logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहपुर - सड़क हादसे में घायल पति पत्नी को जबलपुर मेडिकल जाने घण्टो करना पड़ा 108 एम्बुलेंस का इंतजार नरसिंहपुर जिले के समीपवर्ती क्षेत्र करेली के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल तब खुल गई जब घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें एंबुलेंस नसीब नहीं हुई।और घण्टो एम्बुलेंस का जिला अस्पताल के बाहर बरामदे में बैठकर इंतजार करते रहे वही घटना में घायल नारायण और उसकी पत्नी की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही हैं की वह प्राइवेट एम्बुलेंस से जा पाए और ऐसी स्थिति में 108 एम्बुलेंस न मिलने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वह जबलपुर मेडिकल कॉलेज जाने के लिए 108 एम्बुलेंस की प्रतीक्षा में बैठे है।वही उन्हें कोई दूसरी मदद प्रशासन के द्वारा नही मिल पा रही हैं।

5 hrs ago
user_SATISH DUBEY
SATISH DUBEY
पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
5 hrs ago

नरसिंहपुर - सड़क हादसे में घायल पति पत्नी को जबलपुर मेडिकल जाने घण्टो करना पड़ा 108 एम्बुलेंस का इंतजार नरसिंहपुर जिले के समीपवर्ती क्षेत्र करेली के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल तब खुल गई जब घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें एंबुलेंस नसीब नहीं हुई।और घण्टो एम्बुलेंस का जिला अस्पताल के बाहर बरामदे में बैठकर इंतजार करते रहे वही घटना में घायल नारायण और उसकी पत्नी की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही हैं की वह प्राइवेट एम्बुलेंस से जा पाए और ऐसी स्थिति में 108 एम्बुलेंस न मिलने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वह जबलपुर मेडिकल कॉलेज जाने के लिए 108 एम्बुलेंस की प्रतीक्षा में बैठे है।वही उन्हें कोई दूसरी मदद प्रशासन के द्वारा नही मिल पा रही हैं।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • साईंखेड़ा। आने वाले होली पर्व एवं वर्तमान में चल रहे पवित्र रमजान माह के मद्देनज़र थाना साईंखेड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित काकौड़िया ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी काकौड़िया ने सभी से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उपद्रवी गतिविधि, नशे की स्थिति में हुड़दंग या विवाद की सूचना तत्काल थाना साईंखेड़ा को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    3
    साईंखेड़ा। आने वाले होली पर्व एवं वर्तमान में चल रहे पवित्र रमजान माह के मद्देनज़र थाना साईंखेड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित काकौड़िया ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी काकौड़िया ने सभी से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उपद्रवी गतिविधि, नशे की स्थिति में हुड़दंग या विवाद की सूचना तत्काल थाना साईंखेड़ा को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    46 min ago
  • बरमान पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक के साथ में रास्ता रोककर चार से पांच लोगों ने मारपीट कर दी वहीं घायल बाइक चालक ने बताया कि वह बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रही दो बाइक चालको ने रास्ता रोक कर चार से पांच लोग उतरे और उसके साथ में मारपीट कर दी वहीं घायल ने बताया कि उसके साथ में एक ग्रामीण और था जो मारपीट करने वाले आरोपियों को जानता है वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है
    1
    बरमान पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक के साथ में रास्ता रोककर चार से पांच लोगों ने मारपीट कर दी वहीं घायल बाइक चालक ने बताया कि वह बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रही दो बाइक चालको ने रास्ता रोक कर चार से पांच लोग उतरे और उसके साथ में मारपीट कर दी वहीं घायल ने बताया कि उसके साथ में एक ग्रामीण और था जो मारपीट करने वाले आरोपियों को जानता है वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    57 min ago
  • युवा संसद के दौरान वक्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा
    1
