनियां है।मानव तन 84लाख योनियों के बाद मिलता है।यह शरीर साधन धाम और मोक्ष का दरवाजा है। ऐसा तन पाकर जो अपना परलोक नहीं संवारा उसने मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग से मन निर्मल होता है। चिंता,भय,मोह से मुक्ति मिलती है। इसमें अर्थ धर्म काम और मोक्ष की प्राप्ति सवत: हो जाती है। इन्होंने भगवान श्री राम की भक्ति में डूबे हनुमानजी ने भक्ति के रहस्य को बताया है। तुलसी दास जी की भगवान राम की भक्ति में बजरंगबली के सहयोग को पुरे उद्धरणों में सुनाया। शांति पुरी आश्रम के स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि सत्संग के प्रभाव से कर्कश कौवा , मधुर कोयल हो जाता है, बगुला हंस बन जाता है।बुरे से बुरा व्यक्ति सुधर जाता है।।रत्नाकर डाकू भी नारद जी का संग पाकर ऋषि वाल्मीकि बन गये। सत्संग से सही दिशा मिलती है। अच्छा संगत मिलने से परमात्मा की सच्ची भक्ति करके जीवन का उद्धार हो जाता है। संरक्षक डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि बिना ईश्वर के अनुकंपा से संत और सत्संग नहीं मिलता। बहुत पुण्य कर्म करने से संत सद्गुरु मिलते हैं, और हमारे अंदर की बुराइयों को समाप्त कर विवेक भरते हैं। गुरु पर दृढ़ विश्वास रखने से ही सुख-समृद्धि और भगवत्कृपा मिलती है।माता शबरी, मीराबाई, ध्रुव -प्रह्लाद ने गुरु से युक्ति जानकर भगवत्प्राप्ति की। कार्यक्रम में संजय सत्संगी, राजकुमार, अमित गुप्ता,मिथिलेश गुप्ता,सूरजमल प्रसाद, संतोष गुप्ता, रामहरि साव, सुनील रजक,अजय गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।1