logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा आम नागरिक के लिए बना रखी है बहुत सारे हॉस्पिटल आयुष्मान वाले मरीज का इलाज भी करते हैं ### **आयुष्मान योजना में हरियाणा के 480 अस्पतालों के फंसे 1200 करोड़ रुपये, 16 सितंबर से सेवाएं बंद करने की चेतावनी** हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के लंबित भुगतान का मामला गंभीर होता जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम पिछले छह माह से लंबित हैं। लंबे समय से भुगतान न मिलने पर अस्पताल संचालकों में रोष है। आईएमए ने आयुष्मान हरियाणा के सीईओ को पत्र भेजकर लंबित क्लेम जल्द जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो 1 सितंबर को 24 घंटे के लिए सांकेतिक रूप से आयुष्मान सेवाएं बंद रखी जाएंगी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो 16 सितंबर से प्रदेशभर में आयुष्मान योजना के तहत इलाज पूरी तरह बंद किया जा सकता है। आईएमए के मुताबिक आयुष्मान योजना के क्लेम का भुगतान 15 दिनों के भीतर किए जाने का प्रावधान है, लेकिन अस्पतालों के कई क्लेम छह माह से अधिक समय से लंबित हैं। इससे अस्पतालों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि लगातार भुगतान लंबित रहने के कारण कई अस्पतालों के लिए आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा है। आईएमए ने आर्थिक संकट के चलते एक अस्पताल के बंद होने का भी दावा किया है। 1 सितंबर को सांकेतिक बंद, 16 सितंबर से पूरी तरह सेवा बंद करने की चेतावनी आईएमए ने पत्र में स्पष्ट किया है कि 1 सितंबर की रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं सांकेतिक रूप से बंद रखी जाएंगी। इसके बाद भी यदि सरकार की ओर से लंबित भुगतान को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 16 सितंबर की रात 12 बजे से प्रदेश के अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं पूरी तरह बंद करने पर विचार करेंगे। आईएमए की राज्य प्रधान डॉ. सुनीला सोनी ने कहा कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर अस्पतालों के लंबित क्लेम जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी का असर अस्पतालों के साथ-साथ मरीजों पर भी पड़ सकता है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आयुष्मान लाभार्थियों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमए ने सरकार से लंबित क्लेम के तत्काल भुगतान के साथ भविष्य में क्लेम का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की भी मांग की है।

4 hrs ago
user_AMAR NAUHWAR
AMAR NAUHWAR
Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
4 hrs ago
769e3afb-ae77-4998-8cbe-4b9e1413ef02

More news from हरियाणा and nearby areas
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ऐलान माताओं बहनों को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रूपए पेंशन के रुप में मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ऐलान मैं भी एक बहुत साधारण परिवार की बेटी हूं। मुख्यमंत्री बनी तो मेरी ताकत दिल्ली की मेरी बहनें मुख्यमंत्री बनीं। उनका विश्वास, उनका प्यार और उनकी मुस्कान ने मुझे हर दिन काम करने की हिम्मत दी। इसीलिए मेरी कोशिश है कि दिल्ली की हर बहन आगे बढ़े, आत्मनिर्भर बने और हम सभी दिल्ली वासियों से अपील करती हूं कि आप हमें आशिर्वाद ऐसे ही देते रहे और हम आप के प्रति कार्य करती रहूं।
    1
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ऐलान माताओं बहनों को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रूपए  पेंशन के रुप में मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ऐलान मैं भी एक बहुत साधारण परिवार की बेटी हूं। मुख्यमंत्री बनी तो मेरी ताकत दिल्ली की मेरी बहनें मुख्यमंत्री बनीं। उनका विश्वास, उनका प्यार और उनकी मुस्कान ने मुझे हर दिन काम करने की हिम्मत दी।
इसीलिए मेरी कोशिश है कि दिल्ली की हर बहन आगे बढ़े, आत्मनिर्भर बने और हम सभी दिल्ली वासियों से अपील करती हूं कि आप हमें आशिर्वाद ऐसे ही देते रहे और हम आप के प्रति कार्य करती रहूं।
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • rawli ganv ke men raste ke battar halat sarpanch kar raha he bhedbhav
    1
    rawli ganv ke men raste ke battar halat sarpanch kar raha he bhedbhav
    user_Molbi ekbal
    Molbi ekbal
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • लाला यादराम गर्ग मेवाती के पिंनगवा फार्म हॉउस पर हरियाणा के शिक्षा मन्त्री महिपाल जी! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    1
    लाला यादराम गर्ग मेवाती के पिंनगवा फार्म हॉउस पर हरियाणा के शिक्षा मन्त्री महिपाल जी!
नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • गंदे पानी पीने को हुए नगर पालिका पुनहाना वार्ड नंबर 8 9 10 के लोग SDO से लगाई चेंबर को साफ कराने की गुहार
    1
    गंदे पानी पीने को हुए नगर पालिका पुनहाना वार्ड नंबर 8 9 10 के लोग SDO से लगाई चेंबर को साफ कराने की गुहार
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    9 hrs ago
  • नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहीदा खान के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया। नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहीदा खान के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया।
    1
    नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहीदा खान के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया।
नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहीदा खान के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • तेज रफ्तार हाइड्रा ड्राइवर ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार हाइड्रा ड्राइवर ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
    1
    तेज रफ्तार हाइड्रा ड्राइवर ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार हाइड्रा ड्राइवर ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • हरियाणा सरकार की खेल नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन ने पैरा खेलों में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। बेहतर सुविधाओं और सहयोग से प्रदेश के पैरा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं। #Haryana #ParaSports
    1
    हरियाणा सरकार की खेल नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन ने पैरा खेलों में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

बेहतर सुविधाओं और सहयोग से प्रदेश के पैरा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं।

#Haryana #ParaSports
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • masjid ki safai karte huy masjid ke padhne wale bacche aap bhi apni masjid ki safai karen
    1
    masjid ki safai karte huy masjid ke padhne wale bacche aap bhi apni masjid ki safai karen
    user_Molbi ekbal
    Molbi ekbal
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • कल नूंह आएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी.. नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    1
    कल नूंह आएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी..
नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.