Shuru
Apke Nagar Ki App…
पखांजूर में मेडिकल दुकान संचालक से नशीली दवाइयां जब्त,आरोपी गिरफ्तार
Ashish parihar Parihar
पखांजूर में मेडिकल दुकान संचालक से नशीली दवाइयां जब्त,आरोपी गिरफ्तार
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- दुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया गाने में मदहोश होकर नाचता यह शख्स1
- ▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मात्र 1.770 kg जप्त किया गया । ▪️ गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी ▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग आरोपी का नाम : 1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा 1.770 kg जप्त अनुसार) ▪️ नगद राशि ₹1500/- ▪️ एक मोबाइल फोन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—1
- भिलाई-3 के बजरंगपारा स्थित सुंदर शकुन टावर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के चलते वार्ड की सबसे महत्वपूर्ण नाली को गिट्टी और रेत से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नाली बंद होने से गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और उसी स्थान पर जमा हो रहा है। पानी रुकने के कारण इलाके में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है, बदबू फैल रही है और आसपास का माहौल दूषित हो गया है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन न तो भवन निर्माणकर्ता द्वारा नाली को खुला किया गया और न ही नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। नियमों के बावजूद निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी बाधित की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाली से गिट्टी और रेत हटाई जाए, जल निकासी को सुचारु किया जाए, मच्छर नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए, और लापरवाह निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या आने वाले समय में बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।1
- शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा बुधवार को जेल से बाहर आए. उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है.1
- तांत्रिक ने हिलाए हाथ, होने लगी नोटों की बारिश! छत्तीसगढ़ में ठगी और लूट का अजीब मामलाछत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी और लूट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तांत्रिक विद्या के नाम पर पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई. वायरल वीडियो में नोटों की बारिश दिखाई गई, जो पूरी तरह फर्जी निकला.1
- आत्महत्या करने मजबूर हो रही रसोईया बहन मामला आरंग सरकारी विद्यालय आत्मानंद स्कूल,,,🖋️सच के साथ⏰ वक्त के साथ,,,Ajit1
- जिला अस्पताल में पीएम को लेकर युवकों का हंगामा,वीडियो वायरल1
- भिलाई स्टील प्लांट में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी ..भिलाई स्टील प्लांट के टाउन इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एवं उपभोक्ता फोरम के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बिजली उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, समस्याओं एवं समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं तकनीकी सदस्य की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता दुर्ग शहर संजय खंडेलवाल भी कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में व्यापारी, कारोबारी वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामान्य उपभोक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बिजली आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाले अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें नियमों के तहत मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यशाला को उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।1
- भिलाई–03 चरौदा क्षेत्र स्थित मणिकंचन केंद्र में एक बार फिर खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कचरे में आग लगाई गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक भिलाई नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कचरा जलने से आसपास के रहवासियों, राहगीरों और खासकर बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक ओर नगर निगम स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े प्रचार अभियान और संदेश देता नजर आता है, वहीं ज़मीनी हकीकत यह है कि स्वच्छता का संदेश सिर्फ प्रचार की सामग्री बनकर रह गया है।2