श्रमदान से महका भैरूजी धाम: हिंगोनिया के युवाओं ने बरगद के नीचे बनाया चबूतरा, पौधों की करी तारबंदी हिंगोनियां श्रमदान कर पेड़ के नीचे बनाया चबूतरा श्रमदान महादान सेवा समिति हिंगोनियां के समाजसेवी ग्रामीण रामावतार विजयवर्गीय, कैलाश चंद्र पारीक एवं गोपाल जाट हिंगोनियां ने मानपुरा रोड़ स्थित पचकुटिया भैरूजी धाम परिसर मे लगे बरगद के पेड़ के पास श्रमदान कर राहगीरो के लिए चबूतरा निर्माण किया है। श्रमदान टीम के इन तीनो समाजसेवियो ने अपने स्तर पर संसाधन जुटाकर रोज दो घंटे समय निकालकर श्रमदान करके चबूतरा निर्माण किया है जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं आमजन को राहत मिलेगी। इस टीम ने प्रयास एवं श्रमदान कर भैरूजी धाम पर लगे लगभग 15 पौधो के तारबंदी भी की और नियमित श्रमदान कार्यक्रम करते है। यह टीम सुंदरकांड पाठ भी करती है जिससे मिलने वाली भेंट राशि को यह पर्यावरण संरक्षण के निमित खर्च करते है। इस टीम का संकल्प है कि पचकुटिया भैरूजी धाम को एक पर्यावरण की दृष्टि से रमणीक स्थल बनाया जायेगा जिसके लिए ये सतत प्रयासरत है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति इनके समर्पण की क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत, रामप्रसाद गुर्जर सहित कई लोगो ने सराहना की है एवं इनके संकल्प मे साथ देने का आश्वासन दिया।

- नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस2
- Post by Rajesh Kumawat1
- अजमेर के वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर भारी परेशानी देखने को मिल रही है। गैस भरवाने के लिए टेंपो चालकों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग रही है। सुबह 6 बजे से ही चालक लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। टेंपो चालकों का कहना है कि पूरे अजमेर में सिर्फ एक ही एलपीजी पंप होने की वजह से उन्हें रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई चालक भूखे-प्यासे तपती धूप में अपने वाहनों के साथ धीरे-धीरे लाइन में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। चालकों ने सरकार से मांग की है कि अजमेर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए, ताकि इस परेशानी से राहत मिल सके। एलपीजी गैस की कमी का असर अब शहर में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।1
- अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 7 साल का मासूम बच्चा अपने घर का रास्ता भटक गया और काफी देर तक इलाके में इधर-उधर घूमता रहा। बच्चे को अकेला घूमते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ASI शिवलाल मौके पर पहुंचे और मासूम को सुरक्षित थाने लेकर आए। पूछताछ के दौरान बच्चे की पहचान इरफान पुत्र रहीम (उम्र 7 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चे को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने की पहल की। अजमेर पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने एक बार फिर इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।1
- bedardi ka Sahara Na Mila kabhi pyar bichhada hua dobara nahin mila#Dhokha 💔😂 Dil mein jakhm dekh Kar Chala Gaya 💔😭😭1
- Post by Kailash Fulwari1
- कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि: पुत्र विजय बैंसला ने अजमेर दरगाह और पुष्कर में टेका मत्था.* अजमेर/पुष्कर | 'गुर्जर शिरोमणि' कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र और भाजपा नेता विजय बैंसला एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने अजमेर और पुष्कर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर पहुंचकर अपने पिता की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अजमेर दरगाह में जियारत और रस्में विजय बैंसला मंगलवार सुबह अजमेर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। कर्नल बैंसला की चौथी पुण्यतिथि पर उन्होंने आस्ताना-ए-शरीफ में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। विशिष्ट रस्में: दरगाह के खादिमों द्वारा उन्हें जियारत कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दरगाह परिसर में पिता की याद में कई पारंपरिक रस्मों को पूरा किया। इस अवसर पर विजय बैंसला ने कहा कि उनके पिता हमेशा कौम और समाज की एकता के पक्षधर रहे हैं, उसी राह पर चलते हुए उन्होंने आज यहाँ अमन-चैन की दुआ मांगी है।1
- Post by Kailash Fulwari1