logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 वर्षी ए आंचल की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने नहीं किया अभी तक कोई कार्रवाई। 🚨 कौशाम्बी: युवती की संदिग्ध मौत में नया मोड़ मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव में 18 वर्षीय आंचल की संदिग्ध मौत के मामले में मां अनारा देवी ने एक अज्ञात युवक पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों मोबाइल नंबरों की सर्विलांस जांच और कॉल डिटेल खंगालने की मांग की है। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। रिपोर्ट: ओम प्रकाश पासी #कौशाम्बी #मंझनपुर #कादिराबाद #संदिग्धमौत #पुलिस #एसपी #जांच #न्याय

23 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

18 वर्षी ए आंचल की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने नहीं किया अभी तक कोई कार्रवाई। 🚨 कौशाम्बी: युवती की संदिग्ध मौत में नया मोड़ मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव में 18 वर्षीय आंचल की संदिग्ध मौत के मामले में मां अनारा देवी ने एक अज्ञात युवक पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों मोबाइल नंबरों की सर्विलांस जांच और कॉल डिटेल खंगालने की मांग की है। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। रिपोर्ट: ओम प्रकाश पासी #कौशाम्बी #मंझनपुर #कादिराबाद #संदिग्धमौत #पुलिस #एसपी #जांच #न्याय

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र की अलीपुरजीता चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी में तैनात दीवान राजदेव सरोज के एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। कौशाम्बीः अलीपुरजीता चौकी के दीवान का कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, जांच की मांग
    1
    कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र की अलीपुरजीता चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी में तैनात दीवान राजदेव सरोज के एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
कौशाम्बीः अलीपुरजीता चौकी के दीवान का कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, जांच की मांग
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • म्योहर अर्कां वीर बाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम भंडारे में 3 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद #कौशाम्बी #म्योहर #बोलबम #भंडारा #हरहरमहादेव #कांवरियासंघ #करारीथाना #मंझनपुर #UPNews #कौशाम्बीन्यूज़ #ShivBhakt #Kanwariya #LocalNews #BholeNath #KaushambiNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* म्योहर अर्कां वीर बाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम भंडारे में 3 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद #कौशाम्बी #म्योहर #बोलबम #भंडारा #हरहरमहादेव कांवरियासंघ करारीथाना मंझनपुर UPNews कौशाम्बीन्यूज़ ShivBhakt Kanwariya LocalNews BholeNath KaushambiNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील अंतर्गत करारी थाना क्षेत्र के म्योहर ग्राम पंचायत में बोल बम के विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस भंडारे में करीब 2 से 3 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। यह आयोजन बोल बम कांवरिया संघ और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। देखें पूरी खबर विस्तार से... 🙏 भोलेनाथ की कृपा से हर साल होने वाला यह आयोजन सेवा और भाईचारे की मिसाल है। 📍 स्थान: म्योहर ग्राम पंचायत, करारी थाना, मंझनपुर, कौशाम्बी 🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें।
    1
    म्योहर अर्कां वीर बाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम भंडारे में 3 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
#कौशाम्बी #म्योहर #बोलबम #भंडारा #हरहरमहादेव #कांवरियासंघ #करारीथाना #मंझनपुर #UPNews #कौशाम्बीन्यूज़ #ShivBhakt #Kanwariya #LocalNews #BholeNath #KaushambiNews

*कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट*
म्योहर अर्कां वीर बाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम भंडारे में 3 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
#कौशाम्बी #म्योहर #बोलबम #भंडारा #हरहरमहादेव कांवरियासंघ करारीथाना मंझनपुर UPNews कौशाम्बीन्यूज़ ShivBhakt Kanwariya LocalNews BholeNath KaushambiNews
*कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट*
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील अंतर्गत करारी थाना क्षेत्र के म्योहर ग्राम पंचायत में बोल बम के विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस भंडारे में करीब 2 से 3 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। यह आयोजन बोल बम कांवरिया संघ और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।
देखें पूरी खबर विस्तार से...
