मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र के खारा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। घटना 11 जुलाई 2026 की है, जब ग्राम खारा निवासी फरियादी सुदर्शन साकेत (उम्र 50 वर्ष) को उनके पड़ोसी विष्णु कुशवाहा ने फोन पर सूचना दी कि ग्राम दतौर स्थित उनके करीब 75 डिसमिल खेत में महिपाल साकेत का परिवार मौजूद है और उनका बेटा रोहित साकेत ट्रैक्टर से खेत जोत रहा है। सुदर्शन जब अपनी पत्नी अठमिनिया साकेत के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच महिपाल साकेत ने हंसिया से सुदर्शन के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जब अठमिनिया बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी रोहित साकेत ने जान से मारने की नीयत से उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरियादी की शिकायत पर रामनगर थाने में अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और मर्ग क्रमांक 67/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी महिपाल साकेत (50 वर्ष), सुभद्रा साकेत (47 वर्ष) और रोहित साकेत (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस त्वरित व सफल कार्रवाई में निरीक्षक विजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आकाश बागड़े, सहायक उपनिरीक्षक धीरज भारती, प्रधान आरक्षक कमलभान सिंह, विनोद सिंह, नितीश यादव, आरक्षक राजेश यादव, राहुल मिश्रा, हिरदेश जाटव, आशीष रावत और महिला आरक्षक सविता शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

- सतना के मैहर में अब यह बड़ा सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सतना सांसद सड़क का निर्माण करवाएंगे। इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या आखिरकार सांसद द्वारा इस सड़क को बनवाया जाएगा।1
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के मैहर में श्रीराम सेना द्वारा शनिवार शाम को जन जागरण संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ मां शारदा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ता बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए। शिवम पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जयघोष और धार्मिक नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने लोगों को गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और इस मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की। श्रीराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है और इसी उद्देश्य से जनसमर्थन जुटाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। संगठन द्वारा आगामी 27 जुलाई को इस मांग को लेकर मैहर कलेक्टर के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस संकल्प यात्रा में मुख्य संचालक एवं श्रीराम सेना के प्रांत मंत्री शिवम (शिब्बू) पांडेय, जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, वासु तिवारी, रजनीश मिश्रा, नारायण पांडे, आकाश विश्वकर्मा, अक्षय, सोनू पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।1
- सतना की ग्राम पंचायत देवीपुर (नकटी) में लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बेहद बदतर हालत में है। इस सड़क के निर्माण को लेकर न तो यहां की मौजूदा विधायिका प्रतिमा बागरी जी ने कोई सुध ली, जो कि सूबे में मंत्री पद पर भी हैं, और न ही ग्राम पंचायत ने इसे बनवाने के लिए कोई दिलचस्पी दिखाई। जब मंत्री और ग्राम पंचायत दोनों में से किसी ने भी सड़क का निर्माण नहीं कराया और पंचायत से भी कोई मदद नहीं मिली, तो गांव के युवाओं ने खुद ही बीड़ा उठाया। इन युवाओं ने आपस में पैसे और चंदा इकट्ठा किया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। युवाओं द्वारा किए जा रहे इस सड़क निर्माण का काम वीडियो में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।1
- मैहर जिले में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज ने पंडित दीपू मिश्रा पर दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी अपने ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों के साथ शहर की ओर आगे बढ़े। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात कर रैली को रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर कड़े इंतजाम किए गए हैं।1
