समस्तीपुर में किसान की सर कटी शव मिला। किसान तीन दिन से लापता था हत्या के बाद खेत में दफनाया गया। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समस्तीपुर /बिहार! समस्तीपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां किसान की सर कटी शव खेत में मिली है पिछले तीन दिनों से किसान लापता था। हत्या के बाद शव को मिट्टी खोदकर छिपा दिया गया था। मृतक की पहचान सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के रूप में की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 की है। किस गांव में रहकर खेती करते थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची मामले को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण राजेश सिंह ने बताया कि सुधांशु कुमार का शव मिला है बिते मंगलवार की रात से लापता था सिर नहीं मिला है हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया गया। किसने हत्या की जांच के बाद पता चलेगा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की पीछे ग्रामीण वर्चस्व की बात सामने आ रही है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सिर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा जल्द पुरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। भारत टीबी 24 के व्युरो चीफ अजय गुप्ता समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र से किसान की सिर कटी शव बरामद की तस्वीर के साथ ग्रामीण एवं पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार एवं डीएसपी संजय कुमार पांडे ने इस घटना को लेकर क्या कुछ कहा है हम आपको रूबरू कराते हैं।
समस्तीपुर में किसान की सर कटी शव मिला। किसान तीन दिन से लापता था हत्या के बाद खेत में दफनाया गया। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समस्तीपुर /बिहार! समस्तीपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां किसान की सर कटी शव खेत में मिली है पिछले तीन दिनों से किसान लापता था। हत्या के बाद शव को मिट्टी खोदकर छिपा दिया गया था। मृतक की पहचान सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के रूप में की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 की है। किस गांव में रहकर खेती करते थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची मामले को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण राजेश सिंह ने बताया कि सुधांशु कुमार का शव मिला है बिते मंगलवार की रात से लापता था सिर नहीं मिला है हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया गया। किसने हत्या की जांच के बाद पता चलेगा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की पीछे ग्रामीण वर्चस्व की बात सामने आ रही है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सिर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा जल्द पुरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। भारत टीबी 24 के व्युरो चीफ अजय गुप्ता समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र से किसान की सिर कटी शव बरामद की तस्वीर के साथ ग्रामीण एवं पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार एवं डीएसपी संजय कुमार पांडे ने इस घटना को लेकर क्या कुछ कहा है हम आपको रूबरू कराते हैं।
- जोधपुर। 13 मार्च 2026 शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कांग्रेस के तत्वाधान में आज नई सड़क, राजीव गांधी सर्किल पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में विशाल "धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन" कार्यक्रम आयोजित किया गया। "हल्ला बोल" अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल कमी करने की मांग की। विरोध का अनूठा तरीकाः सड़क पर बनाया खाना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर ही लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई और प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण अब आम आदमी के लिए गैस पर खाना बनाना असंभव हो गया है। कार्यकर्ताओं ने "मोदी हुए ट्रंप के आगे सरेंडर, देश में नहीं गैस सिलेंडर के नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन और नारेबाजी प्रदर्शन के चरम पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों को आम जन के खिलाफ बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और रसोई गैस के बढ़ते दामों से गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेः शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गीता बरवर, लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियाडा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुन्ती देवड़ा, नरेश जोशी, हीरा लाल मुण्डेल, मोहन लाल कटारिया, नरपत पन्नू, विजय लक्ष्मी पटेल, शांति प्रसाद, हरेंद्र राठौर, लियाकत अली, राजू इश्तियाक अली, राकेश चौधरी, सुरेश सागर, नारायण सिंह डाबड़ी, राजेश रामदेव, सुनीता मालवीय, वि.पी सिंह कुड, मुन्नी देवी गोदारा, प्रियंका चौधरी, बाबू देवी, रेखा लोहिया, राम निवास गोदारा, अख्तर खान सिंधी, त्रिलोक मेहरा, हेम सिंह गहलोत, नेमाराम बैरा, धनपत गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, शबनम अब्बासी, बबलू सोलंकी, सत्यपाल देवासी, फिरोज़ फेम, इकबाल खान, खेमराज नवल, फरजाना चौहान, अंजुला, दिव्या गहलोत, प्रवीण कुंभट, छोटूराम गुर्जर, भारत असेरि, सत्यनारायण गौर, भारती शर्मा, राणा राम नैन, जगदीश, पूनम व्यास, विशाल शर्मा, पवन गहलोत, हनुमान खोजा, राधेश्याम सोलंकी, अशोक भाटी, नरेंद्र पूरी, पुराण मल मेघवाल, परमेंद्र सिंह, मनीष आचार्य, अकरम उमर, यशदीप कच्छवाहा एवं इकबाल मौलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- बेहट तहसील में अवैध खनन का काला खेल चरम पर स्टोन क्रेशरों से निकल रहीं ओवरलोड गाड़ियां, कलसिया चेक पोस्ट पर सवालों के घेरे में व्यवस्था* *बेहट (जनपद सहारनपुर)।* तहसील बेहट क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों से बड़ी-बड़ी गाड़ियां तय क्षमता से कई गुना अधिक डस्ट कोरसेट और बजरी भरकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। ओवरलोडिंग के चलते सड़कों की हालत जर्जर होती जा रही है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इस पूरे मामले में कलसिया चेक पोस्ट की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। *सूत्रों के अनुसार, कलसिया नाके से ओवरलोडिंग गाड़ियां धड़ल्ले से गुजर रही हैं। आरोप है कि प्रतीक गाड़ी₹1000 लेकर चेक पोस्ट पर बैठे अमीन निकाल रहे हैं कैमरों के सामने अंडरलोड गाड़ियों को खड़ा करवा दिया जाता है, जबकि ओवरलोडिंग* से भरी गाड़ियों को बराबर से निकाल दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है *कि यदि चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से जांच* करें तो ओवरलोडिंग का खेल एक दिन में बंद हो सकता है। लेकिन मौजूदा स्थिति में व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। *खनन माफिया और परिवहन में लगे वाहन दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं,* जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, राजस्व की भी भारी क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि कलसिया चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है और अवैध खनन व ओवरलोडिंग के इस खेल पर कब तक लगाम लगती है। *मजदूरों का सहारा न्यूज़ क्राइम ब्यूरो चीफ इमरान अली*1
