Shuru
Apke Nagar Ki App…
Umesh Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा में अंबेडकर जयंती के मौके पर परशुराम चौक पर कुछ युवक चढ़ गए थे जिसको लेकर नाराजगी व्यक्ति गई थी। परशुराम चौक पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे लेकिन पुलिस में सभी को समझा कर मामले को शांत कराया है, आखिरकार पुलिस ने क्या कहा इस वीडियो में सुनिए....1
- शाहगंज में अवैध शराब बिक्री का खेल, पुलिस की अनदेखी पर उठे सवाल आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुर चौकी के पास अवैध रूप से देशी शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक ब्लैक में शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, अवैध शराब की इस बिक्री से इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भोगीपुर चौकी के नजदीक ही यह सब खुलेआम चल रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है और इलाके में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- yah ghatna janpad Lakhimpur khiri ki Hai sabhi chhatron se anurodh Hai kripya Apne Ghar aur Parivar ka Suraksha khud Hi Karen1
- आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा: मंगलवार को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत धनोली स्थित अंबेडकर पार्क, नगला हनुमान में फाउंडेशन चबूतरे के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर प्रधान ऊमा कुमारी पत्नी लोकेश कुमार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर व भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने किया। सांसद राजकुमार चाहर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को एक मजबूत संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में सांसद भाई अनिल चाहर,वीरेंद्र सिंह, लोकेश प्रधान, सतेंद्र यादव,सौरभ दुबे,सोमदत्त, तेजकपुर,सचिन गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा: मंगलवार को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत धनोली स्थित अंबेडकर पार्क, नगला हनुमान में फाउंडेशन चबूतरे के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर प्रधान ऊमा कुमारी पत्नी लोकेश कुमार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर व भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने किया। सांसद राजकुमार चाहर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को एक मजबूत संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में सांसद भाई अनिल चाहर,वीरेंद्र सिंह, लोकेश प्रधान, सतेंद्र यादव,सौरभ दुबे,सोमदत्त, तेजकपुर,सचिन गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बीजेपी की सरकार में सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गईं हैं - Akhilesh Yadav1
- Post by Soni Verma1
- *आगरा में गूंजा 'जय झूलेलाल': "एक शाम सिंधीयत के नाम" कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब* आगरा: ताजनगरी के केंद्रीय हिंदी संस्थान का मैदान उस समय 'सिंधीयत' के रंगों और सोंधी खुशबू से सराबोर हो उठा, जब राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, केंद्रीय हिंदी संस्थान और सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान झूलेलाल जयंती, सिंधी भाषा दिवस और संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सफल प्रयास किया। *भक्ति और शक्ति का संगम: पीर* डॉ. शंकर नाथ योगी ने किया उद्घाटन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ. शंकर नाथ योगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर बल दिया। *सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: रॉकस्टार की धुनों पर थिरके लोग* उत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया: *शुभम नाथानी: सिंधी रॉकस्टार* शुभम के मशहूर गाने "मस मस त मिल्या आयूं" पर युवा और बुजुर्ग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। *मोहित शेवानी:* मशहूर कॉमेडियन* ने अपने हास्य चुटकुलों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। *किशोर अशरा: साईं भगत कंवरराम* के रूप में किशोर* अशरा ने जब प्रसिद्ध भजन "कोसा कुंवर खड़ी हल्यो साचो साई कंवर राम साहब" प्रस्तुत किया, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भावी पीढ़ी को जोड़ने की मुहिम *सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी और महामंत्री हेमंत भोजवानी ने* बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सिंधी भाषा और संस्कृति से रूबरू कराना है।"अपनी भाषा और संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। इसे मजबूती देना हमारा परम कर्तव्य है।" — पंचायत पदाधिकारी *इस कड़ी में मोहल्ला पंचायतों में ड्राइंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।* *मुख्य आकर्षण भगवान झूलेलाल जी का भव्य दरबार, संतों का दरबार और बच्चों के लिए लगाए गए पूरी तरह निःशुल्क झूले आकर्षण का केंद्र रहे। *गणमान्य अतिथि:* कार्यक्रम में *उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सुनील बाबूराव कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल और रीना सिरनानी* प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। *सुरक्षा के कड़े इंतजाम* महिलाओ की रही सक्रियता भागी दारी दयालबाग़ पंचह्यत से सक्रिय गुलाबी सेना। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारतीय सिंधु सभा और जय झूलेलाल संगठन के 50 से अधिक युवाओं ने सुरक्षा की कमान संभाली, जिससे कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। समाज के ये लोग रहे उपस्थित इस भव्य आयोजन में इस मोके पर मौजूद लोग चंद्रप्रकश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, संयोजक राज कोठारी, उपसंयोजक ओमप्रकाश चोइथरामानी, आयोजन महमंत्री हरीश टहलियानी, आयोजन कोषाध्यक्ष योगेश शटवानी गोरु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी,वरिष्ठ सलाहकार श्याम भोजवानी,परमानंद अतवाणी, कोषांध्यक्ष जयराम दास होटचंदानी,संरक्षक नन्दलाल आयलानी,वरिष्ठ सलाहकार ,श्याम लाल रंगनानी मीडिया प्रभारी मेघराज दयालनी, कमल जुम्मानी,उपाध्यक्ष दौलत खूबनानी, नरेन्द्र पुरसनानी, जगदीश डोडानी, डॉ एस के विरानी, भोजराज लालवानी,महेश सोनी, मनोहरलाल हंस, प्रदीप बनवारी,नन्दलाल छतानी,भजनलाल प्रधान,नरेश आयलानी, सुन्दरलाल चेतवानी,दीपक आतवाणी,मोंटू क़रीरा, सुनील माखीजा, उमेश पेरवानी, अशोक कोडवाणी, राजेश लोहाना, भीष्म लालवानी, टीकम लालवानी, जगदीश तोरानी, राजा नागरानी, जय प्रकाश धर्मानी, पुरषोत्तम लछवानी,तीर्थंदास वरलानी, जतिन लालवानी,मुकेश साहनी, तरुण जुम्मानी, लाल एम सोनी, राज कुमार सोनी, मोहन सोनी, हरीश चंद मोटवानी, दौलत मोडवाणी, आदि मौजद रहे1
- शाहगंज में अवैध शराब बिक्री का खेल, पुलिस की अनदेखी पर उठे सवाल आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुर चौकी के पास अवैध रूप से देशी शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक ब्लैक में शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, अवैध शराब की इस बिक्री से इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भोगीपुर चौकी के नजदीक ही यह सब खुलेआम चल रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है और इलाके में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1