logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भैंस और पड़िया चोरी, पुलिस पर नहीं रहा भरोसा जंगल में डेरा डाल खोज में जुटा कुशवाह समाज बारात में गया परिवार, सूना घर बना निशाना—भैंस और पड़िया चोरी, जंगल में डेरा डाल खोज में जुटा कुशवाह समाज मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हथरिया पंचायत के राजघाटपुरा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ बारात में गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने भैंस और पड़िया चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को गांव में शादी समारोह का माहौल था। परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे, जबकि घर की महिलाएं पास में आयोजित खोइया कार्यक्रम में व्यस्त थीं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस और पड़िया खोलकर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर से पशु गायब मिले। चोरी की इस घटना के बाद कुशवाह समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने इसे संगठित अपराध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज के नेता धारा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण रुअर गांव के पास स्थित कपोरसन जंगल में डेरा डालकर चोरी हुए पशुओं की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पशु बरामद नहीं हो जाते, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे। धारा सिंह कुशवाहा द्वारा जारी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है, जो पहले पशु चोरी करता है और फिर उन्हें घने जंगलों में छिपा देता है। इसके बाद बिचौलियों के माध्यम से पशु मालिकों से संपर्क किया जाता है और फिरौती की मांग की जाती है। आरोप है कि बिचौलिए पशु मालिकों को डराते-धमकाते हैं, जिससे मजबूरी में लोग रकम देकर अपने पशु वापस लेने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर पशुओं की बरामदगी की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

2 hrs ago
user_Manoj upadhyay
Manoj upadhyay
सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • *"हम 2 से 77 पर पहुंचे थे और 77 से पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ेंगे। इस बार भाजपा यहां (पश्चिम बंगाल) पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है... अगर दीदी के गुंडे निकले, तो उन्हें चुनाव के दिन जनता के रोष का सामना करना होगा।"* श्री अनि प्रचंड बहुमत से लेकर महिला सुरक्षा तक, सुनिए श्री अमित शाह ने आज तक के साथ खास बातचीत में क्या कहा…
    1
    *"हम 2 से 77 पर पहुंचे थे और 77 से पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ेंगे। इस बार भाजपा यहां (पश्चिम बंगाल) पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है... अगर दीदी के गुंडे निकले, तो उन्हें चुनाव के दिन जनता के रोष का सामना करना होगा।"*
श्री अनि
प्रचंड बहुमत से लेकर महिला सुरक्षा तक, सुनिए श्री अमित शाह ने आज तक के साथ खास बातचीत में क्या कहा…
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Public shuru app madhyapradesh
    1
    Post by Public shuru app madhyapradesh
    user_Public shuru app madhyapradesh
    Public shuru app madhyapradesh
    Media company मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एडीआर परिसर में बांधे परिंडे धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था व चंद्रमल फाउंडेशन कि संयुक्त तत्वाधान में नवीन न्यायालय परिसर में स्थापित एडीआर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट ने कहा कि बेजुबान पक्षियों के लिए सभी को नियमित रूप से अपने घर आंगन और छत पर दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी भीषण पड़ रही है । ऐसे में इन बेजुबान पक्षियों के लिए निःस्वार्थ भाव से हमें नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के समय हमें बेजुबान पक्षियों के लिए नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे गर्मी की वजह से बेजुबान पक्षियों की अकाल मृत्यु ना हो , यह बहुत ही पुण्य का काम है। न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर ने कहा कि डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से हमारे द्वारा प्रतिवर्ष नियमित रूप से गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे जाते हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधे जाएंगे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर की छत पर या छायादार जगह नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। चांदमल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे जाएंगे, हमारा प्रयास रहेगा की यह परिंडे ऐसे स्थान पर बांधे जाएं जहां प्रतिदिन पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर चंद्रमल फाउंडेशन के सचिव यशवीर सिंह पोसवाल एडवोकेट ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय शर्मा, अतुल कुमार भार्गव एडवोकेट, रंजीत लोधा, राजा बाबू शर्मा व रंजीत दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    2
    एडीआर परिसर में बांधे परिंडे 
धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था व चंद्रमल फाउंडेशन कि संयुक्त तत्वाधान में नवीन न्यायालय परिसर में स्थापित एडीआर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट ने कहा कि बेजुबान पक्षियों के लिए सभी को नियमित रूप से अपने घर आंगन और छत पर दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी भीषण पड़ रही है । ऐसे में इन बेजुबान पक्षियों के लिए निःस्वार्थ भाव से हमें नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। 
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के समय हमें बेजुबान पक्षियों के लिए नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे गर्मी की वजह से बेजुबान पक्षियों की अकाल मृत्यु ना हो , यह बहुत ही पुण्य का काम है। 
न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर ने कहा कि डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से हमारे द्वारा प्रतिवर्ष नियमित रूप से गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे जाते हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधे जाएंगे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर की छत पर या छायादार जगह नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। 
चांदमल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे जाएंगे, हमारा प्रयास रहेगा की यह परिंडे ऐसे स्थान पर बांधे जाएं जहां प्रतिदिन पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर चंद्रमल फाउंडेशन के सचिव यशवीर सिंह पोसवाल एडवोकेट ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला  विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय शर्मा, अतुल कुमार भार्गव एडवोकेट, रंजीत लोधा, राजा बाबू शर्मा व रंजीत दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • देसी कट्टा सहित तीन जने को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार धौलपुर धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलपुर सदर थाना पुलिस ने देसी कट्टा सहित तीन जने को किया गिरफ्तार
    1
    देसी कट्टा सहित तीन जने को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार 
धौलपुर धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलपुर सदर थाना पुलिस ने देसी कट्टा सहित तीन जने को किया गिरफ्तार
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील
    1
    जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जौरा बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम करौरी हार में अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना सेंध लगाकर लाखों रुपए का माल किया पार रिंकू बघेल एवं वृंदावन त्यागी दोनों के घरों में रखे हुए सोने चांदी के जेवर नगदी सहित लाखों रुपए का माल किया पार।
    1
    जौरा बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम करौरी हार में अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना सेंध लगाकर लाखों रुपए का माल किया पार रिंकू बघेल एवं वृंदावन त्यागी दोनों के घरों में रखे हुए सोने चांदी के जेवर नगदी सहित लाखों रुपए का माल किया पार।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला मुरैना। देर रात नेशनल हाईवे-44 पर मारुति शोरूम के सामने एक ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    5
    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
मुरैना। देर रात नेशनल हाईवे-44 पर मारुति शोरूम के सामने एक ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिस प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया, उसी को आतंकवादी कहना राजनीतिक दिवालियापन की पराकाष्ठा है। र ऐसे घिनौने आरोप साफ दर्शाते हैं कि कांग्रेस के लिए देशहित नहीं, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ मायने रखता है। देश की जनता सब देख रही है और जवाब देना जानती है।
    1
    जिस प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया, उसी को आतंकवादी कहना राजनीतिक दिवालियापन की पराकाष्ठा है। र
ऐसे घिनौने आरोप साफ दर्शाते हैं कि कांग्रेस के लिए देशहित नहीं, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ मायने रखता है।
देश की जनता सब देख रही है और जवाब देना जानती है।
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Public shuru app madhyapradesh
    1
    Post by Public shuru app madhyapradesh
    user_Public shuru app madhyapradesh
    Public shuru app madhyapradesh
    Media company मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.