🙏 भोलेनाथ की कृपा से हर साल होने वाला यह आयोजन सेवा और भाईचारे की मिसाल है।
📍 स्थान: म्योहर ग्राम पंचायत, करारी थाना, मंझनपुर, कौशाम्बी
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें।
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ट्राला से टकराई डीसीएम, चालक गंभीर घायल ,केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, करीब आधे घंटे बाधित रहा यातायात अझुवा कौशाम्बी👉👉😳 सैनी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित भोला चौराहे के समीप हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 5 बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्राला से जा भिड़ी।हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। साथ में मौजूद उसके पिता को भी मामूली चोटें आईं।पुष्पेंद्र पुत्र कमलेश निवासी पिछौरा झांसी डीसीएम में बनारस से कबाड़ लादकर झांसी जा रहे थे। भोला चौराहे के समीप हाईवे पर बने ब्रेकर को एक ट्राला धीमी गति से पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे भैंस लदे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्राला के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।हादसे की सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दूसरे वाहन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक पुष्पेंद्र को केबिन से बाहर निकलवाया। इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के दौरान प्रयागराज से कानपुर जाने वाली लेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
    1
    ट्राला से टकराई डीसीएम, चालक गंभीर घायल
,केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, करीब आधे घंटे बाधित रहा यातायात 
अझुवा कौशाम्बी👉👉😳 सैनी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित भोला चौराहे के समीप हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 5 बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्राला से जा भिड़ी।हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। साथ में मौजूद उसके पिता को भी मामूली चोटें आईं।पुष्पेंद्र पुत्र कमलेश निवासी पिछौरा झांसी डीसीएम में बनारस से कबाड़ लादकर झांसी जा रहे थे। भोला चौराहे के समीप हाईवे पर बने ब्रेकर को एक ट्राला धीमी गति से पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे भैंस लदे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्राला के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।हादसे की सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दूसरे वाहन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक पुष्पेंद्र को केबिन से बाहर निकलवाया। इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के दौरान प्रयागराज से कानपुर जाने वाली लेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ऊंचाहार में शुरू होने वाली कथा श्री शिव महापुराण अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य महराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी आने वाली तारीख को लाखों की भीड़ जुटने की संभावना
    1
    ऊंचाहार में शुरू होने वाली कथा श्री शिव महापुराण अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य महराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी 
आने वाली तारीख को लाखों की भीड़ जुटने की संभावना
    user_PATRKAR GYANU SONI
    PATRKAR GYANU SONI
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • परिवर्तन समाज पार्टी ने मनाई पार्टी संस्थापक स्व. इंजीनियर रामलाल साहू की पुण्यतिथि 15 नवंबर को लखनऊ में होगा सत्ता में हिस्सा प्राप्त जन आंदोलन....राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश साहू एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट गंगा प्रसाद गुप्ता रहे ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक प्रयागराज... परिवर्तन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय इंजीनियर रामलाल साहू की पुण्यतिथि पर रविवार को किशोर जूनियर हाई स्कूल, मीरा पट्टी, मुंडेरा मंडी के पास, प्रयागराज में श्रद्धांजलि एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और तमाम लोगों ने स्वर्गीय रामलाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश साहू एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट गंगा प्रसाद गुप्ता रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया, जबकि मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *15 नवंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान* कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि परिवर्तन समाज पार्टी द्वारा 15 नवंबर 2026 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2026 को लखनऊ में “सत्ता में हिस्सा प्राप्त जन आंदोलन” आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। *2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज* राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं। उन्होंने 15 नवंबर तक संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का भी संकेत दिया।राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि परिवर्तन समाज पार्टी मानवता और समानता की विचारधारा पर आधारित है। पार्टी सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने, समाज के वंचित वर्गों को सत्ता में भागीदारी दिलाने, समान शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनीता पटेल, जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जमुनापार अध्यक्ष कमलेश कुमार, मंडल प्रभारी मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर कई पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय इंजीनियर रामलाल साहू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक परिवर्तन के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    1
    परिवर्तन समाज पार्टी ने मनाई पार्टी संस्थापक स्व. इंजीनियर रामलाल साहू की पुण्यतिथि
15 नवंबर को लखनऊ में होगा सत्ता में हिस्सा प्राप्त जन आंदोलन....राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश साहू एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट गंगा प्रसाद गुप्ता रहे
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
प्रयागराज... परिवर्तन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय इंजीनियर रामलाल साहू की पुण्यतिथि पर रविवार को किशोर जूनियर हाई स्कूल, मीरा पट्टी, मुंडेरा मंडी के पास, प्रयागराज में श्रद्धांजलि एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और  तमाम लोगों ने स्वर्गीय रामलाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश साहू एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट गंगा प्रसाद गुप्ता रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया, जबकि मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*15 नवंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान*
