गाटा संख्या एक सौ तेइस की जमीन खाली कराने का आदेश, तीन कब्जाधारियों पर जुर्माना और बेदखली की कार्रवाई”* *“मीडिया की खबरों का असर, भिटरिया में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा”* प्रयागराज से केवल अफसर की रिपोर्ट *“गाटा संख्या एक सौ तेइस की जमीन खाली कराने का आदेश, तीन कब्जाधारियों पर जुर्माना और बेदखली की कार्रवाई”* करछना,प्रयागराज। सोमवार को करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भिटरिया में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कई दिनों से मीडिया में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद तहसील प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए गाटा संख्या एक सौ तेइस की भूमि पर कब्जा करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ बेदखली और जुर्माने का आदेश जारी किया है। मामला करछना तहसील के ग्राम सभा भिटरिया स्थित ग्राम सभा की जमीन से जुड़ा है, जहां राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकरोड़ और सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जे की खबरें पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित हो रही थीं। खबरों के लगातार सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मची और तहसील स्तर पर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। तहसीलदार करछना द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम सभा की आराजी संख्या एक सौ तेइस की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में महेन्द्र नाथ तिवारी को आराजी संख्या एक सौ तेइस, रकबा शून्य दशमलव शून्य एक एक शून्य हेक्टेयर भूमि से बेदखल करने का आदेश दिया गया है तथा उन पर तीन हजार अस्सी रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकरण में छेदीलाल तिवारी को भी आराजी संख्या एक सौ तेइस की भूमि से बेदखल करने का आदेश देते हुए उन पर छह हजार तिरसठ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं लालजी तिवारी को आराजी संख्या एक सौ तेइस, रकबा शून्य दशमलव शून्य शून्य छह शून्य हेक्टेयर भूमि से बेदखल करने का आदेश दिया गया है तथा उन पर तीन हजार तीन सौ सात रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। तहसीलदार करछना ने राजस्व निरीक्षक तथा क्षेत्रीय लेखपाल को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर बेदखली की कार्रवाई कराई जाए, ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तत्काल तहसील कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।ग्रामीणों का कहना है कि यदि मीडिया लगातार इस मुद्दे को न उठाता तो शायद यह कार्रवाई भी न होती। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया गया था, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब कार्रवाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि चकरोड़, तालाब और अन्य सार्वजनिक जमीनों से भी कब्जा हटाया जाएगा। फिलहाल करछना तहसील के ग्राम सभा भिटरिया में शुरू हुई यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग यह देखने के इंतजार में हैं कि आदेश के बाद जमीनी स्तर पर पूरी सख्ती से कब्जा हटाया जाता है या नहीं।

- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- प्रयागराज।मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर चिरैया मोड़ पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय व उपनिरीक्षक राम अभिलाष सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई।1
- प्रयागराज मेजा रामनगर दिव्या भाव सजा है मां का दरबार महिला एवं पुरुष दर्शन करने के लिए सुबह 5:00 बजे से मां के चरणों में अर्जी लगाने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए अर्जी लगाई वहीं पर भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय शंकर लाल केसरी ने एसीपी में जा एसपी उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा इस मेले का संचालक हम कई साल से करते आ रहे हैं मां के चरणों की सेवा करते आ रहे हैं लेकिन ऐसा एसीपी नहीं आया जो इतनी सुरक्षा व्यवस्था दे सके लेकिन यहां पर भेजो एसीपी ने जो व्यवस्था कर दिया वह सराहनी है मैया करें वह आगे बढ़े3
- Post by Ved Prakash Pandey1
- Post by Rajesh Tiwari1
- थाना भदोही दिनांक 09.03.2026 घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार को न्याय का दिया गया भरोसा* शैलेष कुमार,* जिलाधिकारी भदोही एवं अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटनास्थल पर जाकर आग से झुलसे जैसलाल सरोज पुत्र स्व0 लालता प्रसाद सरोज के घर पहुॅचे और उनके परिजनों से बात-चीत की गई। घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटना निष्पक्ष जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। झुलसे व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक तत्व की संलिप्तता सामने आती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, खण्ड विकास अधिकारी औराई दिलीप कुमार पासी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।3
- मेजा प्रयागराज। क्षेत्र रामनगर में आदिशक्ति मां शीतला धाम रामनगर महिलाओं की भीड़ सुबह से ही खाता लग गया और इस भीड़ को निगरानी करने के लिए आपको बता दे कि प्रशासन भी यहां पूरी तरह मौजूद है और रोड पर आने जाने वाले वाहनों को पर निगरानी रखी जा रही है जैसा की रामनगर मार्केट में ताकि जाम न लग सके जिसकी वजह से प्रशासन यहां मौजूद है1