- आगरा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने गुरुवार शाम को जनपद फिरोजाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय के नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा भी की। 12 मार्च कों निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की चौकीदारों के साथ सम्मेलन किया और शहरी थानों का निरिक्षण किया गया 13 मार्च कों पुलिस लाइन मे परेड का निरिक्षण व पुलिस लाइन मे भ्रमण किया गया पुलिस के अभिन्न अंग सभी पेंशनरों के साथ गोष्टी की गई | सभी जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों के साथ बैठक की गई | बैठक मे डीआईजी आगरा नें बताया कि देहात के थानों का भी निरिक्षण किया जायेगा उन्होने कहा निरिक्षण करने से कमियों का बोध होता है जिससे हम अपनी सेवाओं कों और बेहतर बना सकते है पुलिस कार्यालय स्थित पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, अभियोजन शाखा, मॉनीटरिंग सेल, अपराध शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, आईजीआरएस शाखा, परिवार परामर्श केंद्र और यातायात शाखा का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय व्यवस्था और कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालय व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में डीआईजी ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने, नियमित गश्त करने और जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और 103 ग्राम प्रहरियों को जैकेट वितरित की गईं। साथ ही मौढ़ा कनैटा में भर्ती आरक्षियों के लिए नवीनीकृत हॉस्टल का उद्घाटन भी किया गया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने थाना दक्षिण का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने त्योहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद थाना दक्षिण परिसर में वृक्षारोपण किया और क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Updated News-14/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत1
- एत्मादपुर ऐतिहासिक कंस मेला का उद्घाटन पहली बार एक छोटी बच्ची ने फीता काटकर शुभारंभ किया1
- आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 13/14 मार्च 2026 की रात सूचना मिली कि एक परिवार में आपसी झगड़े के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- आगरा में जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से ताजगंज जोन में हंगामा #AgraNews #NagarNigam #SanitationWorkers #UPNews #Protest1
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आरोप लगाया है कि आगरा में जगह-जगह पर गैस की भारी किल्लत हो रही है। लिहाजा कार्यकर्ता सिलेंडर लेकर आगरा कलेक्ट पहुंच गए और उन्होंने गैस किल्लत को लेकर जमकर प्रदर्शन किया हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है...1
- कागा तीर्थ स्थित शीतला माता मंदिर में आज शीतला मां का मेला ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। गाजे बाजों के साथ प्रथम पूज्य गणेश व माता शीतला के पूजन के बाद मंदिर शिखर पर बड़ा रामद्वारा के संत परमहंस रामप्रसाद महाराज और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने ध्वजारोहण किया। यह मंदिर अमावस्या तक 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं बुधवार को अष्टमी पर माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। घरों में भी शीतला माता, ओरी माता, अचपड़ाजी व पंथवारी माता का प्रतीक बनाकर पूजन किया जाएगा। नागौरी गेट कागा की पहाडियों स्थित शीतला माता मंदिर में आज शाम बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें कई जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मेले में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। शीतला माता (कागा तीर्थ) ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल कच्छवाहा ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेले के दौरान महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग- अलग दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। प्रवक्ता कुलदीप गहलोत ने बताया कि मन्दिर परिसर मेले के दौरान पॉलीथिन मुक्त रखा गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड और करीब 55 हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट भी लगाया गया है। कागा शीतला मेले में इस बार मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इनमें दो आकाश झूले, दो कोलंबस नाव, ब्रेक डांस झूले, बच्चों की टॉय ट्रेन, मिकी माउस, हाथी घोड़े सहित करीब दस प्रकार के झूले शामिल हैं। अष्टमी पर भी किया जाएगा पूजन जोधपुर में शीतला माता का पूजन अष्टमी को किया जाएगा। शीतला अष्टमी के एक दिन पूर्व घरों में खासतौर पर बनाए गए करबा, राब, पंचकूटे की सब्जी, मठरी, दहीबड़े, आदि व्यंजनों को मां शीतला, ओरीमाता का पूजन व भोग के बाद बुधवार को बतौर प्रसादी के रूप में ग्रहण की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस दिन जोधपुर सहित मारवाड़ के अधिकांश घरों में पूरे दिन तक चूल्हा नहीं जलता है। परकोटे के इन दिनों रॉक्स गायन की धूम मचने के बाद एक बार फिर शीतलाष्टमी के दिन परकोटे की गलियां रॉक्स सिंगिंग से गूंजेंगी। शहर के विभिन्न फाग मंडलियों की ओर से पारंपरिक स्लाइल गिल गायन की प्रस्तुतियां दी जाएगी व दशकों से चली आ रही परपरा में फिर से धमाल मचेगी। गेरिए विभिन्न श्लील गायन के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश, हास्य व मनोरंजन प्रधान गालियों की प्रस्तुतियां देंगे। जिले में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश : शीतला अष्टमी के अवसर पर 11 मार्च को जोधपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था। इस दिन जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।1