logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति पर रसूखदारों ने किया कब्जा सब्जी मंडी के चबूतरे-टीन शेड तोड़े, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन सातलखेड़ी रामगंजमण्डी के सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध अतिक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाए गए चबूतरे और टीन शेड को कुछ रसूखदार लोगों द्वारा मिलीभगत कर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि हाट चौक में सब्जी मंडी के लिए बने ढांचों को राजेश मेहरा, मनोहर सोनी, मदन लाल प्रजापत और धुलीलाल नामक व्यक्तियों ने अवैध रूप से क्षतिग्रस्त कर उस पर कब्जा कर लिया है। इसका खामियाजा उन गरीब सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है, जो यहां अपनी दुकान लगाकर आजीविका चलाते थे। अतिक्रमणकारियों को पंचायत द्वारा जून 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस थमाए गए, लेकिन आरोपियों ने प्रशासनिक आदेशों को ठेंगे पर रखा। ज्ञापन में यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत सातलखेड़ी ने 24 अक्टूबर 2025 को सुकेत पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पंचायत कोरम ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए फाइल भी भेज दी है। जिसका निरक्षण भी किया जा चुका है। फिलहाल ग्रामीणों को तहसीलदार ने इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

1 day ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी | मोड़क थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार व फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त की गई। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    2
    रामगंजमंडी | मोड़क थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार व फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त की गई। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम रखा है। इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र CFL भैंसरौड़गढ़ की ओर से ग्राम बोराव में री-केवाईसी को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र प्रबंधक लक्ष्मण लाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव नवीन ने केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, ऑनलाइन बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की। शिविर में उपस्थित बोरव क्लस्टर मैनेजर सीमा वर्मा, बैंक मित्रा इंद्रा द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।
    1
    भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।  जिसका थीम सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम रखा है।
इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र CFL भैंसरौड़गढ़ की ओर से ग्राम बोराव में री-केवाईसी को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र प्रबंधक लक्ष्मण लाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव नवीन ने केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, ऑनलाइन बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की।
शिविर में उपस्थित बोरव क्लस्टर मैनेजर सीमा वर्मा, बैंक मित्रा इंद्रा द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।
    1
    सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Patidar Ji
    1
    Post by Patidar Ji
    user_Patidar Ji
    Patidar Ji
    Bike Showroom शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मंदसौर के गरोठ-अवैध MD बनाने की फैक्ट्री को दबिश देकर सूरजना गांव खेत पर पकड़ी 12 करोड़ की पकड़ी MD. भारत न्यूज 24.. 9179397906..
    1
    मंदसौर के गरोठ-अवैध MD बनाने की फैक्ट्री को दबिश देकर सूरजना गांव खेत पर पकड़ी 12 करोड़ की  पकड़ी MD.
भारत न्यूज 24..
9179397906..
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोटा में गत दिनों बिल्डिंग हादसे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार वाजिद अली से खास वार्ता
    1
    कोटा में गत दिनों बिल्डिंग हादसे को लेकर  वरिष्ठ पत्रकार वाजिद अली से खास वार्ता
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kalim khan
    1
    Post by Kalim khan
    user_Kalim khan
    Kalim khan
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर की गई।
    1
    मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर की गई।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.