logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर जिले की कादीपुर तहसील क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारामधईपुर निवासी श्रीपाल (पुत्र बुधिराम) पट्टा मिलने के बाद भी अपनी ही जमीन के लिए भटक रहे हैं। पीड़ित श्रीपाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है और हलका लेखपाल पर पैमाइश के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उन्हें कृषि कार्य हेतु गांव में 5 बिस्वा जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन आवंटन के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। पीड़ित का आरोप है कि जिलाधिकारी स्तर से आदेश होने के बाद भी स्थानीय हलका लेखपाल मामले को लगातार लटका रहे हैं। शिकायती पत्र के अनुसार, लेखपाल ने उनसे स्पष्ट तौर पर कहा कि "5000 रुपये लाइये तब पैमाइश करेंगे और कब्जा दिलवाने की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।" श्रीपाल ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी पट्टा शुदा भूमि की पैमाइश कराकर उन्हें नियमानुसार कब्जा दिलाया जाए। पीड़ित ने इससे पहले 19 मई 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में लेखपाल पर ₹5,000 और ₹50,000 की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित लेखपाल की दोबारा उसी गांव में पोस्टिंग होने के बाद से क्षेत्र में अनियमितताएं काफी बढ़ गई हैं और आरोप है कि लेखपाल के चहेते लोगों ने ग्राम सभा की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, पूरे ग्राम सभा में लगभग 55 बीघा सरकारी जमीन है, जिसमें से एक बिस्वा भी खाली नहीं बचा है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन या संबंधित लेखपाल की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

9 hrs ago
user_Prashant Yadav
Prashant Yadav
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

सुलतानपुर जिले की कादीपुर तहसील क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारामधईपुर निवासी श्रीपाल (पुत्र बुधिराम) पट्टा मिलने के बाद भी अपनी ही जमीन के लिए भटक रहे हैं। पीड़ित श्रीपाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है और हलका लेखपाल पर पैमाइश के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उन्हें कृषि कार्य हेतु गांव में 5 बिस्वा जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन आवंटन के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। पीड़ित का आरोप है कि जिलाधिकारी स्तर से आदेश होने के बाद भी स्थानीय हलका लेखपाल मामले को लगातार लटका रहे हैं। शिकायती पत्र के अनुसार, लेखपाल ने उनसे स्पष्ट तौर पर कहा कि "5000 रुपये लाइये तब पैमाइश करेंगे और कब्जा दिलवाने की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।" श्रीपाल ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी पट्टा शुदा भूमि की पैमाइश कराकर उन्हें नियमानुसार कब्जा दिलाया जाए। पीड़ित ने इससे पहले 19 मई 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में लेखपाल पर ₹5,000 और ₹50,000 की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित लेखपाल की दोबारा उसी गांव में पोस्टिंग होने के बाद से क्षेत्र में अनियमितताएं काफी बढ़ गई हैं और आरोप है कि लेखपाल के चहेते लोगों ने ग्राम सभा की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, पूरे ग्राम सभा में लगभग 55 बीघा सरकारी जमीन है, जिसमें से एक बिस्वा भी खाली नहीं बचा है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन या संबंधित लेखपाल की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिबरनपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। सनातनी सुरेंद्र यादव और जिला प्रतिनिधि पूजा यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्राम समाज की भूमि पर करीब 250 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में विहिप-बजरंग दल के जिला विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय, जिला सहसंयोजक यशदीप ठाकुर, प्रखंड जयसिंहपुर विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अनमोल मिश्रा, पुष्कर त्रिपाठी, गणेश सोनी, सत्यम अग्रहरि, अभय सावल, राज अग्रहरि और सार्थक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पौधरोपण के अवसर पर संबोधित करते हुए जिला विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। सनातनी सुरेंद्र यादव ने प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन की सुरक्षा का आधार बताया, जबकि जिला प्रतिनिधि पूजा यादव ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    1
    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिबरनपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। सनातनी सुरेंद्र यादव और जिला प्रतिनिधि पूजा यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्राम समाज की भूमि पर करीब 250 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में विहिप-बजरंग दल के जिला विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय, जिला सहसंयोजक यशदीप ठाकुर, प्रखंड जयसिंहपुर विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अनमोल मिश्रा, पुष्कर त्रिपाठी, गणेश सोनी, सत्यम अग्रहरि, अभय सावल, राज अग्रहरि और सार्थक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पौधरोपण के अवसर पर संबोधित करते हुए जिला विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। सनातनी सुरेंद्र यादव ने प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन की सुरक्षा का आधार बताया, जबकि जिला प्रतिनिधि पूजा यादव ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुल्तानपुर जनपद के चादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनिराज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    1
    सुल्तानपुर जनपद के चादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनिराज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया है। कांग्रेस नेताओं को काशी टोल प्लाजा पर रोका गया, जहाँ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस कार्रवाई पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि "उत्तर प्रदेश की सरकार गुंडाराज पर आधारित है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।" रंजन शर्मा ने कहा कि विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया था।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया है। कांग्रेस नेताओं को काशी टोल प्लाजा पर रोका गया, जहाँ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

