नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के महियारा गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 129 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाज द्वारा भारी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल ने महियारा गांव में छापेमारी कर महुआ शराब और बाइक बरामद की और धंधेबाज को धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए शराब धंधेबाज की पहचान मोहकामा गांव के रहने वाले सत्येंद्र यादव के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत रजौली थाना में कांड संख्या 368/26 दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी का रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के महियारा गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 129 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाज द्वारा भारी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल ने महियारा गांव में छापेमारी कर महुआ शराब और बाइक बरामद की और धंधेबाज को धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए शराब धंधेबाज की पहचान मोहकामा गांव के रहने वाले सत्येंद्र यादव के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत रजौली थाना में कांड संख्या 368/26 दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी का रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
- कोडरमा में ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान सरकारी वाहन ही बाधा बन गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने अब एसपी से गुहार लगाई है।1
- कोडरमा के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसमोहना-महेशपुर मार्ग पर स्थित धुमाडीह-रायडीह के बीच बहने वाली केशो नदी में पत्थर खदान की मिट्टी भरकर उसे पाटने का गंभीर मामला सामने आया है। खदान माफियाओं की इस मनमानी के कारण नदी का स्वरूप लगातार सिकुड़ रहा है और इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कभी 250 फीट की चौड़ाई में बहने वाली केशो नदी में माफिया अवैध रूप से लगातार मिट्टी डाल रहे हैं, जिसके कारण यह नदी अब सिमटकर महज 150 से 200 फीट की चौड़ाई में रह गई है। पुरनाडीह पंचायत के रायडीह निवासी चंद्रदेव दास ने बताया कि नदी के ठीक बगल में उनकी जमीन है और उन्हें डर है कि मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश होने पर नदी में भरी गई मिट्टी बहकर उनकी खेती योग्य जमीन में चली जाएगी, जिससे फसल और जमीन दोनों बर्बाद हो जाएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ही खदान माफिया बिना किसी डर के प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नदी पाटने से जल निकासी प्रभावित होगी जिससे बाढ़ की स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और नदी से अवैध मिट्टी हटाकर उसके मूल स्वरूप को बहाल करने की मांग की है।3
- नवादा में एक महिला ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने से साफ इनकार कर दिया है। महिला ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे दान पेटी में पैसा नहीं डालेंगी, बल्कि इसके बजाय वे अपना चंदा किसी लंगड़े-लुलहे व्यक्ति को देना पसंद करेंगी।1
- बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को नवादा समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान उन्होंने जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति और कार्यों की गुणवत्ता का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों और प्रखंड स्तरीय कर्मियों ने हिस्सा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं का काम पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंचायतों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान पंचायत भवनों के निर्माण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित लंबित कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के बाद हिसुआ पहुंचने पर मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। समर्थकों के बीच अपने संबोधन में मंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।1
- कोडरमा जिले के डोमचांच में 'द लुक चेंज' प्रोफेशनल हेयर कटिंग सैलून का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया।1
- कोडरमा के जीवन ज्योति अस्पताल मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अस्पताल से जुड़ी घटना को लेकर महिला के पति ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। पति ने स्पष्ट किया है कि उन्हें थाना में आवेदन देने के लिए बहकाया गया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पूरे गांव की ओर से और उनकी स्वयं की ओर से भी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।1
- कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के पुतो स्थित दोमोहानी धाम मंदिर में 14 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सावन महीने के दूसरे सोमवार को होने वाले जलाभिषेक और आगामी कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई है। समिति के प्रदीप सुमन ने शनिवार दोपहर 1 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की। बैठक के दौरान आगामी 10 अगस्त (सोमवार) को आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ पदयात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, इस यात्रा के सफल संचालन के लिए एक कांवड़ पदयात्रा समिति का भी गठन किया जाएगा। आयोजकों ने इस बैठक में चंदवारा प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, पूर्व प्रमुख, सभी पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधियों सहित हिंदू सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े सभी सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। योगाचार्या सुषमा सुमन और योगाचार्य प्रदीप कुमार सुमन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। उन्होंने कांवड़ पदयात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी शिवभक्तों और सामाजिक प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए समय पर बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है।1
- कोडरमा में हुए नीरज हाजरा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें यह पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। इस हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है।1