logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा भक्तों का तांता सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा भक्तों का तांता शाहजहांपुर। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित किए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में सोमवार सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि लाला तेली बजरिया का यह प्राचीन शिव मंदिर करीब 100 वर्ष से अधिक पुराना है और इसकी धार्मिक मान्यता दूर-दूर तक है। सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान संतोष पाठक, सुनीता पाठक, पूनम पाठक, संजय पाठक, रचित पाठक, गुनगुन पाठक, मोनू मिश्रा, नेहा मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, चित्रांश मिश्रा और प्रेमवती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

1 day ago
user_Ajeet Mishra
Ajeet Mishra
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा भक्तों का तांता सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा भक्तों का तांता शाहजहांपुर। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित किए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में सोमवार सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि लाला तेली बजरिया का यह प्राचीन शिव मंदिर करीब 100 वर्ष से अधिक पुराना है और इसकी धार्मिक मान्यता दूर-दूर तक है। सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान संतोष पाठक, सुनीता पाठक, पूनम पाठक, संजय पाठक, रचित पाठक, गुनगुन पाठक, मोनू मिश्रा, नेहा मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, चित्रांश मिश्रा और प्रेमवती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल की सुपरफास्ट खबरें शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से
    1
    तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल की सुपरफास्ट खबरें शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में मरीज के परिजनों से बोतलें फेंकवाने का आरोप, वीडियो वायरल शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मरीज के परिजनों द्वारा मरीज को चढ़ चुकी बोतलों को फेंकते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के परिजनों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि मरीजों को चढ़ाई गई बोतलों को हटाने और उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय यह काम भी मरीज के तीमारदारों से कराया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वार्ड बॉय अथवा संबंधित अस्पताल कर्मचारियों की जिम्मेदारी वाले कार्य भी मरीजों के परिजन ही करेंगे, तो अस्पताल के कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या रह जाती है? वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही परिस्थितियों की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कराया जाना आवश्यक है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मरीजों के परिजनों से इस प्रकार के कार्य किस नियम के तहत कराए जा रहे हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर एवं सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल में साफ-सफाई, मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण और कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित किया जाना भी आवश्यक है। DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur Bharatiya Janata Party (BJP) Shahjahanpur Cdo #SureshKumarKhanna #shahjahanpur #viralvideochallenge
    1
    मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में मरीज के परिजनों से बोतलें फेंकवाने का आरोप, वीडियो वायरल

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मरीज के परिजनों द्वारा मरीज को चढ़ चुकी बोतलों को फेंकते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के परिजनों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

परिजनों का आरोप है कि मरीजों को चढ़ाई गई बोतलों को हटाने और उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय यह काम भी मरीज के तीमारदारों से कराया जाता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वार्ड बॉय अथवा संबंधित अस्पताल कर्मचारियों की जिम्मेदारी वाले कार्य भी मरीजों के परिजन ही करेंगे, तो अस्पताल के कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या रह जाती है?

वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही परिस्थितियों की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कराया जाना आवश्यक है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मरीजों के परिजनों से इस प्रकार के कार्य किस नियम के तहत कराए जा रहे हैं।

मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर एवं सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल में साफ-सफाई, मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण और कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित किया जाना भी आवश्यक है।
DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur Bharatiya Janata Party (BJP) Shahjahanpur Cdo  #SureshKumarKhanna #shahjahanpur #viralvideochallenge
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट शाहजहांपुर के मुजफ्फरपुर से तिलोकपुर जाने वाला मार्ग जज्जर हालत में
    1
    शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट शाहजहांपुर के मुजफ्फरपुर से तिलोकपुर जाने वाला मार्ग जज्जर हालत में
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • 21 tan mein uric acid khatm kijiye video ko like karo share karo follow karo
    1
    21 tan mein uric acid khatm kijiye video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • दिव्य शिवलिंग स्थापना पर निकली भव्य शोभायात्रा, सात मंदिरों में कराया गया साक्षात्कार दिव्य शिवलिंग स्थापना पर निकली भव्य शोभायात्रा, सात मंदिरों में कराया गया साक्षात्कार शाहजहांपुर। महाशक्ति दुर्गा मंदिर, मालगोदाम में विनोद कुमार ‘सेठी’ द्वारा दिव्य शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान दिव्य शिवलिंग का बाबा विश्वनाथ मंदिर, रुद्र बालाजी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित सात प्रमुख मंदिरों में साक्षात्कार एवं भेंट कराई गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विनीत सक्सेना, भगवान दास वीरू, प्रदीप कुमार मिश्रा, चन्द्रेश बाबू सक्सेना, नत्थू लाल, शिखा सक्सेना, मोहिनी, आरती, हार्दिक, आकर्षित, शुभम सक्सेना, आचार्य संगम शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार 18 अगस्त 2026 को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
    1
    दिव्य शिवलिंग स्थापना पर निकली भव्य शोभायात्रा, सात मंदिरों में कराया गया साक्षात्कार
दिव्य शिवलिंग स्थापना पर निकली भव्य शोभायात्रा, सात मंदिरों में कराया गया साक्षात्कार
शाहजहांपुर। महाशक्ति दुर्गा मंदिर, मालगोदाम में विनोद कुमार ‘सेठी’ द्वारा दिव्य शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के दौरान दिव्य शिवलिंग का बाबा विश्वनाथ मंदिर, रुद्र बालाजी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित सात प्रमुख मंदिरों में साक्षात्कार एवं भेंट कराई गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विनीत सक्सेना, भगवान दास वीरू, प्रदीप कुमार मिश्रा, चन्द्रेश बाबू सक्सेना, नत्थू लाल, शिखा सक्सेना, मोहिनी, आरती, हार्दिक, आकर्षित, शुभम सक्सेना, आचार्य संगम शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार 18 अगस्त 2026 को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न हो, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाई जाए: डीएम आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
    1
    डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न हो, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाई जाए: डीएम
आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ मार्ग से चमड़े से भरी गाड़ी हटाई सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ मार्ग से चमड़े से भरी गाड़ी हटाई
    1
    सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ मार्ग से चमड़े से भरी गाड़ी हटाई
सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ मार्ग से चमड़े से भरी गाड़ी हटाई
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Acting bhi enjoy bhi kaise kaise log hai yhan DhaRmendra Diwakar Public Shobhit Rathour Repoter Phool Singh Journalist आदेश द्विवेदी पत्रकार आशीष अवस्थी तेज इंडिया लाइव न्यूज़चैनल
    1
    Acting bhi enjoy bhi kaise kaise log hai yhan
DhaRmendra Diwakar 
Public Shobhit Rathour Repoter 
Phool Singh Journalist 
आदेश द्विवेदी पत्रकार
आशीष अवस्थी तेज इंडिया लाइव न्यूज़चैनल
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.