इस कार्रवाई पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि "उत्तर प्रदेश की सरकार गुंडाराज पर आधारित है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।" रंजन शर्मा ने कहा कि विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया था।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए एक यादगार जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 457 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 186 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
    1
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए एक यादगार जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 457 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 186 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुल्तानपुर शहर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्यारेपट्टी रोड स्थित एक गोदाम में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह गोदाम मोहम्मद अहमद का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सुल्तानपुर शहर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्यारेपट्टी रोड स्थित एक गोदाम में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह गोदाम मोहम्मद अहमद का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रोड स्थित मानसनगर कॉलोनी में अपने प्लॉट तक रास्ता ले जाने के लिए भूमाफिया और उसके शागिर्दों ने खुलेआम दबंगई और गुंडई की है। दबंगों ने भाड़े के गुंडों को लाकर दहशत फैलाने की कोशिश की और वे जबरन दीवार गिराने पर आमादा रहे। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही और दबंगों को कानून हाथ में लेने की खुली छूट दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में चौकी से लेकर कोतवाली तक मैनेजमेंट का खेल चला और दबंगों को अकबरपुर पुलिस व नगरपालिका का पूरा संरक्षण मिला। दबंगों ने नगरपालिका से मिलीभगत कर आनन-फानन में पीड़ित के घर पर नोटिस चस्पा करवा दिया। पीड़ित ने इस मामले की अकबरपुर कोतवाली में शिकायत की लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़ित ने एसडीएम और फिर सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
    1
    अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रोड स्थित मानसनगर कॉलोनी में अपने प्लॉट तक रास्ता ले जाने के लिए भूमाफिया और उसके शागिर्दों ने खुलेआम दबंगई और गुंडई की है। दबंगों ने भाड़े के गुंडों को लाकर दहशत फैलाने की कोशिश की और वे जबरन दीवार गिराने पर आमादा रहे। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही और दबंगों को कानून हाथ में लेने की खुली छूट दी गई।

इस पूरे घटनाक्रम में चौकी से लेकर कोतवाली तक मैनेजमेंट का खेल चला और दबंगों को अकबरपुर पुलिस व नगरपालिका का पूरा संरक्षण मिला। दबंगों ने नगरपालिका से मिलीभगत कर आनन-फानन में पीड़ित के घर पर नोटिस चस्पा करवा दिया। पीड़ित ने इस मामले की अकबरपुर कोतवाली में शिकायत की लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़ित ने एसडीएम और फिर सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 14 मुकदमे दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुल 34 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साइबर ठगी का यह मामला बेहद बड़ा है, जिसमें 19 राज्यों से जुड़ी कुल 89 शिकायतें और 12.18 करोड़ रुपये की ठगी शामिल है। इस पूरे अभियान और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने बाइट जारी कर पूरी जानकारी दी है।
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 14 मुकदमे दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुल 34 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

साइबर ठगी का यह मामला बेहद बड़ा है, जिसमें 19 राज्यों से जुड़ी कुल 89 शिकायतें और 12.18 करोड़ रुपये की ठगी शामिल है। इस पूरे अभियान और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने बाइट जारी कर पूरी जानकारी दी है।
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.