।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मेला-बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन श्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, मेला-बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जनपद के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान पूजा आयोजकों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई तथा पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपदवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी की बाइट।

- संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत जुनैदगंज में चला विशेष सफाई अभियान आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों और नालों की सफाई, झाड़ू लगाने, चूने का छिड़काव और झाड़ियों की कटाई की जा रही है। बुधवार को ग्राम पंचायत जुनैदगंज में चौराहे के पास सड़क के दोनों पटरियों पर घास की कटाई और नालों की सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आसपास सफाई रखकर संचारी रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। इस दौरान लोगों से अपने घरों और आसपास गंदगी न जमा होने देने तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, रामाश्रय कुमार, अभय चौहान, एहसान, रियाजुद्दीन, जान मोहम्मद, जागृति प्रसाद, विनोद राम, विनोद कुमार, दुकानती प्रसाद, मूलचंद चौहान, मंजीत यादव और भगवान मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संदेश: हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है।2
- मुबारकपुर मे बच्चा चोरी के मामले मे सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर का आधिकारिक बयान *थाना मुबारकपुर क्षेत्रांतर्गत एक महिला का वीडियो बच्चा चोरी के आरोप के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा की गई जांच में बच्चा चोरी का आरोप निराधार पाया गया तथा संबंधित महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ पाई गई। पुलिस द्वारा महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।* *आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही किसी भी भ्रामक सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। इस प्रकार की भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुज्जर का आधिकारिक वक्तव्य।*1
- विजयादशमी पर नागपुर में RSS प्रमुख ने दी चेतावनी, संघ को निशाना बनाने की कोशिश सफल नहीं होंगी। क्या कुछ कहा है आप भी सुनिए।1
- आजमगढ़: माहुल में बैंक के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में काशी गोमती बैंक के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परवेज पुत्र कासिम, निवासी ग्राम रसूलपुर अहमद अली के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर अहरौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।1
- Big Statement by Ajay Singh: "शिक्षकों में डर फैलाने की कोशिश", मतदाता सूची जांच पर प्रत्याशी ने खोला मोर्चा!1
- अतरौलिया में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' केंद्र का भव्य उद्घाटन — अरुण राजभर ने काटा फीता, बोले: 'भारी-भरकम बिलों से मिलेगी मुक्ति, ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी'1
- आजमगढ़ में जमीन विवाद में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; सात लोगों पर मुकदमा दर्ज, युवक घायल1
- पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित स्मृति स्थल पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने सुबह आठ बजे शहीद पुस्तिका का वाचन कर कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल को सदैव कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।3