logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीते दिन आशीष कुमार रामनवमी मेला देखने भगवान हाई स्कूल के मैदान पहुंचे थे । आशीष कुमार ने अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोटो खींचने के लिए दिया और अनजान व्यक्ति मोबाइल लेकर के हुआ गुम अगर किसी को कोई जानकारी है तो आप संपर्क कर सकते हैं 7632861243

14 hrs ago
user_Abhay Kumar Press
Abhay Kumar Press
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
14 hrs ago

बीते दिन आशीष कुमार रामनवमी मेला देखने भगवान हाई स्कूल के मैदान पहुंचे थे । आशीष कुमार ने अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोटो खींचने के लिए दिया और अनजान व्यक्ति मोबाइल लेकर के हुआ गुम अगर किसी को कोई जानकारी है तो आप संपर्क कर सकते हैं 7632861243

More news from बिहार and nearby areas
  • सहरसा में बेमौसम बारिश और तूफान से फसल बर्बाद, किसानों का धरना प्रदर्शन *
    1
    सहरसा में बेमौसम बारिश और तूफान से फसल बर्बाद, किसानों का धरना प्रदर्शन
*
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुल्तानगंज में अजगैविनाथ युवा समिति के द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, वीडियो संजीव कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और 🚩 “जय श्री राम” 🚩 के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णगढ़ मोड़ के पास जाकर संपन्न हुई।
    1
    सुल्तानगंज में अजगैविनाथ युवा समिति के द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, वीडियो संजीव कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और
🚩 “जय श्री राम” 🚩
के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णगढ़ मोड़ के पास जाकर संपन्न हुई।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं... लेकिन भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है...
    1
    पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं...
लेकिन भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है...
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • खड़गपुर भगवामय, निकाली शोभायात्रा हवेली खड़गपुर शनिवार को खड़गपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत मारवाड़ी टोला स्थित अग्रसेन विवाह भवन से हुई। युवा और बच्चे पूरे जोश में नजर आया। रामनवमी शोभा यात्रा समिति के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी भगवा वस्त्रों में अनुशासित ढंग से चल रहे थे। शोभायात्रा मारवाड़ी टोला, पुरानी चौक, गांधीपुल, पटेल चौक, सिंहपुर, शेखटोला, बड़ी दुर्गा स्थान, साहूटोला, थाना चौक ,मुख्य बाजार, नंदलाल बोस चौक, महादेवपुर, आईबी रोड, अम्बेडकर चौक, पश्चिम अजीमगंज, कंटिया बाजार से होते हुए विवाह भवन पहुंची,जहां महाप्रसाद भंडारा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा के आगे आगे ढोल नागड़ा और रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में सजे कलाकार यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के पटेल चौक, विषहरी स्थान सहित कई स्थानों पर पेयजल और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। शोभायात्रा की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी की गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रॉप गेट लगाए गए थे। वही एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि खड़गपुर में शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।इस वर्ष शोभायात्रा की विशेष बात यह रही की जुलूस के दौरान जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। वही शांतिपूर्ण शोभा यात्रा संपन्न होने पर शोभा यात्रा समिति का और खड़गपुर वासियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम राजीव रोशन, एसडीपीओ अनिल कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, , प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, टेटीया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश केहरी, एसआई कुंदन कुमार, शिवम् स्वराज, वीर कुंवर, अखिलेश राम,सहित क्यूआरटी बल और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, उप मुख्य पार्षद दीपक यादव, पूर्व चेंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केसरी, रेखा सिंह चौहान, शशि सौरव,राजीव आनंद, सौरव झा, सत्यम निराला, अंकित जयसवाल, शुभम केसरी, रविरंजन, सौरभ सिंघानिया, विमल पोद्दार,शंभू केसरी, रजनीश झा, राकेश चंद्र सिन्हा,अमित कुमार, अंकुश, विक्की रॉय, अमित सोनी, नितेश मिश्रा, पिंकेश यादव,धनराज वर्मा सहित सैकड़ों सनातन प्रेमी शामिल हुए।
    4
    खड़गपुर भगवामय,  निकाली शोभायात्रा
हवेली खड़गपुर
शनिवार को खड़गपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत मारवाड़ी टोला स्थित अग्रसेन विवाह भवन से हुई। युवा और बच्चे पूरे जोश में नजर आया।
रामनवमी शोभा यात्रा समिति के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी भगवा वस्त्रों में अनुशासित ढंग से चल रहे थे। शोभायात्रा मारवाड़ी टोला, पुरानी चौक, गांधीपुल, पटेल चौक, सिंहपुर, शेखटोला, बड़ी दुर्गा स्थान, साहूटोला, थाना चौक ,मुख्य बाजार, नंदलाल बोस चौक, महादेवपुर, आईबी रोड, अम्बेडकर चौक, पश्चिम अजीमगंज, कंटिया बाजार से होते हुए विवाह भवन पहुंची,जहां महाप्रसाद भंडारा का आयोजन हुआ।
शोभा यात्रा के आगे आगे ढोल नागड़ा और रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में सजे कलाकार यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के पटेल चौक, विषहरी स्थान सहित कई स्थानों पर पेयजल और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। शोभायात्रा की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी की गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रॉप गेट लगाए गए थे। वही एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि खड़गपुर में शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।इस वर्ष शोभायात्रा की विशेष बात यह रही की जुलूस के दौरान  जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। वही शांतिपूर्ण शोभा यात्रा संपन्न होने पर शोभा यात्रा समिति का और खड़गपुर वासियों को धन्यवाद दिया।
