पश्चिम बंगाल विस चुनाव को लेकर, बॉर्डर पर झारखंड पुलिस अलर्ट सिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस हाई अलर्ट में है। मंगलवार सुबह से ही झारखंड बंगाल सीमा के मुरी चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिग अभियान की शुरुआत कर दी गई। बंगाल आने व जानेवाले वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है। मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जांच अभियान तेज किया गया है। वाहनों में अवैध हथियार, जरूरत से ज्यादा पैसा, मादक पदार्थ सहित विभिन्न पदार्थों की चेकिग जारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड व पश्चिम बंगाल पुलिस की समन्वय बैठक में चेकिग पर सहमति बनी थी। इसके तहत चेकिग शुरू की गई है। सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है ताकि कहीं से कोई गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं हो। अगले आदेश तक मुरी स्वर्णरेखा नदी के समीप गेटवे ऑफ झारखंड चेकपोस्ट पर वाहनों का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

- सिल्ली : सिल्ली मुरी एवं आस पास क्षेत्र में वारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को लगभग शाम को 3 बजे से प्रारंभ हुई बारिश देर शाम तक लगातार होती रही। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जल जमाव हो गया । वहीं सिल्ली के रुगड़ी टोला के रास्ते पर पानी भर गया। जिससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया । बारिश के चलते इलाके में कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण ये समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से पानी निकासी की प्रबंध करने की अपील की है।1
- रामगढ़ छात्र आक्रोश पैदल यात्रा1
- Post by Gautam Raftaar media1
- Post by Jharkhand News Feed1
- Post by विक्रम(vicky)1
- #anjumanislamiyaranchi1
- राँची के हर क्षेत्र में जोरों सोरों से मनाया गया राम नवमी का त्योहार #purasuchnews151