Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस में एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन् हाथरस में एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्
Vijay Dev
हाथरस में एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन् हाथरस में एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस में एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मोहनगंज स्थित ओम साईं इंडियन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलेंडर की उपलब्धता और उपभोक्ताओं को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि ऊपर के स्तर पर सर्वर डाउन होने के कारण गैस बुकिंग में समस्या आ रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को देखते हुए सभी गैस एजेंसियों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।1
- जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ। आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया। कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।1
- balrampur बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के क्षेत्र के गांव कलंदरपुर में मामूली कहासुनी मे हुए विवाद के कारण युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला, पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से हुआ हमला, घायल का बीच बचाव कर रहे युवक के उंगली मे भी लगी चोट, परिजनो और गाँव के लोगो ने घायल को पहुँचाया अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल मे घायल युवक का इलाज जारी, घटना की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी।2
- जब भी दान करें आप अपनी अच्छी भावना रखते हुए दान करे दान करते समय आपके मन के भीतर दवुयेश भाव न रहे1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में पत्नी से चल रहे विवाद के चलते एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी बीते दिनों हुए विवाद के बाद मायके चली गई थी और युवक उसे वापस बुलाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने ब्लेड से अपने हाथ और गले की नस काट ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।1
- फतेहपुर जिला से अस्पताल के एमरजेंसी में कमीशन खोरी का काम लगातार जारी। कमीशन के चक्कर में मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़, सोशल मीडिया में एक और मरीज के परिजन का बयान देते हुए वीडियो हुआ वायरल, CMS के द्वारा मुकदमा लिखवाने के बावजूद कर्मचारी को नहीं लग रहा डर, जिला अस्पताल के बाहर फतेहपुर मेडिकल स्टोर का परिजन ले रहा है नाम।1
- यमुना जी में बहता मिला नवजात शिशु स्वामी घाट के पास मिला नवजात शिशु1