सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दिशा दे रहा है शाक्य समाज: सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दिशा दे रहा है शाक्य समाज: सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया 117 दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाक्य समाज की सामाजिक समरसता संगोष्ठी का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बिल्सी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूं श्री हरीश शाक्य जी तथा क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' उपस्थित रहे, जहाँ उपस्थित जनसमुदाय द्वारा दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपुर के प्रधान श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य ने की तथा कुशल मंच संचालन भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री तेजपाल सागर जी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य जी एवं विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक और तथागत महात्मा बुद्ध के शांति, करुणा, सद्भाव एवं जनकल्याणकारी आदर्शों को आत्मसात करते हुए शाक्य समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। शौर्य, पुरुषार्थ, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के संरक्षण में इस समाज का योगदान अविस्मरणीय है। नेताओं ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। क्षेत्र व राष्ट्र की चौमुखी प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों की आपसी एकजुटता, समरसता और भाईचारा अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ब्लॉक प्रमुख दातागंज, श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य प्रधान ब्रह्मपुर (कार्यक्रम अध्यक्ष), श्री राजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान रिजोला, श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री डालचन्द्र शाक्य सभापति लिलवां, श्री कुँवर पाल शाक्य प्रधान लिलवाँ, श्री राकेश शाक्य प्रधान खिरिया हिमायूँ, श्री दिनेश शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरोजपुर, श्री वेदपाल शाक्य निरंजन नगला, श्री मोहनलाल प्रधान सराय पस्तौर, श्री चन्द्रभान शाक्य प्रधान भगवानपुर, श्री पन्नालाल शाक्य पूर्व मण्डल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण, श्री राजपाल मौर्य प्रधान पलिया गुर्जर, श्री भुवनेश मौर्य 'भानू' प्रधान कुड़ा कुठिया, श्री हिमांशु शाक्य प्रधान कादराबाद, श्री यादवेन्द्र शाक्य प्रधान रिजोला, श्री नत्थू लाल शाक्य फौजी बिरिया डांडी, श्री ओमप्रकाश रिटायर्ड कानूनगो पलिया गूजर, श्री श्यामपाल शाक्य पूर्व प्रधान वौरा, श्री विश्वनाथ भकरोली, श्री महेश मौर्य, श्रीमती राम मूर्ति शाक्य, श्री बलवीर शाक्य प्रधान सपहेड़ा, सत्यवीर मौर्य जिला पंचायत सदस्य, श्री अशोक शाक्य एडवोकेट, श्री सतेन्द्र शाक्य एडवोकेट एवं भारी संख्या में समाज के बंधु उपस्थित रहे।
सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दिशा दे रहा है शाक्य समाज: सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दिशा दे रहा है शाक्य समाज: सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया 117 दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाक्य समाज की सामाजिक समरसता संगोष्ठी का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बिल्सी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूं श्री हरीश शाक्य जी तथा क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' उपस्थित रहे, जहाँ उपस्थित जनसमुदाय द्वारा दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपुर के प्रधान श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य ने की तथा कुशल मंच संचालन भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री तेजपाल सागर जी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य जी एवं विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक और तथागत महात्मा बुद्ध के शांति, करुणा, सद्भाव एवं जनकल्याणकारी आदर्शों को आत्मसात करते हुए शाक्य समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। शौर्य, पुरुषार्थ, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के
संरक्षण में इस समाज का योगदान अविस्मरणीय है। नेताओं ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। क्षेत्र व राष्ट्र की चौमुखी प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों की आपसी एकजुटता, समरसता और भाईचारा अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ब्लॉक प्रमुख दातागंज, श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य प्रधान ब्रह्मपुर (कार्यक्रम अध्यक्ष), श्री राजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान रिजोला, श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री डालचन्द्र शाक्य सभापति लिलवां, श्री कुँवर पाल शाक्य प्रधान लिलवाँ, श्री राकेश शाक्य प्रधान खिरिया हिमायूँ, श्री दिनेश शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरोजपुर, श्री वेदपाल शाक्य निरंजन नगला, श्री मोहनलाल प्रधान सराय पस्तौर, श्री चन्द्रभान शाक्य प्रधान भगवानपुर, श्री पन्नालाल शाक्य पूर्व मण्डल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण, श्री राजपाल मौर्य प्रधान पलिया गुर्जर, श्री भुवनेश मौर्य 'भानू' प्रधान कुड़ा कुठिया, श्री हिमांशु शाक्य प्रधान कादराबाद, श्री यादवेन्द्र शाक्य प्रधान रिजोला, श्री नत्थू लाल शाक्य फौजी बिरिया डांडी, श्री ओमप्रकाश रिटायर्ड कानूनगो पलिया गूजर, श्री श्यामपाल शाक्य पूर्व प्रधान वौरा, श्री विश्वनाथ भकरोली, श्री महेश मौर्य, श्रीमती राम मूर्ति शाक्य, श्री बलवीर शाक्य प्रधान सपहेड़ा, सत्यवीर मौर्य जिला पंचायत सदस्य, श्री अशोक शाक्य एडवोकेट, श्री सतेन्द्र शाक्य एडवोकेट एवं भारी संख्या में समाज के बंधु उपस्थित रहे।
