पत्नी को तेल डालकर जिंदा जलाने वाले पति नदीम को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा मुजफ्फरनगर। शाहपुर के चर्चित शहजादी हत्याकांड में अदालत ने करीब आठ साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए पति नदीम को हत्या का दोषी करार दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने नदीम को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला वर्ष 2018 का है। बागपत के निवाड़ा निवासी दिलशाद ने अपनी बेटी शहजादी का निकाह 10 जनवरी 2015 को शाहपुर निवासी नदीम के साथ किया था। आरोप था कि शादी के करीब एक साल बाद नदीम शराब पीकर शहजादी के साथ मारपीट करने लगा और उसे तलाक देने की धमकी देता था। अभियोजन के अनुसार, 23 जुलाई 2018 की रात नदीम शराब के नशे में घर पहुंचा और शहजादी के साथ मारपीट की। खाना खाने के बाद दोबारा विवाद हुआ और नदीम ने तलाक की धमकी दी। इसके बाद कथित तौर पर शहजादी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी शहजादी को उपचार के लिए पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज और फिर मेरठ के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 28 जुलाई 2018 को उसकी मौत हो गई। मामले में 24 जुलाई को अस्पताल में तत्कालीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने शहजादी का मृत्युकालिक बयान दर्ज किया था। अदालत ने इसी बयान को दोषसिद्धि में महत्वपूर्ण आधार माना। शहजादी ने बयान में पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने, गाली देने और तलाक की धमकी देने की बात कही थी। सुनवाई के दौरान मृतका के पिता दिलशाद, मां और भाई शाहरुख खान अपने पूर्व बयानों से मुकर गए और आरोपियों के पक्ष में गवाही दी। इसके बावजूद अदालत ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज मृत्युकालिक बयान को विश्वसनीय माना। अदालत ने माना कि दहेज हत्या और अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप साबित नहीं हुआ, लेकिन नदीम ने जान से मारने की नीयत से शहजादी पर केरोसिन डालकर आग लगाई थी। इसी आधार पर उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई गई। मामले में आरोपी ननद सोनी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।

- भोपा में मीशो कोरियर कार्यालय में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने मीशो ब्रांड के कोरियर कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 मीशो पैकेट/पार्सल और एक मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 4/5 सितंबर की रात कोरियर कार्यालय में चोरी हुई थी, जिसके संबंध में भोपा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने अथाई रोड से विक्की, पवन, अरुण और शक्ति को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- hamari is video ko like bol aur subscribe Karen majedar Dil Ko chhu jaane wali baat hamare is video ke liye follow subscribe for like Karen Dil Ko chhu jaane wali baat hai1
- मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगे की याद दिलाते होर्डिंग से मचा हड़कंप रात के अंधेरे में लगाए गए होर्डिंग होर्डिंग पर लिखा— “न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे” होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को डांस देखते हुए दिखाया गया होर्डिंग सामने आने के बाद लोगों में मची चर्चा लोगों का कहना— 2013 के सांप्रदायिक दंगे की याद दिलाने की कोशिश 2013 के दंगे में 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान बड़ी संख्या में लोग हुए थे बेघर, राहत शिविरों में लेने पड़ी थी शरण रातों-रात लगे होर्डिंग को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होर्डिंग किसने लगवाए, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई बाइट= अरुण प्रताप सिंह (हिंदूवादी नेता) मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगे की याद दिलाते होर्डिंग से मचा हड़कंप रात के अंधेरे में लगाए गए होर्डिंग होर्डिंग पर लिखा— “न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे” होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को डांस देखते हुए दिखाया गया होर्डिंग सामने आने के बाद लोगों में मची चर्चा लोगों का कहना— 2013 के सांप्रदायिक दंगे की याद दिलाने की कोशिश 2013 के दंगे में 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान बड़ी संख्या में लोग हुए थे बेघर, राहत शिविरों में लेने पड़ी थी शरण रातों-रात लगे होर्डिंग को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होर्डिंग किसने लगवाए, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई बाइट= अरुण प्रताप सिंह (हिंदूवादी नेता)1
- सोशल मीडिया बना ठगी का अड्डा! शक्तिवर्धक दवाइयों के नाम पर लोगों को फंसाने वाले 2 गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाइयों का प्रचार कर आम लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले दो शातिर आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दवाइयों का झांसा देकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 03 एटीएम कार्ड, एक थार वाहन और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा की बाईट भी सामने आई है।1
- मुजफ्फरनगर (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक - SSP) श्री संजय कुमार वर्मा देखते रहे न्यूज़ फॉर पब्लिक 241
- थाना भोपा पुलिस द्वारा मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय से चोरी की घटना का सफल अनावरण, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार। ▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 40 मीशो पैकेट/पार्शल व 01 मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा व थाना प्रभारी भोपा श्री आशुतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का सक्षिप्त विवरण-* थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04/05.09.26 की रात्रि मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-232/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 07.09.2026 को थाना भोपा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर चोरो को अथाई रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 मीशो पैकेट/पार्सल व 01 मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा बरामद किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* विक्की पुत्र कमल निवासी रूडकी चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *2.* पवन पुत्र सुरेश निवासी रूडकी चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर हाल निवासी- दीपनगर थाना नेहरू ग्राम, देहरादून। *3.* अरूण पुत्र मुकेश निवासी शुक्रताल रोड मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *4.* शक्ति पुत्र सतपाल निवासी मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरण-* ✅ 40 मीशो पैकेट/पार्शल ✅ 01 मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा *गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0स0- 232/26 धारा- 331(4)/305/ 324(4)/317(2) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *2.* है0का0 454 अमित कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *3.* है0का0 81 जयप्रकाश थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *4.* का0 1236 सुरेन्द्र सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *5.* का0 2282 नरेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।1
- मुजफ्फरनगर: शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर शक्तिवर्धक व आयुर्वेदिक दवाओं के विज्ञापन देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों सावेज और इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, थार रोक्स गाड़ी, 3 एटीएम कार्ड और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से जुड़े मोबाइल नंबरों व खातों पर विभिन्न राज्यों से 7 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर: शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर शक्तिवर्धक व आयुर्वेदिक दवाओं के विज्ञापन देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों सावेज और इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, थार रोक्स गाड़ी, 3 एटीएम कार्ड और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से जुड़े मोबाइल नंबरों व खातों पर विभिन्न राज्यों से 7 साइबर शिकायतें दर्ज हैं।3
- तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज के जंगल में तेंदुआ दिखने की सूचना, ग्रामीणों में दहशत मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों में खेतों पर जाने को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी है। गढ़ी देशराज निवासी शुभम ने बताया कि वह काजीखेड़ा-मांडी रोड से अपनी कार में कुछ मिस्त्रियों को लेकर घर जा रहा था। घर पर पत्थर की टाइल लगाने का काम होना है और वह मिस्त्रियों को काम दिखाने के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान श्मशान घाट से पहले गढ़ी देशराज की ओर से नरोत्तमपुर माजरा की तरफ सड़क पार करता हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया। शुभम के अनुसार, अचानक सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने पर कार में बैठे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान शुभम ने तेंदुए की फोटो खींच ली और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। साथ ही ग्राम प्रधान बबिता सैनी के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि प्रवीन सैनी को भी मामले से अवगत कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि प्रवीन सैनी ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जांच कर तेंदुए की तलाश करने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।1
- hamare is video ke liye follow subscribe for like Karen Dil Ko chhu jaane wali baat hai aise hi majedar aur chatpate video dekhne ke liye hamare channel ko follow Karen1