logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रानी- कीरवा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कीरवा, 27 अगस्त। गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ वजन लिया गया तथा बच्चों का टीकाकरण किया गया। बच्चों को विटामिन-ए एवं पोलियो की खुराक भी पिलाई गई। एएनएम कंचन सालवी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पौष्टिक आहार लेने तथा बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एएनएम कंचन सालवी, आशा सहयोगिनी कंचन वैष्णव, स्वास्थ्य मित्र कार्यकर्ता चौथाराम मीणा सहित महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

51 min ago
user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
Jugal kishor पत्रकार पाली
पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
51 min ago
36e52674-4d24-4bf2-b4f6-0e614121640f

रानी- कीरवा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कीरवा, 27 अगस्त। गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ वजन लिया गया तथा बच्चों का टीकाकरण किया गया। बच्चों को विटामिन-ए एवं पोलियो की खुराक भी पिलाई गई। एएनएम कंचन सालवी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पौष्टिक आहार लेने तथा बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एएनएम कंचन सालवी, आशा सहयोगिनी कंचन वैष्णव, स्वास्थ्य मित्र कार्यकर्ता चौथाराम मीणा सहित महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है
    4
    जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया
जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड  वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    57 min ago
  • शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की धुआंधार कारवाई, मिठाई की दुकानों और गोदाम से 17 सैंपल एकत्रित किए, दनादन कार्रवाई से मिठाई व्यवसाययों में मचा हड़कम्प, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत हुई कार्रवाई, राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत राजसमंद के खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने आज धुआंधार कार्रवाई करते हुए मिठाई की 17 दुकानों और गोदाम से मावे के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भिजवाए हैं। राजसमंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल के अशोक कुमार सैनी ने अपनी टीम के साथ शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर चार अलग-अलग जार में सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए भिजवाया है। प्रमुख त्योहारों के दौरान मिठाई की खपत बढ़ जाती है ऐसे में मिलावटी अथवा खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं के घरों तक नहीं पहुंचे इस उद्देश्य से यह कारवाइयां की जा रही है। दुकान के शोकेस में सजी मिठाईयां सहित गोदाम में रखें कच्चे माल के भी सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमंत बिंदल के निर्देश पर लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी। सैंपलिंग की कार्यवाही के दौरान मिठाई की दुकानों पर अधिकारियों को देख अन्य मिठाई व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। बाइट - प्रेमचंद शर्मा ( खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजसमंद )
    4
    शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239644 
रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की धुआंधार कारवाई,
मिठाई की दुकानों और गोदाम से 17 सैंपल एकत्रित किए,
दनादन कार्रवाई से मिठाई व्यवसाययों में मचा हड़कम्प,
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत हुई कार्रवाई,
राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत राजसमंद के खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने आज धुआंधार कार्रवाई करते हुए मिठाई की 17 दुकानों और गोदाम से मावे के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भिजवाए हैं। राजसमंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल के अशोक कुमार सैनी ने अपनी टीम के साथ शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर चार अलग-अलग जार में सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए भिजवाया है। प्रमुख त्योहारों के दौरान मिठाई की खपत बढ़ जाती है ऐसे में मिलावटी अथवा खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं के घरों तक नहीं पहुंचे इस उद्देश्य से यह कारवाइयां की जा रही है। दुकान के शोकेस में सजी मिठाईयां सहित गोदाम में रखें कच्चे माल के भी सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमंत बिंदल के निर्देश पर लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी। सैंपलिंग की कार्यवाही के दौरान मिठाई की दुकानों पर अधिकारियों को देख अन्य मिठाई व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। 
बाइट - प्रेमचंद शर्मा ( खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजसमंद )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा
    4
    राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर): क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। देलदरी घटना - कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया। - मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे। - उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है। आडवाड़ा घटना - मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है। - ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। - अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं। शोक संदेश - दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है। - समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। - परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
    1
    देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन 
देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर):  
क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।  
देलदरी घटना
- कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया।  
- मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे।  
- उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है।  
आडवाड़ा घटना
- मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है।  
- ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे।  
- अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं।  
शोक संदेश
- दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है।  
- समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।  
- परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई। लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।* इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया। महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
    3
    धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना*
*धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना*
*मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की
धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई।
लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।*
इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया।
महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • आहोर। आधा दर्जन भर चोरी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    1
    आहोर। आधा दर्जन भर चोरी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    user_छगन रैडशाह
    छगन रैडशाह
    Local News Reporter Jalor, Jalore•
    20 hrs ago
  • नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले, झंडे लहराते बड़ी संख्या में शामिल हुए जायरीन नाडोल। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेष उत्साह नजर आया। घरों, मस्जिदों और दरगाहों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी एवं इस्लामिक झंडों से सजाया गया। इस अवसर पर मौलाना ईसा अशरफी एवं मौलाना नफीस अहमद हैदरी ने तकरीर पेश कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद मस्जिद से चादर के साथ भव्य जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं जायरीन शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में झंडे और फरियां लहराते हुए धार्मिक नारों के साथ चल रहे थे। जुलूस में धार्मिक गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। जुलूस पुलिस चौकी से रवाना होकर मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत, रतन चौराहा एवं पातालेश्वर मार्ग से होते हुए हजरत दादापीर अशरफ अली बाबा साहब की दरगाह पहुंचा। यहां फैजाने मिल्लत कमेटी की ओर से समापन समारोह आयोजित किया गया। जायरीनों का किया स्वागत, भोजन की व्यवस्था जुलूस में बाहर से आए जायरीनों के लिए फरीद खान पठान वल्द चांद खान की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। कमेटी की ओर से बाहर से आए जायरीनों एवं उनके परिवारों का स्वागत कर इस्तकबाल किया गया। पुलिस व्यवस्था रही सराहनीय विशाल जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। एएसआई परविंद्र सिंह एवं कांस्टेबल गणेशराम ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।
    2
    नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस
रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले, झंडे लहराते बड़ी संख्या में शामिल हुए जायरीन
नाडोल। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेष उत्साह नजर आया। घरों, मस्जिदों और दरगाहों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी एवं इस्लामिक झंडों से सजाया गया।
इस अवसर पर मौलाना ईसा अशरफी एवं मौलाना नफीस अहमद हैदरी ने तकरीर पेश कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला।
इसके बाद मस्जिद से चादर के साथ भव्य जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं जायरीन शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में झंडे और फरियां लहराते हुए धार्मिक नारों के साथ चल रहे थे। जुलूस में धार्मिक गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।
जुलूस पुलिस चौकी से रवाना होकर मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत, रतन चौराहा एवं पातालेश्वर मार्ग से होते हुए हजरत दादापीर अशरफ अली बाबा साहब की दरगाह पहुंचा। यहां फैजाने मिल्लत कमेटी की ओर से समापन समारोह आयोजित किया गया।
जायरीनों का किया स्वागत, भोजन की व्यवस्था
जुलूस में बाहर से आए जायरीनों के लिए फरीद खान पठान वल्द चांद खान की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। कमेटी की ओर से बाहर से आए जायरीनों एवं उनके परिवारों का स्वागत कर इस्तकबाल किया गया।
पुलिस व्यवस्था रही सराहनीय
विशाल जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। एएसआई परविंद्र सिंह एवं कांस्टेबल गणेशराम ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।
    user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
    Jugal kishor पत्रकार पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नगर परिषद चुनाव राजसमंद के तहत आज उपखंड कार्यालय में फॉर्म जमा करने 31 तक लास्ट फॉर्म भरे जाएंगे रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    1
    नगर परिषद चुनाव राजसमंद के तहत आज उपखंड कार्यालय में फॉर्म जमा करने 31 तक लास्ट फॉर्म भरे जाएंगे रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जालौर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी और से उल्लास के साथ मनाया गया आज जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया यह प्रोग्राम वीरमदेव चौक से रवाना होकर गांधी चौक सूरजपोल अस्पताल चौराहा पुराना बस स्टैंड बड़ी पल होते हुए जामा मस्जिद में जाकर खत्म हुआ इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान भी किया
    4
    जालौर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी और से उल्लास के साथ मनाया गया
आज जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया यह प्रोग्राम वीरमदेव चौक से रवाना होकर गांधी चौक सूरजपोल अस्पताल चौराहा पुराना बस स्टैंड बड़ी पल होते हुए जामा मस्जिद में जाकर खत्म हुआ
इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान भी किया
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.