    युवा संसद के दौरान वक्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यातायात पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर वसूला जुर्माना ​नरसिंहपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।​वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ​यह विशेष अभियान थाना प्रभारी ममता तिवारी और एएसआई सुरेश पटेल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने शहर के मुख्य चौराहों पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। ​बुलेट के साइलेंसर पर भारी जुर्माना चेकिंग के दौरान 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें कंपनी के साइलेंसर की जगह तेज आवाज करने वाले 'मॉडिफाइड साइलेंसर' लगे थे। इन पर कुल 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वही यातायात पुलिस ने ​काली फिल्म पर शिकंजा है नियमों के विरुद्ध चार पहिया वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूमने वाले चालक पर भी कार्रवाई की गई, जिससे 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात ​थाना प्रभारी ममता तिवारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। तेज आवाज वाले साइलेंसर से न केवल आम जनता को परेशानी होती है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के तहत यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
    3
    यातायात पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर वसूला जुर्माना
​नरसिंहपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।​वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ​यह विशेष अभियान थाना प्रभारी ममता तिवारी और एएसआई सुरेश पटेल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने शहर के मुख्य चौराहों पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। ​बुलेट के साइलेंसर पर भारी जुर्माना चेकिंग के दौरान 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें कंपनी के साइलेंसर की जगह तेज आवाज करने वाले 'मॉडिफाइड साइलेंसर' लगे थे। इन पर कुल 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वही यातायात पुलिस ने  ​काली फिल्म पर शिकंजा है  नियमों के विरुद्ध चार पहिया वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूमने वाले चालक पर भी कार्रवाई की गई, जिससे 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात 
​थाना प्रभारी ममता तिवारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। तेज आवाज वाले साइलेंसर से न केवल आम जनता को परेशानी होती है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के तहत यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नरसिंहपुर। जिले के ग्राम नक्टुआ में आज सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहाँ रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे लाइन के किनारे फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। ​हादसे का विवरण ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हजरतगंज कसाई मंडी निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घावों के ताव न सहते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ​नशे की हालत में था मृतक? ​मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था और लड़खड़ाते हुए पटरी पार कर रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक इसी क्षेत्र से शराब पीकर लौट रहा था, जिसके कारण वह ट्रेन की आहट नहीं सुन सका और हादसे का शिकार हो गया। ​अवैध शराब का गढ़ बना नक्टुआ रेलवे ट्रैक ​स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नक्टुआ में रेलवे लाइन के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने का काला धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। ​लगातार होते हादसे: यह पहली बार नहीं है जब यहाँ ऐसा हादसा हुआ हो; शराब के कारण यहाँ पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ​विभागों की चुप्पी: ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि रेलवे प्रशासन और आबकारी विभाग सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अवैध अड्डों पर कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। ​"यहाँ पटरी के किनारे ही शराब की भट्ठियां सुलगती हैं। लोग नशा करके ट्रैक पर आ जाते हैं, जिससे आए दिन मौतें हो रही हैं। प्रशासन की चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है।" — ग्रामीण ​निष्कर्ष: इस घटना ने एक परिवार को तो उजाड़ा ही है, साथ ही सिस्टम की खामियों को भी बेनकाब कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या इस मौत के बाद आबकारी विभाग और रेलवे पुलिस नींद से जागते हैं या अवैध शराब का यह खूनी खेल यूँ ही जारी रहेगा।
    1
    नरसिंहपुर। जिले के ग्राम नक्टुआ में आज सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहाँ रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे लाइन के किनारे फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है।
​हादसे का विवरण
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हजरतगंज कसाई मंडी निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घावों के ताव न सहते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
​नशे की हालत में था मृतक?
​मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था और लड़खड़ाते हुए पटरी पार कर रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक इसी क्षेत्र से शराब पीकर लौट रहा था, जिसके कारण वह ट्रेन की आहट नहीं सुन सका और हादसे का शिकार हो गया।
​अवैध शराब का गढ़ बना नक्टुआ रेलवे ट्रैक
​स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नक्टुआ में रेलवे लाइन के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने का काला धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।
​लगातार होते हादसे: यह पहली बार नहीं है जब यहाँ ऐसा हादसा हुआ हो; शराब के कारण यहाँ पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
​विभागों की चुप्पी: ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि रेलवे प्रशासन और आबकारी विभाग सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अवैध अड्डों पर कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
​"यहाँ पटरी के किनारे ही शराब की भट्ठियां सुलगती हैं। लोग नशा करके ट्रैक पर आ जाते हैं, जिससे आए दिन मौतें हो रही हैं। प्रशासन की चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है।"
— ग्रामीण
​निष्कर्ष: इस घटना ने एक परिवार को तो उजाड़ा ही है, साथ ही सिस्टम की खामियों को भी बेनकाब कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या इस मौत के बाद आबकारी विभाग और रेलवे पुलिस नींद से जागते हैं या अवैध शराब का यह खूनी खेल यूँ ही जारी रहेगा।
    user_HK NEWS NARSINGHPUR
    HK NEWS NARSINGHPUR
    Classified ads newspaper publisher नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे* *रहस मेला बहुउपयोगी मेला बन गया, इस प्रकार के मेले प्रदेश में शुरू होंगे- स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह* *नींव कमजोर होगी तो भविष्य कमजोर होगा, प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाकर नींव को मजबूत किया जा रहा है — विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव जी
    1
    *शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे*
*रहस मेला बहुउपयोगी मेला बन गया, इस प्रकार के मेले प्रदेश में शुरू होंगे- स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह*
*नींव कमजोर होगी तो भविष्य कमजोर होगा, प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाकर नींव को मजबूत किया जा रहा है — विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव जी
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंहपुर मप्र
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंहपुर मप्र
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • पावन धरा शीलादेही, सिवनी में स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर शीलादेही में श्री राधा-कृष्ण की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏 भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का यह अद्भुत संगम आप सभी की उपस्थिति से और भी दिव्य बनेगा। 📍 स्थान: शीलादेही, जिला सिवनी (म.प्र.) 📅 अवसर: श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह 📰 कैलाश गुप्ता नई दुनिया, जिला प्रभारी नरसिंहपुर जिला 📱 मो.: 9329446506
    1
    पावन धरा शीलादेही, सिवनी में स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर शीलादेही में श्री राधा-कृष्ण की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने जा रहा है।
इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
🙏 भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का यह अद्भुत संगम आप सभी की उपस्थिति से और भी दिव्य बनेगा।
📍 स्थान: शीलादेही, जिला सिवनी (म.प्र.)
📅 अवसर: श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह
📰 कैलाश गुप्ता
नई दुनिया, जिला प्रभारी नरसिंहपुर जिला
📱 मो.: 9329446506
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • करेली से बस्ती जाते समय कॉलेज वाली रोड़ पर रास्ता रोककर 7 से 8 लोगों ने सोनू उर्फ सुनील के साथ मारपिट कर दी घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए करवाया गया भर्ती वही घायल ने बताया कि वह अकेला पैदल जा रहा था उसी दौरान से 8 लोगों ने उसे रोका और मारपिट कर दी जिससे उसके दोनों पैरों और हाथ में चोट आ गई वही परिजनों ने थाने में शिकायत के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल का उपचार किया जा रहा हैं।
    1
    करेली से बस्ती जाते समय कॉलेज वाली रोड़ पर रास्ता रोककर 7 से 8 लोगों ने सोनू उर्फ सुनील के साथ मारपिट कर दी घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए करवाया गया भर्ती वही घायल ने बताया कि वह अकेला पैदल जा रहा था उसी दौरान  से 8 लोगों ने उसे रोका और मारपिट कर दी जिससे उसके दोनों पैरों और हाथ में चोट आ गई वही परिजनों ने थाने में शिकायत के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल का उपचार किया जा रहा हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.