- मध्य प्रदेश के मैहर जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार शाम को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, वन विभाग की टीम ने मैहर स्थित गुरुनानक सॉमिल परिसर में छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान टीम ने करही की अवैध लकड़ी से लदी एक नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त किया है, जिसमें लदी लकड़ी की कीमत लगभग ₹2 लाख आंकी गई है। रेंजर शुभम खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश पर गठित टीम जब मौके पर पहुंची, तो सॉमिल परिसर में लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा मिला। वहां मौजूद रंगेलाल पाल (निवासी बदेरा, थाना बदेरा, जिला मैहर) ने पूछताछ में दावा किया कि वह इस लकड़ी को अपने निजी उपयोग के लिए चिराने लाया था। हालांकि, जब वन विभाग की टीम ने उससे परिवहन और कटाई से जुड़े वैध दस्तावेज़ मांगे, तो वह कोई भी कागज़ात पेश नहीं कर सका। वैध दस्तावेज न होने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और कीमती लकड़ी को अपने कब्ज़े में ले लिया। मौके पर ही नियमानुसार पंचनामा, ज़ब्ती पंचनामा, नुकसानी फेहरिस्त और नज़री नक्शा तैयार किया गया। वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 197/06, दिनांक 11 जुलाई दर्ज कर वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक मैहर, अमदरा, बीटगार्ड मैहर, झुकेही, सगमनिया और अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है, जिससे क्षेत्र के अवैध लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "Gen-Z Cyclothon – युवा स्वाभिमान यात्रा" के समर्थन में डॉ. रश्मि सिंह ने छात्राओं के साथ सतना जिले के मैहर क्षेत्र अंतर्गत गोबरावकला से ऊँचेहरा बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक एक साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा विशेष रूप से युवाओं के सम्मान, रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के लिए निकाली गई है। यात्रा के दौरान युवाओं के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया गया। वर्तमान में प्रदेश का युवा वर्ग लगातार होते पेपर लीक, रद्द की जा रही परीक्षाओं और पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी भर्तियों की वजह से बेहद परेशान और हताश है। इसी के विरोध में युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने के लिए 14 जुलाई को इंदौर से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुँचने वाली मुख्य "Gen-Z Cyclothon – युवा स्वाभिमान यात्रा" में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस स्थानीय साइकिल यात्रा में डॉ. रश्मि सिंह के साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट लालबहादुर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मिठाईलाल कुशवाहा, रामनरेश सिंह, मो. सिकंदर, मो. सलाउद्दीन, बलराम कोरी, सुखेन्द्र सिंह, हीरामन, आनंद, अमित, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और युवा साथी शामिल रहे।1
- धर्मनगरी चित्रकूट में शराब माफिया जगत सिंह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वह चौराहा शराब दुकान से पूरे धर्मनगरी में अवैध शराब की सप्लाई करवा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बावजूद मध्य प्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र के गांव-गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से पहुंचाई जा रही है। इस अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और शराब माफिया युवाओं व पढ़ने-लिखने वाले छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। यह अवैध कारोबार चित्रकूट थाने से महज 200 मीटर, 500 मीटर और 1 किलोमीटर के दायरे में चल रहा है। इसके अलावा पालदेव ग्राम पंचायत के कई स्थानों, चौबेपुर, गोदावरी, भगड़ा सेजवार के भैरव लालापुर और सेजवार गांव सहित पूरे क्षेत्र में अवैध शराब बेची जा रही है। नयागांव प्रजापति मोहल्ला, हरिजन बस्ती वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 6 और पुल के ऊपर खटकाना मोहल्ले में रात 3 से 4 बजे तक शराब उपलब्ध रहती है। सतना बस स्टैंड के शौचालय के बगल, कई मंदिरों के पास और भैरों बाबा घाट के पास खुलेआम मध्य प्रदेश निर्मित ब्रांडेड शराब 24 घंटे बिक रही है। इस अवैध शराब को मझगवां के चौराहा से एक बिना नंबर की बोलेरो और एक बलेनो गाड़ी के जरिए चित्रकूट पहुंचाया जाता है, जिसमें संलिप्त दो युवकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। देर रात तक नदी के घाटों के किनारे शराबियों और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात में चोर-बदमाश सक्रिय हो रहे हैं और यह स्थिति लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इस पूरे गोरखधंधे को रोक पाने में चित्रकूट पुलिस पूरी तरह असमर्थ साबित हो रही है और यह उनके लिए जी का जंजाल बन चुकी है। संत समाज ने भी सार्वजनिक मंच पर प्रभारी मंत्री से इस संबंध में शिकायत की थी। अब आबकारी विभाग और पुलिस अधीक्षक को इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लेकर अवैध शराब की खेप पहुंचाने वालों और बेचने वालों पर नकेल कसते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।1