logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ली विदिशा-रायसेन में गेहूं उपार्जन की समीक्षा, किसानों को दी बड़ी राहत** ** रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र में गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री चौहान ने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्लॉट बुकिंग, पंजीयन एवं सत्यापन से संबंधित तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। जिन किसानों का स्लॉट तकनीकी कारणों से नहीं बन पाया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से समुचित अवसर प्रदान कर पूरी प्रक्रिया में शामिल किया जाए। उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और तौल कांटों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर हाल में प्रत्येक किसान का गेहूं खरीदा जाएगा। पूरी उपार्जन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर उपार्जन अवधि एवं मात्रा सीमा में भी आवश्यकतानुसार सुधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि अन्नदाता को मंडियों में कोई कठिनाई न हो।

2 hrs ago
user_Vineet maheshwari
Vineet maheshwari
पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गीदगढ़ (रायसेन): 3.43 करोड़ की सड़क एक साल में उखड़ी, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया मामला
    1
    गीदगढ़ (रायसेन): 3.43 करोड़ की सड़क एक साल में उखड़ी, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया मामला
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Mahendra Rathore
    3
    Post by Mahendra Rathore
    user_Mahendra Rathore
    Mahendra Rathore
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • Post by मो। शादाब पत्रकार
    1
    Post by मो। शादाब पत्रकार
    user_मो। शादाब पत्रकार
    मो। शादाब पत्रकार
    पत्रकार Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
  • भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू सोमवार शाम भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं और आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
सोमवार शाम भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं और आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भोपाल जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। 16 अप्रैल को एक यात्री का मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर पैसे निकालने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की। जांच में दिल्ली के जेजे कॉलोनी बवाना से आए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों और जवानों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर बहलाते थे और उनका मोबाइल व एटीएम चुरा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 9 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। #bhopal #reels #viral #police #grp
    1
    भोपाल जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। 16 अप्रैल को एक यात्री का मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर पैसे निकालने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की।
जांच में दिल्ली के जेजे कॉलोनी बवाना से आए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों और जवानों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर बहलाते थे और उनका मोबाइल व एटीएम चुरा लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों से करीब 9 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। #bhopal #reels #viral #police #grp
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    5 hrs ago
  • सिलवानी में गाय को बचाने के प्रयास में कार सिविल अस्पताल की दीवार से टकराई, बड़ा हादसा टला
    1
    सिलवानी में गाय को बचाने के प्रयास में कार सिविल अस्पताल की दीवार से टकराई, बड़ा हादसा टला
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    1
    Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.