इस दौरान एसडीएम राजीव रोशन, एसडीपीओ अनिल कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, , प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, टेटीया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश केहरी, एसआई कुंदन कुमार, शिवम् स्वराज, वीर कुंवर, अखिलेश राम,सहित क्यूआरटी बल और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
शोभायात्रा में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, उप मुख्य पार्षद दीपक यादव, पूर्व चेंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केसरी, रेखा सिंह चौहान, शशि सौरव,राजीव आनंद, सौरव झा, सत्यम निराला, अंकित जयसवाल, शुभम केसरी, रविरंजन, सौरभ सिंघानिया, विमल पोद्दार,शंभू केसरी, रजनीश झा, राकेश चंद्र सिन्हा,अमित कुमार, अंकुश, विक्की रॉय, अमित सोनी, नितेश मिश्रा, पिंकेश यादव,धनराज वर्मा सहित सैकड़ों सनातन प्रेमी शामिल हुए।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जारी की है जो वोट दिया है उसको भी 125 यूनिट बिजली फ्री और जो नहीं दिया है उसको दिखेगा
    1
    जारी की है जो वोट दिया है उसको भी 125 यूनिट बिजली फ्री और जो नहीं दिया है उसको दिखेगा
    user_Pintu Bihari
    Pintu Bihari
    Farmer Alamnagar, Madhepura•
    6 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तारापुर निवासी मकुनी यादव (63) ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र ललन कुमार (23) अक्सर उनसे पैसे की मांग करता रहता है। 26 मार्च 2026 की रात करीब 08:30 बजे वह घर पहुंचा और एक हजार रुपये मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा और संदूक-बक्सा तोड़कर रुपये खोजने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की कुल्हाड़ी से पिता के माथे पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तारापुर निवासी मकुनी यादव (63) ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र ललन कुमार (23) अक्सर उनसे पैसे की मांग करता रहता है। 26 मार्च 2026 की रात करीब 08:30 बजे वह घर पहुंचा और एक हजार रुपये मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा और संदूक-बक्सा तोड़कर रुपये खोजने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की कुल्हाड़ी से पिता के माथे पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • श्री छोटी चक नवयुवक व्यायाम शाला छोटी चक की ओर से आयोजित रामनवमी मेला को परबत्ता विधायक ने सराहा उन्होंने क्या कुछ कहा सुनिए
    1
    श्री छोटी चक नवयुवक व्यायाम शाला छोटी चक की ओर से आयोजित रामनवमी मेला को परबत्ता विधायक ने सराहा  उन्होंने क्या कुछ कहा सुनिए
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • रास्ता विवाद में खून-खराबा: लाठी-डंडों से हमला, चार लोग गंभीर रूप से घायल, गांव में तनाव की स्थिति
    1
    रास्ता विवाद में खून-खराबा: लाठी-डंडों से हमला, चार लोग गंभीर रूप से घायल, गांव में तनाव की स्थिति
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के घोषपुर गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मानंद सिंह (आत्मा बाबू) के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आरएसके मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे घोषपुर गांव पहुंचे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन, डीएसपी अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर सदानंद सिंह, रेखा सिंह चौहान,अनिल सिन्हा, नरेश बिंद, रंजन बिंद, अमृत कौशिक, अमरजीत कुमार, राहुल सिंह, मंगल सिंह, सबल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित बबलू, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब है कि घोषपुर निवासी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी आत्मानंद सिंह का निधन 14 मार्च की आधी रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वे 78 वर्ष के थे। 15 मार्च को उनका पार्थिव शरीर खड़गपुर लाया गया, जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा काशी के लिए निकली। वहां पवित्र मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आत्मानंद सिंह, जिन्हें लोग स्नेह से ‘आत्मा बाबू’ कहते थे, सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर हमेशा याद किए जाएंगे।
    2
    हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के घोषपुर गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मानंद सिंह (आत्मा बाबू) के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।
उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आरएसके मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे घोषपुर गांव पहुंचे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन, डीएसपी अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर सदानंद सिंह, रेखा सिंह चौहान,अनिल सिन्हा, नरेश बिंद, रंजन बिंद, अमृत कौशिक, अमरजीत कुमार, राहुल सिंह, मंगल सिंह, सबल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित बबलू, कुंदन सिंह  सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे।
गौरतलब है कि घोषपुर निवासी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी आत्मानंद सिंह का निधन 14 मार्च की आधी रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वे 78 वर्ष के थे। 15 मार्च को उनका पार्थिव शरीर खड़गपुर लाया गया, जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा काशी के लिए निकली। वहां पवित्र मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आत्मानंद सिंह, जिन्हें लोग स्नेह से ‘आत्मा बाबू’ कहते थे, सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर हमेशा याद किए जाएंगे।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.