Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर - नरसिंह मंदिर में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ सूर्य उपासना कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के संस्कृतिक विभाग के निर्देश अनुसार सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार 12:00 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर - नरसिंह मंदिर में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ सूर्य उपासना कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के संस्कृतिक विभाग के निर्देश अनुसार सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार 12:00 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- अग्निशमन वाहन पर सवाल, जांच की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई शून्य — क्या भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ? साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में खरीदे गए अग्निशमन वाहन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों के संसाधनों के बावजूद नगर का फायर वाहन वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में आग लगने की घटनाओं के दौरान किसानों द्वारा सहायता मांगे जाने पर नगर परिषद से बताया गया कि अग्निशमन वाहन खराब है। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले वर्षों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। आरोप है कि वाहन संभवतः पुराना खरीदा गया, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं है और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर नगर परिषद ने फाइल उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि परिवहन विभाग ने पंजीयन विवरण न होने के कारण जानकारी देने से असमर्थता जताई। इससे पूरे मामले में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की आशंका गहरा गई है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायतों और जांच की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों ने उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- करेली के पास गन्ने के छिलकों के बंडलों में लगी आग लगातार बंडलों में लग रही आग आखिर क्यों..? अभी कुछ दिनों में 3 से 4 जगहों पर गन्ने के छिलकों के बंडलों में आग लगने से भरी हुया नुकसान1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” को लेकर नरसिंहपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री @Prahlad Singh Patel जी ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री @Jalam Singh Patel जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष @Ramsnehi Pathak जी की उपस्थिति रही।1
- गढ़ाकोटा के ग्रामीण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अभिषेक भार्गव उपस्थित रहे और अपने विचार रखें। नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 और मैं हूं आपके साथ सोनू प्रजापति। खबर मध्यप्रदेश के गढ़ाकोटा से है, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल अहिरवार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिषेक भार्गव ने विषय वक्ता के रूप में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल विकसित करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा। फिलहाल के लिए इतना ही, ताजा अपडेट्स खबरों के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ। धन्यवाद।1
- नरसिंहपुर जिले के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। शहर के मुख्य 'कोतवाली थाना' को अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन और जन-हितैषी पुलिसिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ISO द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान थाने में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए सुलभ और पारदर्शी वातावरण तैयार करने के प्रयासों का परिणाम है।इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया।मंत्री प्रहलाद पटेल ने थाना प्रभारी गौरव चाटे और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता में शासन की छवि तय करता है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1