*हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज* कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हररायपुर पुलिस चौकी के आसपास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सीधे पुलिस पर फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही थीं, लेकिन चौकी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि सुबह-सुबह एक पूर्व प्रधान को निशाना बना डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते चौकी इंचार्ज द्वारा क्षेत्र में सख्ती दिखाई जाती, गश्त बढ़ाई जाती और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। गांव आलमचंद और आसपास के लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज की लापरवाही और निष्क्रियता ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी थी। कई लोगों ने यह भी कहा कि पहले भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। घटना के बाद अब ग्रामीणों में डर के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और लोग खुलकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल जांच तक सीमित न रहकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार पुलिसकर्मियों, खासकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रह सके। लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है या नहीं, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन भले ही जांच में जुटा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस क्या कर रही थी। अब देखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहते हैं या वाकई लापरवाही पर कार्रवाई कर जनता को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- *प्रयागराज के थार्न हिल रोड पर चला बुलडोजर* *नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान मे कई भोजनालय हुए ध्वस्त* *नगर निगम के दो बुलडोजर लगाए गये थे ध्वस्तीकरण की कर्यवाही मे* भोजनालय के मालिक नगर निगम के अधिकारी से बात करने की कोशिश मे लगे रहें बडी संख्या में पुलिस फ़ोर्स लगी थी तमाशबीनो की भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी1
- प्रयागराज अलोपीबाग स्थित हैजा हास्पिटल के पास बने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर काफी संख्या में कार्यकर्ता मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर को सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। तपती दोपहरी में महिलाओं की मौजूदगी यह बयां कर रही है। दीपू सोनकर ग़रीबों की सदैव मदद करते हैं जीतने के बाद लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज।1
- Post by Sanjay Lal1
- Post by Ritesh Singh1
- आधी रात स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा, अंदर EVM से छेड़छाड़ के आरोप पश्चिम बंगाल से एक बड़ा दावा सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि 30 तारीख की आधी रात को स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर कुछ लोग मौजूद थे और ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। उन्होंने मीडिया को एक कथित CCTV फुटेज भी दिखाया, जिसमें कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद EVM मशीनों को सील करके स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है और वहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम होते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर फुटेज सही है, तो अंदर मौजूद लोग कौन हैं और वहां क्या कर रहे थे? हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे मामले में चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और जांच बेहद अहम होगी। वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके ज़रूर बताइए। अगर जानकारी पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक और शेय less1
- Post by Journalist Satish Chandra1