अंजान व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मदद के नाम पर फ्राड की गयी 10,000/- रु0 कुल धनराशि (दस हजार ) रुपये थाना दक्षिण टोला साइबर पुलिस टीम द्वारा वापस कराया गया मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए अंजान व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मदद के नाम पर फ्राड की गयी 10,000/- रु0 कुल धनराशि (दस हजार रुपये ), पीडित बृजेश कुमार यादव निवासी हकीकतपुरा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ । आवेदिक की कुल धनराशि 10,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक प्रयास कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना दक्षिण टोला के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम 1. थानाध्यक्ष बसन्त लाल 2. उ0नि0 हरिकेश यादव 3. क0ऑ0 नवनीत पाण्डेय 4. म0का0 स्वाति चौबे
अंजान व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मदद के नाम पर फ्राड की गयी 10,000/- रु0 कुल धनराशि (दस हजार ) रुपये थाना दक्षिण टोला साइबर पुलिस टीम द्वारा वापस कराया गया मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए अंजान व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मदद के नाम पर फ्राड की गयी 10,000/- रु0 कुल धनराशि (दस हजार रुपये ), पीडित बृजेश कुमार यादव निवासी हकीकतपुरा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ । आवेदिक की कुल धनराशि 10,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक प्रयास कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना दक्षिण टोला के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम 1. थानाध्यक्ष बसन्त लाल 2. उ0नि0 हरिकेश यादव 3. क0ऑ0 नवनीत पाण्डेय 4. म0का0 स्वाति चौबे
- Post by RISHI RAI1
- "चीफ इलेक्शन कमीशन पर उत्तर प्रदेश में भी आरोप लगे हैं, आपने देखा नंदलाल, दशरथ मिले, हमारे जिला अध्यक्ष से हमारा वोट कटवा दिया। यह इलेक्शन कमीशन कर क्या रहा है, उनकी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि किसी का वोट ना कटे।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- आजमगढ़। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ० प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद समेत अन्य समस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। इनमें से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 11 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान डॉ० प्रियंका मौर्या ने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए और उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक रानी की सराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्था सामान्य पाई गई और सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात रानी की सराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया, जहां स्थिति सामान्य पाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति व वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- बेल्थरा रोड नगर में देर रात तक मनाया जीत का उत्सव। बेल्थरा रोड। भारत की टी-20 विश्व कप में जीत के बाद बेल्थरा रोड नगर में देर रात तक जश्न मनाया गया। टीम इंडिया की जीत की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमी अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरे नगर में खुशी का माहौल छा गया। ऐतिहासिक जीत का उत्सव युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने पटाखे फोड़े, तिरंगा लहराया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते-गाते दिखे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाते नजर आए।1
- नगर पालिका रोड पर भारत के t20 विश्व कप जीतने पर लोगों ने की जमकर आतिशबाजी एक दूसरे को दी बधाई1
- देवरिया। जागृति उद्यम केंद्र– पूर्वांचल के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च (बुधवार) को “क्रिएटर्स महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के चर्चित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं को डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। यह बातें जागृति के प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने शहर स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी बारीकियों और संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अनुभवी क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को सही दिशा दे सकें। कार्यक्रम में नीतीश कुमार राय (पटना), विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज (लखनऊ), विशाल चौरसिया (दिल्ली), दिव्यांशु तिवारी (लखनऊ), मिथिलेश दुबे (लखनऊ), विजित सिंह और स्वप्निल श्रीवास्तव जैसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। ये सभी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे रचनात्मकता को करियर में बदला जा सकता है। नीतीश कुमार राय के सोशल मीडिया पर करीब 1.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज के करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो दोस्तों के बीच होने वाले मजाक और हल्की-फुल्की घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। विशाल चौरसिया के लगभग 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका पॉडकास्ट काफी चर्चित है, जिसमें आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित चर्चाएं होती हैं। इसके अलावा दिव्यांशु तिवारी और मिथिलेश दुबे भी अपने विशिष्ट कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। विजित सिंह कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्वप्निल श्रीवास्तव समाचारों के विश्लेषणात्मक कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी साझा करने के साथ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन से जुड़े व्यावहारिक टिप्स देंगे। साथ ही विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। मनीष बजाज ने बताया कि दोपहर बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रील मेकिंग और कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को देश के प्रसिद्ध क्रिएटर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोजगार सृजित करना है। जागृति का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। *कौन-कौन क्रिएटर्स होंगे शामिल* नीतीश कुमार राय, पटना – 1.76 मिलियन फॉलोअर्स विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज, लखनऊ – 1.3 मिलियन फॉलोअर्स विशाल चौरसिया, दिल्ली – 2.6 मिलियन फॉलोअर्स दिव्यांशु तिवारी, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स मिथिलेश दुबे, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स विजित सिंह - स्वप्निल श्रीवास्तव - *कार्यक्रम में क्या होगा खास* सफल क्रिएटर्स साझा करेंगे अपनी सफलता की कहानी युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक टिप्स विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा रील मेकिंग व कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता विजेताओं को प्रसिद्ध क्रिएटर्स करेंगे सम्मानित2
- देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित मैरेज हॉल में बारात जाते समय गाड़ी की बोनट पर चढ़कर खूब हुई आतिशबाजी,पुलिस प्रशासन बनी हुई हैं मौन।3
- मऊ जनपद में सोमवार की शाम को पूर्वाचल एक्सप्रेस पाइंट नम्बर 271 पर अयोध्या से बिहार बक्सर जा रहे स्कार्पियो गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी पलट गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए ।जिन्हे यूपीडा टीम मौके पर पहुच कर आजमगढ़ जिला अस्पताल एम्बुलेंस द्रारा भिजवा।1