जंगली सूअर के अवैध शिकार, तस्करी और क्रूरता का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज होने की चर्चा से हड़कंप अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार, तस्करी और क्रूरता का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज होने की चर्चा से हड़कंप अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार, तस्करी और क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में कुछ युवक जंगली सूअर को बंधक बनाकर मोटरसाइकिल से ले जाते और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसके सामने आते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में अवैध शिकार और तस्करी जैसे गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की चर्चा है और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वन्यजीवों के साथ इस तरह की क्रूरता और अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

- अमरोहा (धनौरा): जनपद के तहसील धनौरा क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने वर्ष 2021 में सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराई थी, लेकिन ऑपरेशन के विफल होने के कारण वह दोबारा गर्भवती हो गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद उसने कई बार अस्पताल और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या मदद नहीं की गई। अधिकारियों की उदासीनता से परेशान पीड़िता अब न्याय के लिए भटक रही है। यह मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और 'परिवार नियोजन' दावों की गंभीरता पर बड़े सवाल खड़े करता है।1
- Post by India News1
- Post by Jpn7 News1
- मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तातारपुर के जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हैं। पुलिस को दी तहरीर में जयवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के एक खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हैं। जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां अवशेष इधर-उधर बिखरे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ आशीष प्रताप सिंह और एसओ कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।3
- धारक नंगला चौकी के पास दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, ट्रैफिक चेकिंग पर उठे सवाल जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत धारक नंगला पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।1
- बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर युवक की मौत,पुलिस और परिजनों की हाॅट ठाॅक1
- Post by Bittu5
- गैस की किल्लत पर फूटा जनता का गुस्सा, धनौरा में स्टेट हाईवे जाम — 10 दिन से सिलेंडर न मिलने पर सड़क पर उतरे उपभोक्ता एंकर रीड! जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। एचपी गैस एजेंसी से लगातार 10 दिनों से सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कई दिन पहले ही कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद एजेंसी द्वारा सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही। रोज़ाना एजेंसी के चक्कर काटने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इसी से नाराज़ होकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और हाईवे जाम कर एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने जल्द गैस उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। इस दौरान उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गैस संकट को लेकर क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।4