प्रयागराज में बारा विधायक वाचस्पति के प्रयासों से बन रहे करोड़ों की लागत वाले घूरपुर से प्रतापपुर PWD मार्ग में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। निर्माण के मात्र 1-2 महीने के अंदर ही यह सड़क उखड़ने लगी है और आरसीसी ढलाई के एक महीने के भीतर ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर निकल आई है तथा बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन कमियों को छुपाने के लिए ठेकेदारों द्वारा कमजोर जगहों पर सीमेंट का लेपन लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग आधी सीसी रोड मिलावटखोरी का शिकार हो चुकी है। ग्रामीणों ने PWD विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि लेपन से कमियों को छुपाने के बजाय पूरी सड़क को फिर से मानक के अनुसार बनवाया जाए। लोगों का कहना है कि विधायक के प्रयास से सड़क का सपना तो साकार हुआ, लेकिन ठेकेदार की मिलावटखोरी से उस पर पानी फिर गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है।

- प्रयागराज के सोरांव में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।1
- धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे करोड़ों छात्रों की इच्छा पूरी हो गई है। इस घटनाक्रम के साथ ही सोशल मीडिया पर एक गाना भी जोरों से वायरल हो रहा है।1
- प्रयागराज के फाफामऊ गंगा घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान कर दिया गया है। अक्सर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। लोगों को हो रही इस भारी परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने यहां 125 KVA क्षमता का नया जनरेटर स्थापित कर दिया है, जिससे अब परिजनों को बड़ी राहत मिली है।1
- प्रयागराज के अलोपी बाग स्थित गुरुद्वारे में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन किया गया।1
- प्रयागराज में नित्याशाला स्टूडियो की ओर से 26 जुलाई 2026 को “An Unseen Stage, An Incredible Competition” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में गायन, नृत्य, कविता, कहानी और कॉमेडी सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रतीक पांडेय, अमित तिवारी और हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस आयोजन की सफलता में आयोजिका नेहा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन, रचनात्मक सोच और समर्पण से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए गए। कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।4
- प्रयागराज में घूरपुर के गौहनिया पावर हाउस के अंतर्गत करमा और आसपास के कई गांवों में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर ही आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर यह तार टूटकर घरों, सड़कों और खेतों में गिर चुके हैं। तार गिरते समय उनसे पटाखे जैसी आवाजें और भारी चिंगारियां निकल रही हैं, हालांकि गनीमत यह रही कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि करमा, चिल्ला, गौहानी, परसरा, बसहरा, पचखरा, तातारगंज, रेरा और कांटी जैसे गांवों में नई लाइन बिछने के बावजूद तार बार-बार टूट रहे हैं। शिकायत के बाद विभागीय कर्मचारी महज टूटे हुए तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर देते हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। इस समस्या को लेकर जेई और एसडीओ से कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई, फिर भी जर्जर तार और पोल नहीं बदले गए हैं। बिजली विभाग की इस लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों और खंभों को तत्काल बदलने, घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक बलुआ घाट स्थित बारादरी घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यमुना नदी में स्नान करने गए चार युवकों में से एक का पैर अचानक गहरे पानी में फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आकर डूब गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाकर सकुशल बाहर लौटने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। मृतक की पहचान खुल्दाबाद सब्जी मंडी, प्रयागराज निवासी वैभव केसरवानी के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1