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि परिवर्तन समाज पार्टी द्वारा 15 नवंबर 2026 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2026 को लखनऊ में “सत्ता में हिस्सा प्राप्त जन आंदोलन” आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है।
*2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज*
राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं। उन्होंने 15 नवंबर तक संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का भी संकेत दिया।राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि परिवर्तन समाज पार्टी मानवता और समानता की विचारधारा पर आधारित है। पार्टी सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने, समाज के वंचित वर्गों को सत्ता में भागीदारी दिलाने, समान शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनीता पटेल, जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जमुनापार अध्यक्ष कमलेश कुमार, मंडल प्रभारी मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर कई पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय इंजीनियर रामलाल साहू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक परिवर्तन के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🔴 बड़ी खबर | सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा। लेकिन जब सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हों, तो लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। चित्रकूट से अयोध्या तक प्रस्तावित राम वन गमन मार्ग के निर्माण को लेकर श्रृंगवेरपुर धाम के पास सड़क की बदहाल स्थिति की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क का उद्घाटन अभी होना बाकी है, लेकिन बारिश के बाद सड़क के कुछ हिस्सों में खराबी दिखाई दे रही है। इस स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ❓ क्या निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है? ❓ सड़क की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई? ❓ यदि सड़क समय से पहले खराब हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी? ❓ जनता के पैसों से हो रहे इस महत्वपूर्ण निर्माण की जवाबदेही कौन सुनिश्चित करेगा? भगवान श्रीराम से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। यदि निर्माण में अनियमितता या मानकों की अनदेखी हुई है, तो निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा। जब सड़क ही सुरक्षित नहीं होगी, तो लोगों के जीवन की रक्षा कैसे होगी? #रामवनगमनमार्ग #श्रृंगवेरपुरधाम #प्रयागराज #अयोध्या #चित्रकूट #उत्तरप्रदेश #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #गुणवत्ताजांच #जवाबदेही #जांचकीमांग #जनताकीसुरक्षा
    1
    जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🔴 बड़ी खबर | सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।
लेकिन जब सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हों, तो लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।
चित्रकूट से अयोध्या तक प्रस्तावित राम वन गमन मार्ग के निर्माण को लेकर श्रृंगवेरपुर धाम के पास सड़क की बदहाल स्थिति की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क का उद्घाटन अभी होना बाकी है, लेकिन बारिश के बाद सड़क के कुछ हिस्सों में खराबी दिखाई दे रही है।
इस स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
❓ क्या निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है?
❓ सड़क की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई?
❓ यदि सड़क समय से पहले खराब हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
❓ जनता के पैसों से हो रहे इस महत्वपूर्ण निर्माण की जवाबदेही कौन सुनिश्चित करेगा?
भगवान श्रीराम से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। यदि निर्माण में अनियमितता या मानकों की अनदेखी हुई है, तो निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।
जब सड़क ही सुरक्षित नहीं होगी, तो लोगों के जीवन की रक्षा कैसे होगी?
#रामवनगमनमार्ग #श्रृंगवेरपुरधाम #प्रयागराज #अयोध्या #चित्रकूट #उत्तरप्रदेश #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #गुणवत्ताजांच #जवाबदेही #जांचकीमांग #जनताकीसुरक्षा
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🔴 चरवा में दबंगों की दबंगई! कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा में जमीन पर बालू रखने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अपने कुनबे के साथ एक परिवार के घर पर धावा बोलकर महिलाओं और पुरुषों से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ❓ सवाल यह है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? रिपोर्ट — सत्यम कुमार #कौशांबी #चरवा #चरवा_थाना #दबंगई #मारपीट #कानून_व्यवस्था #पुलिस #KaushambiNews #CrimeNews #DailyDainikNews 🔴 चरवा में दबंगों की दबंगई! कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा में जमीन पर बालू रखने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अपने कुनबे के साथ एक परिवार के घर पर धावा बोलकर महिलाओं और पुरुषों से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ❓ सवाल यह है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? रिपोर्ट — सत्यम कुमार #कौशांबी #चरवा #चरवा_थाना #दबंगई #मारपीट #कानून_व्यवस्था #पुलिस #KaushambiNews #CrimeNews #DailyDainikNews
    1
    🔴 चरवा में दबंगों की दबंगई!
कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा में जमीन पर बालू रखने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अपने कुनबे के साथ एक परिवार के घर पर धावा बोलकर महिलाओं और पुरुषों से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
❓ सवाल यह है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा?
रिपोर्ट — सत्यम कुमार
#कौशांबी #चरवा #चरवा_थाना #दबंगई #मारपीट #कानून_व्यवस्था #पुलिस #KaushambiNews #CrimeNews #DailyDainikNews
🔴 चरवा में दबंगों की दबंगई!
कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा में जमीन पर बालू रखने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अपने कुनबे के साथ एक परिवार के घर पर धावा बोलकर महिलाओं और पुरुषों से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
❓ सवाल यह है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा?
रिपोर्ट — सत्यम कुमार
#कौशांबी #चरवा #चरवा_थाना #दबंगई #मारपीट #कानून_व्यवस्था #पुलिस #KaushambiNews #CrimeNews #DailyDainikNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद कराए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    1
    कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद कराए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़
सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.