गादीरास नाला (मलंगेर नदी) में बाढ़ की स्थिति को लेकर आमजन हेतु चेतावनी गादीरास नाला (मलंगेर नदी) में बाढ़ की स्थिति को लेकर आमजन हेतु चेतावनी सुकमा।लगातार हो रही वर्षा के कारण गादीरास नाला (मलंगेर नदी) का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। नदी एवं नाले में तेज बहाव होने के कारण आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी या नाले को पार करने का प्रयास न करें तथा अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएँ। *** अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि वे बच्चों को नदी एवं नाले के आसपास जाने से रोकें। मछली पकड़ने, स्नान करने अथवा सेल्फी लेने के उद्देश्य से नदी के निकट जाना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। *** क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ***आम नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। यदि किसी स्थान पर आपातकालीन स्थिति या किसी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना गादीरास पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। जनहित में जारी थाना गादीरास, जिला सुकमा(सुकमा).

- सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 223 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के तीन तस्कर गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार से हो रही थी तस्करी, 1.27 करोड़ की संपत्ति जब्त सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 223 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के तीन तस्कर गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार से हो रही थी तस्करी, 1.27 करोड़ की संपत्ति जब्त सुकमा -सुकमा जिले की कोन्टा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 223.020 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ राजस्थान के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते राजस्थान के भीलवाड़ा जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार, तीन मोबाइल फोन, नकद राशि सहित अन्य सामान जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 27 लाख 26 हजार 600 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई की रात करीब 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की क्रेटा कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर मलकानगिरी से कोन्टा होते हुए राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोन्टा पुलिस ने कृष्ण मंदिर चौक, ढोंढरा में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से 110 पैकेटों में भरा 223.020 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। राजस्थान के तीन तस्कर गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान **दुर्गा शंकर खारोल (19), मनीष खारोल (21) और रामदेव खारोल (23), निवासी भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में बताई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मलकानगिरी से गांजा खरीदकर राजस्थान में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा वाहन की जांच के दौरान पुलिस को क्रेटा कार की नंबर प्लेट संदिग्ध लगी। इंजन और चेसिस नंबर का सत्यापन करने पर पता चला कि वाहन पर ओडिशा का फर्जी पंजीयन नंबर लगाया गया था, जबकि कार का वास्तविक पंजीयन राजस्थान का है। पुलिस का मानना है कि आरोपी पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे। सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C), 29 एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अब गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की और एसडीओपी प्रशांत देवांगन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में कोन्टा थाना पुलिस की टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने कार्रवाई को अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।3
- जगदलपुर आज दिनांक 29/07/2026 को शांतिनगर वार्ड, दुर्गा मंदिर परिसर में पतंजलि परिवार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन यज्ञ किया आज शांति नगर वार्ड मां दुर्गा मंदिर परिसर में पतंजलि योग परिवार के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विराट हवन यज्ञ किया गया जिसमें सभी साधक भाई बहन उपस्थित थे मुख्य रूप से हमारे जिला के अध्यक्ष मनोज चंद्रा जी ने इस यज्ञ में पूर्ण रूप से सहयोग किया और बाकी भाई बहनों ने भी अपनी यज्ञ में हवन पाठ किया, सभी साधक भाई बहनों ने अपने अपने गुरुओं का आशीर्वाद भी लिया।4
- 28,07,2026 को आपना जन्म दिवस बहुत ही बढ़िया बनाया गया आप सब का बहुत बहुत धन्यवाद1
- *🟥जिला मुख्यालय में ऑटो यूनियन के सदस्यों दे रहे धरना।* *🟥घड़ी चोक के पास कर रहे नारेबाजी।* *🟥बस स्टैंड से ऑटो हटाने को लेकर है नाराज।* *🟥पुलिस प्रशासन ने ऑटो हटाने को कहा।* *🔺सुकमा की खबर* *🟥जिला मुख्यालय में ऑटो यूनियन के सदस्यों दे रहे धरना।* *🟥घड़ी चोक के पास कर रहे नारेबाजी।* *🟥बस स्टैंड से ऑटो हटाने को लेकर है नाराज।* *🟥पुलिस प्रशासन ने ऑटो हटाने को कहा।* *🛑ऑटो संचालकों का कहना है कि ऑटो बस स्टैंड पर नही रहेगा तो कहां जाएगा। बस स्टैंड पर अव्यस्थित पार्किंग और ऑटो संचालकों की मनमानी की शिकायतों के बाद पुलिस- प्रशासन ने व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे।* *🛑पुलिस-प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय आम जनता की सुविधा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं बस स्टैंड में अव्यवस्था की शिकायतों को देखते हुए लिया गया है।*1
- माकड़ी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया।1
- सुकमा थाना के आगे थोड़ी दूर पर टी टाइप्स के सामने एक पेड़ गिर गया है जिसमें एक पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया है सुकमा थाना के आगे थोड़ी दूर पर टी टाइप्स के सामने एक पेड़ गिर गया है जिसमें एक पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया है1