कासगंज में यातायात व्यवस्था मजबूत करने की पहल, दो नए इंटरसेप्टर वाहन रवाना कासगंज में यातायात व्यवस्था मजबूत करने की पहल, दो नए इंटरसेप्टर वाहन रवाना ओवर स्पीड पर अब सख्त कार्रवाई, एसपी ओ. पी. सिंह ने दिखाई हरी झण्डी कासगंज ! जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने पुलिस कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने इंटरसेप्टर वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति ब्रीफ करते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन आधुनिक वाहनों के संचालन से तेज गति से होने वाले यातायात उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति में वाहन चलाएं तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे!

- बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों पर छाया संकट1
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- Minor Pan Card Apply instant Sirf 3 din me pdf mil jayega1
- #दिल्ली मोदी जी, योगी जी और अमित शाह जी ने देवरिया की बैतालपुर चीनी मिल दोबारा शुरू कराने के बड़े-बड़े1
- संसद में हुए विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में भगवा के अपमान पर साधु संतों में रोष1
- यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक, #BREAKING1
- #मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में लगातार बनी हुई जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष1
- *एटा: कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या की कोशिश, आरोपी सनी फरार* *एटा।* कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र के नगला रूपी गांव में मध्यरात्रि एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी कसकर उसे बेहोश कर दिया। पीड़िता के बेटे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना 30/31 जुलाई 2026 की रात करीब 1:20 बजे की है। पीड़िता के देवर मनोज कुमार पुत्र अल्लापाल सिंह ने कोतवाली आवागढ़ में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *पहले भी कर चुका था हरकत* तहरीर के मुताबिक लगभग एक महीने पहले भी आरोपी *सनी कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह* निवासी नगला रूपी ने पीड़िता *शनि कुमार पुत्री सुरेंद्र* के साथ खेत पर चारा लेते समय छेड़छाड़ की कोशिश की थी। तब सामाजिक स्तर पर समझौता होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। *पीछे के दरवाजे से घुसा, पहले मारपीट फिर दुष्कर्म* मनोज का आरोप है कि 30/31 जुलाई की रात करीब 1:20 बजे आरोपी सनी घर के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुस आया। उसने पहले शनि के साथ मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शनि की जान लेने के इरादे से गले में बूते का फीता कस दिया और उसे बेहोश कर फर्श पर छोड़कर बैठ गया। *बेटे के आने से बची जान* करीब 4 बजे जब शनि का बेटा घर आया और उसने शोर मचाया तो आरोपी घबरा कर भाग निकला। परिवार के लोगों ने आकर शनि के गले से रस्सी खोली और उसे बचाया। *मुकदमा दर्ज, तलाश जारी* पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर आरोपी सनी कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, मारपीट व घर में घुसपैठ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।4