नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए स्कूली छात्राओं ने इकट्ठा की धनराशि.... नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में NPSS पब्लिक स्कूल पुरदिलनगर की छात्राओं ने संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। स्कूल की 11 छात्राओं ने क्राउड फंडिंग के जरिए सहायता राशि जुटाई। छात्राएं इस राशि को नेपाल सरकार के आपदा राहत कोष में जमा कराने के लिए जिलाधिकारी हाथरस कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी अतुल वत्स को सहायता राशि का चेक सौंपा। छोटी उम्र में छात्राओं की इस पहल की जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को समझते हुए उनके सहयोग के लिए आगे आना सराहनीय कदम है। छात्राओं का यह प्रयास समाज के अन्य लोगों और बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। जिला प्रशासन की ओर से छात्राओं के इस सराहनीय कार्य को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। सभी छात्राओं को 'प्रशंसा पत्र' (Certificate of Appreciation) प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनके शैक्षणिक करियर में भी इस सामाजिक कार्य का उल्लेख किया जाएगा, जिससे अन्य विद्यार्थी भी सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित हो सकें। छात्राओं की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि किसी आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उम्र बाधा नहीं होती। इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता के साथ किया गया छोटा सा प्रयास भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी मदद बन सकता है।

- *नगला इमलिया फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी अरविंद घायल गिरफ्तार*। *रिपोर्टर विजय देव* हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला इमलिया में हुई फायरिंग की घटना के मामले में एसओजी टीम एवं थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक आरोपी अरविंद से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से फायरिंग किए जाने पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अरविंद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान घटना से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से संबंधित बरामदगी भी की है। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ द्वारा दी गई। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्टर — विजय देव AIMA मीडिया न्यूज़ 24 UP1
- Greenfield express ka nahin mila muaawja Kisan Aro ka rasta jab hua baval muaawja milane per vah machar kam2
- हरिद्वार में गंगा स्नान की Video को AI से एडिट करके वायरल करने का मामला सोनम यादव ने भिवाड़ी, हरियाणा क्राइम ब्रांच में शिकायत की और AI वीडियो वायरल करने वालों पर सख्त एक्शन की मांग की...... हरियाणा पुलिस बोली- जिसने भी ऐसा किया है उसको पाताल से भी खोज निकालेंगे धन्य तो इस पूरे प्रकरण में वह लोग हैं जो बिना सही बात को जाने समझे उस फेक वीडियो को वायरल करते चले गए और बड़े बड़े काबिल लोग उस पर कमेंट करके युवती को गलत बता कर निर्दोष का चरित्र हरण करते रहे.....घर बैठे सर्टिफिकेट दिलवा लो बस लोगो से1
- एटा पहुंचें राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का बड़ा दावा। बोले- लाल टोपी में जितना प्रदर्शन होगा, उतना ही बीजेपी का प्रचार होगा। योगी सरकार के कानून-व्यवस्था मॉडल की जमकर तारीफ की। बोले- पूरे प्रदेश से अपराधी और बड़े माफिया गायब। अतीक जैसे बड़े माफिया जमींदोज, छोटे माफिया जेल या यूपी से बाहर। अखिलेश सरकार पर लगाया अराजकता और गुंडागर्दी का आरोप। 2027 में मोदी-योगी के नेतृत्व में बीजेपी 300 के पार जाएगी- कैलाश राजपूत। पीएम मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को लेकर कार्यक्रमों की दी जानकारी। बीजेपी संगठन को 200 दीपक जलाने का लक्ष्य मिलने की बात कही विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान। बाइट कैलाश सिंह राजपूत राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।4
- अमरनाथ रोड पर पुरातत्व विभाग की जमीन पर बाउंड्री वॉल का मामला, प्रशासन ने बनाए रखने को कहा यथास्थिति मथुरा के अमरनाथ रोड पर पुरातत्व विभाग की जमीन पर कथित रूप से अनधिकृत तरीके से कराई जा रही बाउंड्री वॉल को लेकर प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों को मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सक्षम स्तर से कोई आदेश प्राप्त नहीं होता, तब तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी तरह से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश न करने की अपील की गई है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू समेत नगर निगम और पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जोधपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा आज जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हाई कोर्ट मे पेश हुए , इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की तथा मीडिया से बातचीत की। हाई कोर्ट में चल रहे प्रकरण को लेकर DGP ने बताया कि आज कोर्ट के समक्ष पुलिस की ओर से इस मामले में अब तक हुई प्रगति की पूरी जानकारी दी गई है। हाई कोर्ट की ओर से आगे के लिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनकी पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। DGP राजीव शर्मा ने बताया कि वे बुधवार को जैसलमेर के तनोट क्षेत्र और पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बॉर्डर सिक्योरिटी बेहद गंभीर विषय है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार सीमा से लगे गांवों को अंतिम नहीं बल्कि प्रथम गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध करवाना और पुलिस के साथ उनका सहयोग बढ़ाना भी दौरे का प्रमुख फोकस रहेगा। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार गिराने की घटनाओं को लेकर DGP ने कहा कि ऐसे मामलों में स्थानीय नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि ग्रामीण और स्थानीय लोग जागरूक रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, तो कई अपराधों पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने हाल ही में श्रीगंगानगर में हुई बड़ी नशीले पदार्थों की बरामदगी का उदाहरण देते हुए बताया कि इस मामले में सूचना स्थानीय नागरिक से ही मिली थी। DGP ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने में पुलिस के साथ स्थानीय नागरिकों की भागीदारी बेहद अहम है। Bitye डीजीपी राजीव शर्मा1
- अमरनाथ रोड पर पुरातत्व विभाग की जमीन पर बाउंड्री वॉल का मामला, प्रशासन ने बनाए रखने को कहा यथास्थिति मथुरा के अमरनाथ रोड पर पुरातत्व विभाग की जमीन पर कथित रूप से अनधिकृत तरीके से कराई जा रही बाउंड्री वॉल को लेकर प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों को मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सक्षम स्तर से कोई आदेश प्राप्त नहीं होता, तब तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी तरह से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश न करने की अपील की गई है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू समेत नगर निगम और पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- छाता शुगर मिल आंदोलन: किसानों की मांग गन्ना मिल की, मंत्री के बयान में एथेनॉल—कहानी में ट्विस्ट! छाता शुगर मिल आंदोलन: किसानों की मांग गन्ना मिल की, मंत्री के बयान में एथेनॉल—कहानी में ट्विस्ट!1
- मुकदमा वापस लेने का दबाव, धमकी का आरोप अलीगढ़, 16 सितंबर । इगलास क्षेत्र के सहारा खुर्द गांव की एक युवती ने संजय चौधरी व उसके साथी विकास पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती ने मौजूदा ग्राम प्रधानपति पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी नीरज जादौन से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मुकदमा वापस लेने का दबाव, धमकी का आरोप अलीगढ़, 16 सितंबर । इगलास क्षेत्र के सहारा खुर्द गांव की एक युवती ने संजय चौधरी व उसके साथी विकास पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती ने मौजूदा ग्राम प्रधानपति पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी नीरज जादौन से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।2