“न्यू वोटर” अभियान के तहत 65 नव मतदाताओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प ब्यावर, 25 अगस्त।जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में “न्यू वोटर” अभियान के तहत मेवाड़ फोर्स डिफेंस एकेडमी, ब्यावर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले 65 नव मतदाताओं का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी नगरपालिका/पंचायत आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना रहा। एकेडमी के निदेशक शफी कठात ने जिला स्वीप टीम का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा अपने पहले वोट का प्रयोग जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। नव मतदाताओं का किया अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक एवं माला पहनाकर नव मतदाताओं के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के सदस्य धीरज जैन, यशपाल शर्मा, सीताराम प्रजापति एवं गोपाल शर्मा ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी चौधरी ने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से अपने विवेक का उपयोग करते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करने तथा प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने EVM में उपलब्ध NOTA विकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि किसी उम्मीदवार को उपयुक्त नहीं मानने की स्थिति में भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। मतदान प्रक्रिया की दी जानकारी कार्यक्रम में नव मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम, मतदान केन्द्र, EVM एवं VVPAT सहित मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने प्रत्येक मत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और कई अवसरों पर चुनावी परिणाम बहुत कम मतों के अंतर से निर्धारित होते हैं। वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं की दी जानकारी हरीश त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाताओं के लिए उपलब्ध मतदान सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यकता होने पर मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। यूथ आइकन ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश कार्यक्रम में स्वीप अभियान के यूथ आइकन ने नव मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं मतदान करे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने युवाओं से “मेरा पहला वोट लोकतंत्र के नाम” का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी 65 नव मतदाताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने, आगामी नगरपालिका/पंचायत आम चुनाव-2026 में स्वयं मतदान करने तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया। स्वीप संदेश “मेरा पहला वोट—लोकतंत्र के नाम।” “जागरूक युवा मतदाता, सशक्त लोकतंत्र की पहचान।” “एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
“न्यू वोटर” अभियान के तहत 65 नव मतदाताओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प ब्यावर, 25 अगस्त।जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में “न्यू वोटर” अभियान के तहत मेवाड़ फोर्स डिफेंस एकेडमी, ब्यावर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले 65 नव मतदाताओं का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी नगरपालिका/पंचायत आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना रहा। एकेडमी के निदेशक शफी कठात ने जिला स्वीप टीम का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा अपने पहले वोट का प्रयोग जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। नव मतदाताओं का किया अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक एवं माला पहनाकर नव मतदाताओं के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के सदस्य धीरज जैन, यशपाल शर्मा, सीताराम प्रजापति
एवं गोपाल शर्मा ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी चौधरी ने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से अपने विवेक का उपयोग करते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करने तथा प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने EVM में उपलब्ध NOTA विकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि किसी उम्मीदवार को उपयुक्त नहीं मानने की स्थिति में भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। मतदान प्रक्रिया की दी जानकारी कार्यक्रम में नव मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम, मतदान केन्द्र, EVM एवं VVPAT सहित मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने प्रत्येक मत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और कई अवसरों पर चुनावी परिणाम बहुत कम मतों के अंतर से निर्धारित होते हैं। वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं की दी जानकारी हरीश त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं शारीरिक रूप से असमर्थ
मतदाताओं के लिए उपलब्ध मतदान सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यकता होने पर मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। यूथ आइकन ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश कार्यक्रम में स्वीप अभियान के यूथ आइकन ने नव मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं मतदान करे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने युवाओं से “मेरा पहला वोट लोकतंत्र के नाम” का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी 65 नव मतदाताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने, आगामी नगरपालिका/पंचायत आम चुनाव-2026 में स्वयं मतदान करने तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया। स्वीप संदेश “मेरा पहला वोट—लोकतंत्र के नाम।” “जागरूक युवा मतदाता, सशक्त लोकतंत्र की पहचान।” “एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
- राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का रूपावास में जोरदार स्वागत रूपावास। राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान शंकर गोरा जी के आज चाडवास मंडल के रूपावास पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गोरा जी का स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 🚩🌹1
- रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।1
- पीसांगन के कृष्णा केशव स्कूल में बच्चों ने मेहंदी रचाई और राखियाँ बनाई.. मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी रचाओ, थाली सजाओ एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से पूजा की थालियां सजाकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया।3
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक चिल्ले शरीफ पर हुई चादर पेशDainik news Ajmer1
- स्वीप जागरूकता के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, दिव्यांग बच्चों ने प्रशासन को बांधी राखी ब्यावर, 27 अगस्त 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर द्वारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल, ब्यावर में गुरुवार को स्वीप जागरूकता के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत स्व. श्री सागरमल जी कोशिक 'बाबूजी' के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्र-बहनों ने अपने भाइयों सहित सभी अतिथियों अलग २ प्रशासनिक एव मीडिया कार्यालयो में जा कर कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ब्यावर विशाल जी सोलंकी रहे। अध्यक्षता समाजसेविका प्रतिभा जी मुनोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीप टीम ब्यावर से सुनीता चौधरी, धीरज जैन, हरीश त्रिपाठी, यशपाल शर्मा, पंकज परिहार, राजेश जी सहित संस्था के उप निदेशक शिक्षा रण सिंह चीता उपस्थित रहे। उप निदेशक रण सिंह चीता ने बताया कि संस्था विगत 52 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था को 3000 से अधिक दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इस बार रक्षाबंधन की विशेषता रही कि दक्ष वोकेशनल यूनिट में वयस्क दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित राखियों को जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में बांधा गया। दिव्यांग छात्रों की दो टीमों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण सोनेल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र पारीक एवं राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर व जे-स्काई चैनल कार्यालयों में जाकर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर महोदय ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रशंसा करते हुए संस्थागत गतिविधियों की सराहना की एवं बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी तथा मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस बार संजय स्कूल के 100 से अधिक वयस्क दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विशाल सोलंकी ने कहा कि वयस्क दिव्यांगजन राखी निर्माण के माध्यम से अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और संस्था दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी वयस्क दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में रण सिंह चीता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया ।1
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1
- तिब्बत की ओर से रसुवा में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। त्रिशुली नदी के किनारे, मुगलिन तक रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है। त्रिशुली नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। पहाड़ की ओर से अनुमान से कहीं अधिक भीषण बाढ़ आ सकती है, इसलिए जलस्तर बढ़ने का इंतजार न करें। नदी से जितना संभव हो सके दूर चले जाएं और तुरंत अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को सूचित करें। तिब्बत की ओर से रसुवा में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। त्रिशुली नदी के किनारे, मुगलिन तक रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है। त्रिशुली नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। पहाड़ की ओर से अनुमान से कहीं अधिक भीषण बाढ़ आ सकती है, इसलिए जलस्तर बढ़ने का इंतजार न करें। नदी से जितना संभव हो सके दूर चले जाएं और तुरंत अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को सूचित करें।1