सागर में दर्दनाक हादसा; खदान में डूबने से तीन युवकों की मौत, 16 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा में क्रेशर खदान के गहरे पानी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। करीब 16 घंटे तक चले भारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तीनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। दोस्त को बचाने के चक्कर में डूबे तीनों साथी जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सात दोस्त खदान में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान तनिश कोरी (19) अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अभिषेक उर्फ अध्धा (20) ने पानी में छलांग लगा दी। जब दोनों संघर्ष करने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए तीसरा दोस्त तेजराम पटेल (20) भी कूद गया। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। SDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त गोताखोरों और SDRF की टीमों को बुलाया गया। रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पहले अभिषेक का शव मिला, और रविवार सुबह बाकी दो अन्य युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए। CM ने जताया शोक, 4-4 लाख की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "सागर जिले के बहेरिया क्षेत्र में युवकों के डूबने की खबर अत्यंत दुखद है।" मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए। क्षेत्र में मातम का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे कैंट और बहेरिया क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सागर में दर्दनाक हादसा; खदान में डूबने से तीन युवकों की मौत, 16 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा में क्रेशर खदान के गहरे पानी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। करीब 16 घंटे तक चले भारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तीनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान
किया है। दोस्त को बचाने के चक्कर में डूबे तीनों साथी जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सात दोस्त खदान में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान तनिश कोरी (19) अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अभिषेक उर्फ अध्धा (20) ने पानी में छलांग लगा दी। जब दोनों संघर्ष करने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए तीसरा दोस्त तेजराम पटेल (20) भी कूद गया। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की
गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। SDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त गोताखोरों और SDRF की टीमों को बुलाया गया। रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पहले अभिषेक का शव मिला, और रविवार सुबह बाकी दो अन्य युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए। CM ने जताया शोक, 4-4 लाख की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम
से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "सागर जिले के बहेरिया क्षेत्र में युवकों के डूबने की खबर अत्यंत दुखद है।" मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए। क्षेत्र में मातम का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे कैंट और बहेरिया क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना में हर्षोल्लास से मनाया गया चित्रगुप्त प्रकट उत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा बीना :- जवाहर वार्ड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव की शुरुआत सुबह राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल द्वारा की गई। प्रभात फेरी मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंगल आरती उतारी। अभिषेक और शोभायात्रा दोपहर में भगवान चित्रगुप्त का दुग्ध, दही, शहद और पवित्र जल से महाअभिषेक किया गया। इसके पश्चात मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, डीजे और जयकारों के साथ निकली यात्रा थाने के पीछे से होते हुए सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड और लिंक रोड से गुजरी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम शोभायात्रा का समापन बिलैया गार्डन में हुआ, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त के जीवन दर्शन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। बताया गया कि भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं जो प्राणी मात्र के कर्मों का निष्पक्ष लेखा-जोखा रखते हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में न्याय और सत्य की स्थापना संभव है। महिलाओं की विशेष भागीदारी कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। सुबह की प्रभात फेरी से लेकर शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम तक, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भी भजनों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रसाद वितरण कार्यक्रम के अंत में महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कायस्थ समाज सहित नगर के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- जनरल डब्बा में आम आदमी का क्या हाल है सरकार रेलवे विभाग से कह आम जनता के लिए ट्रेन और चलाया जाए1
- सागर - बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा स्थित तालाब में सात लड़के नहाने के लिए आए थे जिनमें से तीन लड़कों के डूबने की खबर रेस्क्यू जारी1
- पर्यटन विभाग की नई 'होमस्टे' नीति मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अब पचमढ़ी, खजुराहो और कान्हा जैसे पर्यटन स्थलों के पास रहने वाले स्थानीय निवासी अपने घरों को होमस्टे के रूप में आसानी से पंजीकृत करा सकेंगे। इससे स्थानीय रोजगार बढ़ने और पर्यटकों को किफायती आवास मिलने की उम्मीद है।1
- Item : गेहू Quantity Available : 100 कुंतल Price : 25 City / Locality : Lalitpur Farming Sector : Crops नयागांव कलां1
- सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम गुड़ा के पास स्थित एक क्रेशर खदान में नहाने गए तीन युवक पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह सभी युवक सागर शहर के रहने वाले है जो शहर से सटे गुढ़ा गांव में नहाने गए हुए थे बचाने के प्रयास में डूबे साथी प्रत्यक्षदर्शी शिवा वाल्मिकी ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे चार दोस्त खदान पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय तनीश कोरी अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अभिषेक और तेजराम ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए। इस दौरान चौथे साथी आयुष ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसे अन्य दोस्तों ने पकड़ लिया था, लेकिन बाकी साथियों ने पैंट फेंककर आयुष को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, पर अन्य तीनों पानी में समा गए। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक उर्फ अध्धा (20 वर्ष), निवासी कैंट का शव बरामद कर लिया है वही तनीश कोरी (19 वर्ष) और तेजराम पटेल (20 वर्ष) अभी लापता है जिनकी तलाश जारी है प्रशासन की अपील देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण सर्चिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शेष दो युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने एक बार फिर युवाओं से असुरक्षित खदानों और गहरे जल स्रोतों से दूर रहने की अपील की है। वही इस हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे उन्होंने मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली1
- लोकल न्यूज बीना *उर्वरक-कीटनाशक दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, एक विक्रेता पर कार्रवाई* रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना विकासखंड में कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक और कीटनाशक दुकानों पर औचक निरीक्षण किया, जहां एक दुकान पर गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 23 को कृषि विभाग की टीम द्वारा बीना क्षेत्र में संचालित सभी कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेष रूप से यूरिया और डीएपी उर्वरक के स्टॉक और वितरण की स्थिति का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने किसानों को जारी किए गए टोकनों की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि उर्वरक वितरण शासन के नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकार्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। मुख्य कार्रवाई: निरीक्षण के दौरान पूजा ट्रेडर्स पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दुकान संचालक द्वारा बिना टोकन के उर्वरक वितरण किया जा रहा था, साथ ही सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) का भी नियम विरुद्ध वितरण किया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को बंद कराया गया और विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य उर्वरक विक्रेताओं की भी जांच की गई, जिससे क्षेत्र में वितरण व्यवस्था पर निगरानी और सख्ती बढ़ी है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से किसानों को पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। टीम में शामिल अधिकारी: इस निरीक्षण में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, निरीक्षक दीपेश मोवी, कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक कौशिक, अजर प्रताप बागरी एवं सचिन चतुर्वेदी शामिल रहे। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- समाचार:-महत्वपूर्ण 1 रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना:- अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार देर शाम बीना-झांसी रेलवे ट्रैक पर गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने आत्महत्या कर ली। झांसी रेलवे गेट के पास हुई इस घटना के बाद ट्रैक पर शव पड़ा होने से रेल यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थ्रू निकल रही ट्रेन के सामने युवक अचानक ट्रैक पर लेट गया। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी को मौके पर ही रोकना पड़ा, जबकि उसके पीछे आ रही गोरखपुर जंक्शन-तिरुवनंतपुरम उत्तर राप्ती सागर एक्सप्रेस को आउटर पर खड़ा कर दिया गया। मालगाड़ी के लोको पायलट ने घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी को मौके पर पहुंची। ट्रैक से शव हटाने के बाद ट्रेनों को बहाल किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान। भूपेंद्र यादव पिता राम सिंह यादव उम्र 45 वर्ष नई बस्ती के रूप में की गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की पक्ष सब परिवार को सौंप दिया गया जयश्री राम1
- सागर - रहली के बलेह में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारी की हत्या पुलिस जांच में जुटी।1