दुमका के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत पथरा पंचायत स्थित भारत सेवा आश्रम का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान रानेश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा और भारत सेवा आश्रम के संचालक स्वामी नित्यव्रता नंद जी भी उपस्थित थे। डीडीसी ने सबसे पहले आश्रम में संचालित स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी का निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे थे। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर देखने के साथ-साथ पुरुष व महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और मेडिकल स्टोर में दवाइयों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जब डीडीसी ने स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के बारे में पूछा, तो संचालक स्वामी जी ने बताया कि अभी तक लाइसेंस नहीं लिया गया है। इस पर डीडीसी ने उन्हें क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट झारखंड के तहत स्वास्थ्य केंद्र का लाइसेंस और मेडिकल स्टोर के लिए ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीडीसी ने आश्रम में संचालित विद्यालय का रुख किया, जहां उन्होंने कक्षा पहली और नौवीं के बच्चों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल की प्रयोगशाला, पुस्तकालय और बच्चों के छात्रावास का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के इसी क्रम में डीडीसी ने प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 219 (मध्य विद्यालय पथरा) का भी दौरा किया, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत कार्य चल रहा था। वहां बीएलओ श्रीमती सरस्वती साहनी और श्रीमती सुशमिता राउत उपस्थित थीं, जो मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर रही थीं। इसके अलावा, मतदान केंद्र पर सहयोग के लिए वॉलन्टियर के रूप में विद्यालय के पारा शिक्षक भी मौजूद थे।
दुमका के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत पथरा पंचायत स्थित भारत सेवा आश्रम का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान रानेश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा और भारत सेवा आश्रम के संचालक स्वामी नित्यव्रता नंद जी भी उपस्थित थे। डीडीसी ने सबसे पहले आश्रम में संचालित स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी का निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे थे। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर देखने के साथ-साथ पुरुष व महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और मेडिकल स्टोर में दवाइयों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जब डीडीसी ने स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के बारे में पूछा, तो संचालक स्वामी जी ने बताया कि अभी तक लाइसेंस नहीं लिया गया है। इस पर डीडीसी ने उन्हें क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट झारखंड
के तहत स्वास्थ्य केंद्र का लाइसेंस और मेडिकल स्टोर के लिए ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीडीसी ने आश्रम में संचालित विद्यालय का रुख किया, जहां उन्होंने कक्षा पहली और नौवीं के बच्चों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल की प्रयोगशाला, पुस्तकालय और बच्चों के छात्रावास का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के इसी क्रम में डीडीसी ने प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 219 (मध्य विद्यालय पथरा) का भी दौरा किया, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत कार्य चल रहा था। वहां बीएलओ श्रीमती सरस्वती साहनी और श्रीमती सुशमिता राउत उपस्थित थीं, जो मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर रही थीं। इसके अलावा, मतदान केंद्र पर सहयोग के लिए वॉलन्टियर के रूप में विद्यालय के पारा शिक्षक भी मौजूद थे।
- झारखंड के दुमका में सड़क मरम्मत के नाम पर खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इस कार्य को देखकर अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यह क्षेत्र का विकास हो रहा है या विनाश।1
- दुमका के मसलियां प्रखंड अंतर्गत बेलिया पंचायत के ग्राम सुंदर मोहनी शितरसनी के बीच सड़क पर एक पेड़ पड़ा हुआ है। इस वजह से वहां से गुजरने वाले चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीचों-बीच पेड़ होने के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग के लोग अभी भी इस पूरे मामले से बेखबर बने हुए हैं।3
- झारखंड के धनबाद में रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में सोमवार को जिला संवेदक संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संवेदकों ने कंबाइंड बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सरकार और खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि बिना रॉयल्टी चालान के भुगतान रोकने से करोड़ों रुपये फंस गए हैं और विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। संवेदकों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और खनन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस नियम को वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो जिले के संवेदक सरकारी टेंडरों में भाग नहीं लेंगे और इसका बहिष्कार करेंगे।1
- पाकुड़ जिले के महेशपुर के राजबाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब हादू बाबू के घर में एक सांप घुस आया। यह सांप कल रात से ही घर के अंदर फंसा हुआ था। सांप की मौजूदगी के कारण हादू बाबू का पूरा परिवार बेहद डरा हुआ था और रात भर पूरे घर में दहशत का माहौल बना रहा। सुबह सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ इस 'कॉमन वुल्फ स्नेक' का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसे स्थानीय भाषा में 'भड़िया सांप' कहा जाता है। सांप के पकड़े जाने के बाद आखिरकार परिजनों ने राहत की सांस ली है।1
- जामताड़ा के करमाटांड़ में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरफ्तार युवक के पिता की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।1
- पाकुड़ विधानसभा के अंतर्गत कोटल पोखर राजबाड़ी में AIMIM की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मिर्जा रियाज उल हसन एफेंदी साहब, जनाब अकील अख्तर साहब और अफीफ अमसाल साहब मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही पाकुड़ और साहिबगंज के कई एक्टिव मेंबर्स भी इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं के अंदर भरपूर जोश भरा गया और उन्हें पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय होने का आदेश दिया गया।1
- धनबाद के निरसा में आगामी 15.7.26 को एलिवेटेड फ्लाई ओवर को लेकर सांसद ढुल्लू महतो एक पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यह पदयात्रा निरसा के बेलचरी से शुरू होगी और हाथबाड़ी तक जाकर एक सभा में तब्दील हो जाएगी।1
- दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत गुमरो पंचायत के शितपहाड़ी गांव में गरीबी की ऐसी मार देखने को मिली है, जहां शव लाने तक के पैसे नहीं हैं। इस विकट परिस्थिति में प्रशासन से ही शव को वापस लाने की माँग की जा रही है।1