- दातागंज क्षेत्र के जिंदी नगला गांव में भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ भागवत कथा के समापन पर जिंदी नगला में हुआ विशाल भंडारा संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज क्षेत्र के गांव जिंदी नगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के समापन पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिला, पुरुष और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भोजन वितरण, पानी और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से लोगों को एक साथ बैठकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर मिलता है। भागवत कथा के समापन और भंडारे में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।4
- तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा ब्रेकिंग बदायूँ तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर भागे बचाई अपनी जान दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा2
- अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।1
- दहेज हत्यारोपी सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, देवर की तलाश शुरु| उझानी (बदायूॅं) / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दहेज हत्यारोपी सास-ससुर को छतुईया फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपियों में पुलिस ने अब हत्यारोपी देवर की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारोपी सास-ससुर राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद और प्रवीना साहू पत्नी राजीव साहू को छतुईया रेलवे फाटक से आगे कछला की तरफ जा रहे हैं कि सूचना मिली जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छतुईया रेलवे क्रासिंग के पास से राजीव कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर) और प्रवीना साहू पत्नी राजीव कुमार निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास श्री नारायण गंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपियों को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया ।1
- #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...! जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क निःसंतानता रोग परामर्श कैंप म्याऊं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल उसवा रोड म्याऊं, बदायूं व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* के सहयोग से निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का आयोजन 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अक्षय निधान हॉस्पिटल, विचपुरी म्याऊं, शगुन मैरिज हॉल के पास किया जाएगा। कैंप में निःसंतानता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य ऐसे दंपतियों को उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है, जो संतान प्राप्ति से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिविर में डॉ. प्रियंका पनाले, एमबीबीएस, एमएस (ओबीएस एंड गाइनी), एआरटी में फेलोशिप (स्त्री एवं प्रसूति रोग) बरेली, मरीजों को परामर्श देंगी। इसके अलावा डॉ. सनम खान, बीएएमएस तथा डॉ. सूरज सिंह भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* डायरेक्टर अभय प्रताप की ओर से आयोजित इस निःशुल्क कैंप में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की गई है। कैंप में निःसंतानता संबंधी समस्याओं की जांच, उपचार संबंधी जानकारी और आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।2
- जिन्होंने अपना सर्वस्व माँ भारती और भारत के करोड़ों नागरिकों की उन्नति के लिए अर्पण कर दिया… माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी के जन्मदिन पर दीर्घायु जीवन की प्रार्थना के साथ उनके सेवा समर्पण,अथाग परिश्रम ओर भारत को उच्च स्तर पर स्थापित करने की इस यात्रा मे हम भी उनके सहभागी बने सबके जीवन मे प्रकाश पुंज का अवतरण करने वाले मा भारती के सच्चे सपूत के लिए हम भी एक दिया जलाए ओर सेवा की इस यात्रा को दीपक की रोशनी से एक नई ऊंचाई पर ले जाए… आओ सब मिलके दिए जलाए।1
