logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवहा नदी किनारे मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद गांव में देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

23 hrs ago
user_मीडिया
मीडिया
पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
56164b8d-be5b-4ea2-a21b-b6db09de22c9

देवहा नदी किनारे मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद गांव में देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

More news from Pilibhit and nearby areas
  • यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश का हमला, बोले- गरीबों को इलाज और एंबुलेंस तक नहीं मिल रही लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को अस्पतालों में समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और जरूरत के समय फोन करने पर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव इससे पहले भी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि गलत इलाज के कारण सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान गई है। उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सपा अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। उनके इन बयानों के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
    1
    यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश का हमला, बोले- गरीबों को इलाज और एंबुलेंस तक नहीं मिल रही
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को अस्पतालों में समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और जरूरत के समय फोन करने पर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव इससे पहले भी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। 
अखिलेश यादव ने दावा किया कि गलत इलाज के कारण सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान गई है। उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
सपा अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। उनके इन बयानों के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    4 hrs ago
  • पीलीभीत ब्रेकिंग: मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। भीड़ ने खुद कानून हाथ में लिया, जबकि तलाशी में कोई मोबाइल नहीं मिला। यूपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    1
    पीलीभीत ब्रेकिंग: मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर
बेरहमी से पीटा गया। भीड़ ने खुद कानून हाथ में लिया, जबकि तलाशी में कोई मोबाइल नहीं मिला। यूपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    user_मीडिया
    मीडिया
    पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *पीलीभीत ब्रेकिंग* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। *पीलीभीत ब्रेकिंग* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *पीलीभीत ब्रेकिंग*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल

उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*पीलीभीत ब्रेकिंग*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल
उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Hem Raaj Verma जी हमारे साथ विधायक भी थे और मंत्री भी थे, दुबारा हमारे साथ आ गए इस लड़ाई को और मजबूत बनाने का काम करेंगे !
    1
    Hem Raaj Verma जी हमारे साथ विधायक भी थे और मंत्री भी थे, दुबारा हमारे साथ आ गए इस लड़ाई को और मजबूत बनाने का काम करेंगे !
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • पीलीभीत में डीएफओ सामाजिक वानिकी ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा। पीलीभीत।जनपद में सामाजिक वानिकी डीएफओ ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा उन्होंने मीडिया को वताया की ट्रक में आम सागौन सहित अन्य जलौनी लकड़ी(जलाने वाली लकड़ी) भरी थी परन्तु ट्रांजिट पास नही था जिस पर कार्रवाई की है।
    1
    पीलीभीत में डीएफओ सामाजिक वानिकी ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा।
पीलीभीत।जनपद में सामाजिक वानिकी डीएफओ ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा उन्होंने मीडिया को वताया की ट्रक में आम सागौन सहित अन्य जलौनी लकड़ी(जलाने वाली लकड़ी) भरी थी परन्तु ट्रांजिट पास नही था जिस पर कार्रवाई की है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा... ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा ईरान: सेपेहरान एयरलाइंस के Boeing 737 विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भर रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का एक टायर अलग हो गया, जिसके बाद इंजन में भी खराबी आई। इसके चलते विमान तेज झटकों के साथ कांपने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में विमान के अंदर सामान गिरते और यात्री घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लैंड कराया। रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। 🔎 फैक्ट चेक: घटना वास्तविक है। हालांकि, विमान की तकनीकी खराबी के सटीक कारण और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच/एयरलाइन के बयान का इंतजार है। #Iran #IranNews #Boeing737 #SepehranAirlines #FlightEmergency #AviationNews #ViralVideo #FactCheck #BreakingNews #PlaneEmergency
    1
    ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा...
✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा
ईरान: सेपेहरान एयरलाइंस के Boeing 737 विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भर रहा था।
रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का एक टायर अलग हो गया, जिसके बाद इंजन में भी खराबी आई। इसके चलते विमान तेज झटकों के साथ कांपने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में विमान के अंदर सामान गिरते और यात्री घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लैंड कराया। रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
🔎 फैक्ट चेक: घटना वास्तविक है। हालांकि, विमान की तकनीकी खराबी के सटीक कारण और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच/एयरलाइन के बयान का इंतजार है।
#Iran #IranNews #Boeing737 #SepehranAirlines #FlightEmergency #AviationNews #ViralVideo #FactCheck #BreakingNews #PlaneEmergency
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बरखेड़ा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने काटा केक। नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर मनाया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन, सैकड़ों बच्चे एवं नगरवासी रहे मौजूद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वार्डवासियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग एवं नगरवासी मौजूद रहे। केक काटने के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह को लेकर कुंदनपुर द्वितीय में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मीकांत भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल भोजवाल, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम एवं प्रदीप सक्सेना विनोद भोजवाल, लल्ला मिश्रा,कालीचरण भोजवाल, लीलाधर,प्रमोद भोजवाल, अंजली,लीलावती, पुष्पा देवी,रामवती,सहित सैकड़ों बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। केक काटने के बाद बच्चों एवं उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में वार्डवासियों और नगरवासियों की सहभागिता ने समारोह को खास बना दिया।
    4
    बरखेड़ा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने काटा केक।
नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन
नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर मनाया भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन, सैकड़ों बच्चे एवं नगरवासी रहे मौजूद
बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वार्डवासियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग एवं नगरवासी मौजूद रहे। केक काटने के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह को लेकर कुंदनपुर द्वितीय में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मीकांत भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल भोजवाल, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम एवं प्रदीप सक्सेना विनोद भोजवाल, लल्ला मिश्रा,कालीचरण भोजवाल, लीलाधर,प्रमोद भोजवाल, अंजली,लीलावती, पुष्पा देवी,रामवती,सहित सैकड़ों बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
केक काटने के बाद बच्चों एवं उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में वार्डवासियों और नगरवासियों की सहभागिता ने समारोह को खास बना दिया।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में अभद्रता हुई। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल के बीच भी तीखी बहस हुई। इसके बाद ABVP कार्यकर्ता सड़क और कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की।
    1
    “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने
रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में अभद्रता हुई। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल के बीच भी तीखी बहस हुई। इसके बाद ABVP कार्यकर्ता सड़क और कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.