Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिस जिले में ही -ही,खी-खी का ट्रेंड चला हुआ है वहां पर कुछ नहीं हो सकता। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master श्यौराज
जिस जिले में ही -ही,खी-खी का ट्रेंड चला हुआ है वहां पर कुछ नहीं हो सकता। मास्टर श्यौराज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर/ग्रेटर नोएडा: जहाँ एक ओर लोग चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच देते हैं, वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से कांजी-बड़ा विक्रेता ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है। क्या है पूरा मामला? गाजियाबाद निवासी मुकेश गुप्ता अपनी बेटी की शादी संपन्न कराकर अलीगढ़ से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू रोड पर आगौरा के पास एक सीएनजी (CNG) पंप के बाहर उन्होंने गाड़ी रोकी और वहाँ लगे एक ठेले पर कांजी-बड़ों का स्वाद लिया। जलपान के बाद वे अपनी कार से आगे बढ़ गए, लेकिन जल्दबाजी में गहनों और नकदी से भरा अपना कीमती बैग वहीं भूल गए। जब उड़ गए होश... मुकेश गुप्ता जब अपने घर गाजियाबाद पहुंचे, तो उन्हें बैग गायब होने का पता चला। बैग में लाखों के जेवरात, भारी नकदी और उनका मोबाइल फोन भी था। घबराहट में उन्होंने अपने ही नंबर पर फोन किया। दूसरी तरफ से फोन यश उर्फ कालू (कांजी-बड़ा विक्रेता) ने उठाया और बड़ी ही शालीनता से कहा— "साहब, आपका बैग मेरे पास सुरक्षित है, आप बेफिक्र होकर आ जाइए।" सुरक्षित मिला 'लाखों का माल' सूचना मिलते ही गुप्ता जी तुरंत गाजियाबाद से वापस बुलंदशहर पहुंचे। जब उन्होंने बैग चेक किया, तो उसमें एक-एक सामान और नकदी सुरक्षित थी। यश की इस ईमानदारी को देखकर मुकेश गुप्ता भावुक हो गए और उसकी परवरिश की जमकर सराहना की। "यह समाज यश जैसे नेक दिल और ईमानदार लोगों की वजह से ही चल रहा है। आज के समय में ऐसी ईमानदारी मिलना मुश्किल है।" — मुकेश गुप्ता, गाजियाबाद यश की ईमानदारी को सलाम यश बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू रोड पर अपनी छोटी सी दुकान (ठेला) लगाता है। उसकी आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, लेकिन उसने साबित कर दिया कि ईमानदारी किसी दौलत की मोहताज नहीं होती। यश की इस नेकदिली ने न केवल गुप्ता परिवार की खुशियां लौटाईं, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। रिपोर्टर: पंकज कुमार NCR समाचार, ग्रेटर नोएडा2
- मंत्री राजेश नागर ने कहा पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य, अफवाहों की वजह से लग रही लंबी लाइनें हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य है। शरारती एवं षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नागर ने बताया कि हरियाणा में आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पिछले एक सप्ताह में 14.2 किलो के कुल 185986 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। इन्हीं दिनों में बॉटलिंग प्लांट्स पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कुल भंडार संख्या 1051268 है। जिसके अंतर्गत राज्य में 5,000 से अधिक वितरकों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। वर्तमान में हरियाणा राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। प्रमुख तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता से सुनिश्चित की जा रही है। शेष वितरण को सामान्य करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, और शीघ्र ही इनकी स्थिति भी पूरी तरह नियंत्रित हो जाएगी।4
- नोएडा सेक्टर 16 विद्युत बोर्ड पर 9 फरवरी से कंटिन्यू अनिश्चितकाल धरना चल रहा है शासन प्रशासन कुछ करने के लिए तैयार नहीं है सांसद विधायक भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है जब कि जनता ने सांसद विधायक को यहां से जिताया है इस जनता ने क्या बिगाड़ा है इस जनता को क्यों मूलभूत सुविधा से वंचित रखा गया है शासन प्रशासन आंखें मूंदे सोया हुआ है गूंगा बहरा अंधा प्रशासन जिला गौतम बुद्ध नगर नोएडा3
- Post by माथुर पत्रकार1
- कुछ छात्रों ने परीक्षा को बताया आसान तो कुछ के चेहरे पर नजर आई शिकन4
- कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के लिए यह एक सौभाग्य की बात है कि इतने बड़े फेस्टिवल की शुरुआत हुई है।1
- Post by Haryana Voice Palwal1
- पलवल में अलीगढ़ रोड पर आयुष्मान H P गैस सर्विस की एक एजेंसी है जिस पर सुबह से लंबी कतारे लग जाती हैं लोगों में अफवाह है कि देश में गैस की कमी होने वाली है इसलिए लोग एजेंसीज पर आकर अपने सिलेंडर का इंतजार करते रहते हैं कुछ दुकानदार आज भी गैस सिलेंडर को ब्लैक में भेजते हैं अभी गैस की कोई कमी नहीं है केवल कमी की अफवाह चल रही है।3
- बुलंदशहर : खुर्जा के नेहरूपुर रेलवे लाइन किनारे जंगल में बच्ची समेत 3 शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी 7 साल की बच्ची सबून्ति, 32 वर्षीय महिला देवी सरकार और 25 वर्षीय युवक सरल सरकार के शव किए बरामद सरल सरकार और बच्ची सबून्ति के शव ज़मीन पर मिले, जबकि देवी सरकार का शव पेड़ से लटका मिला रिश्ते में देवर - भाभी बताए जा रहे युवक और महिला, पश्चिम बंगाल के निवासी थे मृतक पुलिस ने मौके से एक टूटा मोबाइल, एक मोबाइल, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक किए बरामद खुर्जा में पॉटरी में काम करते थे मृतक, सूचना मिलने पर एसएसपी - एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भर करने बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, हत्या या आत्महत्या - हर एंगल पर जांच में जुटी पुलिस1