- शिक्षकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बनते हैं बच्चे : मुख्यायुक्त # स्काउट भवन पर आयोजित एक दिवसीय विगनर्स कोर्स में 95 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट और गाइड संस्था की ओर से एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। प्रतिभागी 95 शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्काउटिंग आंदोलन के उद्देश्य, दल के गठन एवं संचालन, पंजीकरण, नवीनीकरण, बच्चों का प्रगतिशील प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। स्काउटिंग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ उन्हें अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, सहयोग और राष्ट्रसेवा की भावना से संस्कारित करती है। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करने के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं। प्राकृतिक आपदा के समय भी स्काउट सेवा, साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हैं। बाढ़, भूकंप, आंधी-तूफान सहित अन्य आपदाओं में पीड़ितों की सहायता और जनमानस की निस्वार्थ सेवा स्काउटिंग की विशिष्ट पहचान है। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में बच्चे सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने के साथ जिम्मेदारी, कर्त्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाती है। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल बरेली सुश्री प्रीति कुमारी ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण शिविरों के अलावा उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्काउटिंग के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने, दलों का पंजीकरण और नवीनीकरण कराकर बच्चों को राष्ट्रपति पुरस्कार तक पहुंचानें और सेवा कार्यों जोड़ने का आह्वान किया। जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने स्काउटिंग आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, उद्देश्य एवं सेवा परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और कर्तव्यपरायण नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करती है। जिला स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को स्काउटिंग की आधारभूत गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा एवं अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास कराया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कब मास्टर, स्काउट मास्टर एवं रोवर लीडर के प्रशिक्षण। स्काउट गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार तक पहुंचने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुनियोजित प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और चुनौतियों का सामना करने का साहस पैदा करता है। जिला स्काउट मास्टर सुदेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना एवं डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के निर्देशन में शिक्षक-शिक्षिकाओं का पंजीकरण कराया गया। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह, महेश चंद्र पाठक ने राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त मुहम्मद असरार को राष्ट्रीय जंबूरी का प्रमाण पत्र, शिक्षक वीरेंद्र सिंह को स्काउट मास्टर और उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सर शिक्षिका नेहा सक्सेना को सम्मानित किया। इस मौके पर जगदीश चंद्र सागर, दिनेश कुमार, कुसुम लता, बिना राठौर, बच्चन सिंह, अखिलेश, सुदेश कुमार, मधु प्रिया चौहान, तलत अंसारी, नीरज, मु.असलम, मु.परवेज, अभिषेक गुप्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।1
- थाना उझानी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया सुश्री अंकिता शर्मा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वाछित अभि0 गण की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज की तहरीरी सूचना पर दिनाक 10.09.26 को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनाक 17.09.26 को छतुईया रेलवे फाटक के आगे कछला की तरफ 100 मीटर से अभि0 1. राजीव कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर) उम्र 58 वर्ष अभियुक्ता प्रिवीना साहू पत्नी राजीव कुमार उम्र करीब 56 वर्ष नि0 गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तारी किया गया । अभियुक्त राजीव कुमार व अभियुक्ता प्रिवीन साहू उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया । घटनाक्रमः–दिनांक 10.09.2026 को अभियुक्तगण 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ की अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज द्वारा थाना हाजा पर दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 10.09.2026 को मु.अ.सं.- 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। दिनाक 12.09.26 को विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ जेल भेजा जा चुका है व आज दिनाक 17.09.26 को अभियुक्त 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) अभियुक्ता 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः- 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ अभि0 का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट गिरफ्तारी करने वाली टीम 1) उ.नि. श्री प्रवीण चौहान थाना उझानी, बदायूँ 2) का0 1598 रोहित कसाना थाना उझानी, बदायूँ 3) म0का0 1483 मनीषा शर्मा थाना उझानी बदायूँ1