जर्जर विद्यालय भवनों पर डीएम सख्त, शेष का मूल्यांकन कर ध्वस्तीकरण करने के दिए निर्देश स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम सख्त, बिजली से लेकर सफाई तक पर दिए निर्देश बाल वाटिका केंद्रों के संचालन को लेकर डीएम ने दिए अधिकारियों को दिए निर्देश स्टील के बर्तनों में ही बनेगा मिड-डे मील, डीएम ने रोजाना जांच के दिए निर्देश आंगनबाड़ी केंद्र समय से खोलें, बाल वाटिका शिक्षा सुनिश्चित करें: डीएम बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका केंद्रों के संचालन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मिल योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में 517 विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, जिनमें से 503 जर्जर भवनों का मूल्यांकन कराया जा चुका है।जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थित जर्जर विद्यालय भवनों का शेष मूल्यांकन भी जल्द पूरा कराया जाए और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों की नीलामी से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही सभी ग्राम पंचायत भवनों पर नीलामी संबंधी सूचना चस्पा कराई जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। जिन विद्यालयों के जर्जर भवन टूट चुके हैं, वहां पढ़ने वाले बच्चों को कहां स्थानांतरित किया जाएगा और नए भवन के निर्माण की व्यवस्था किस स्थान पर होगी, इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बताया कि 48 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्युत कनेक्शन से वंचित विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही सभी विद्यालय परिसरों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने तथा पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियों की भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की जानकारी भी मांगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कितने दिव्यांग बच्चे हैं, कितने बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है और किन बच्चों को अभी तक आवश्यक उपकरण नहीं मिले हैं, इसकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या गलत खबरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। विद्यालयों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। खाना बनाने वाले स्थान पर साफ-सफाई रखने तथा स्टील के बर्तनों में ही भोजन पकाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन जांच कराने को कहा। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा सभी विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे विद्यालयों की जांच करने के निर्देश दिए, जो वर्तमान में खाली हैं उन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वहां बाल वाटिका केंद्र संचालित किए जा सकें।जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों पर आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका केंद्र और बाल पेंटिंग के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रदर्शित कराया जाए। वहीं, जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि केंद्र समय से खुलें और बच्चों को बाल वाटिका की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।1
- पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड: एक हफ्ते बाद बेटियों का बड़ा ऐलान, बलिया। पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के एक सप्ताह बाद अब उनकी बेटियों ने बड़ा ऐलान किया है। पिता की हत्या के मामले में न्याय और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटियों ने आगे कदम उठाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बेटियों के ऐलान से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बेटियां आखिर कौन-सा कदम उठाने जा रही हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।1
- दरौली प्रखंड के रेफरल अस्पताल दोन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 3 बजे जन आरोग्य समिति की बैठक हुई। बैठक में 11 सदस्य उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने अस्पताल का सरकारी रजिस्ट्रेशन दोन के नाम से कराने की मांग की।उन्होंने रेबीज व सर्पदंश की वैक्सीन, डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव तथा अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए। दरौली प्रखंड के रेफरल अस्पताल दोन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 3 बजे जन आरोग्य समिति की बैठक हुई। बैठक में 11 सदस्य उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने अस्पताल का सरकारी रजिस्ट्रेशन दोन के नाम से कराने की मांग की।उन्होंने रेबीज व सर्पदंश की वैक्सीन, डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव तथा अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए।1

- ♟️ बलिया में तृतीय जिला शतरंज चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 🏆 बलिया। भगवानपुर स्थित सूर्यवंशम पैलेस में बलिया चेस एकेडमी की ओर से तृतीय चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बलिया सहित अन्य जनपदों से आए करीब 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अनन्या सिंह, अनन्या जोशी और कौशिकी के पारंपरिक नृत्य ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ओपन कैटेगरी में बदल राव, उदित गुप्ता और रौनक मिश्रा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए खेलों को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और दर्शक मौजूद रहे। 📍 स्थान: भगवानपुर, बलिया ♟️ आयोजक: बलिया चेस एकेडमी #Ballia #ChessChampionship #ChessAcademy #शतरंज #बलिया #खेल #प्रतिभा #Chess1
- भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर समाजसेवक शमल कुशवाह ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर परोसी जाने वाली सामग्री का असर हमारी संस्कृति, समाज और खासकर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम सोचें कि भोजपुरी सिनेमा किस दिशा में जा रहा है और दर्शकों की इसमें क्या भूमिका होनी चाहिए। वीडियो में सुनिए उनकी पूरी बात और जानिए इस मुद्दे पर उनका नजरिया।1
- अमरेश बहादुर सिंह फौजी हत्याकांड के बाद सोनाडीह गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार पूरी तरह खौफज़दा है। परिवार वालों का कहना है की हमें अपनी जान का खतरा है सुनिए परिवार वालों ने क्या कहा? #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1
- बलिया मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या बाइट - दोनों बच्चे #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1