logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मामूली विवाद में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला ,युवक की मौत कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में 14 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने हत्या के पीछे रंगदारी नहीं देने की बात कही है, मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि मामला महाकाल ग्रुप से जुड़ा हुआ है,जबकि पुलिस ने महाकाल ग्रुप से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास (नौकाटोला) गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब 14 वर्षीय आदर्श चौहान पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पिता चंद्रेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक आरोप है कि आरोपी पहले मारपीट करते हुए आदर्श को खेत की ओर ले गए और वहां उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदर्श से पहले से ही रंगदारी मांगी जा रही थी। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। उनका कहना है कि आदर्श ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद शनिवार रात पैसे की मांग को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इनकाउंटर की मांग की है। घटना की सूचना पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को 12 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में यह चर्चा भी शुरू हो गई कि मुख्य अभियुक्त सहित सभी अपराधी महाकाल ग्रुप के सक्रिय सदस्य है। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। बता दें कुछ वर्षों पहले इस क्षेत्र में महाकाल ग्रुप का बहुत बड़ा आतंक था जिससे अब लोगों में फिर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने साफ कहा कि जांच में अभी तक महाकाल ग्रुप से किसी भी प्रकार का संबंध सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पैसे की वसूली यानी रंगदारी का एंगल सामने आया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले तमकुहीराज क्षेत्र में महाकाल ग्रुप का नाम कई आपराधिक घटनाओं में सामने आया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौजूदा मामले में अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी गिरोह से इस घटना को जोड़ना उचित नहीं होगा। बाइट: मृतक के बड़े भाई

3 hrs ago
user_जुगनू शर्मा
जुगनू शर्मा
Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मामूली विवाद में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला ,युवक की मौत कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में 14 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने हत्या के पीछे रंगदारी नहीं देने की बात कही है, मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि मामला महाकाल ग्रुप से जुड़ा हुआ है,जबकि पुलिस ने महाकाल ग्रुप से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास (नौकाटोला) गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब 14 वर्षीय आदर्श चौहान पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पिता चंद्रेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक आरोप है कि आरोपी पहले मारपीट करते हुए आदर्श को खेत की ओर ले गए और वहां उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदर्श से पहले से ही रंगदारी मांगी जा रही थी। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। उनका कहना है कि आदर्श ने पैसे देने

से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद शनिवार रात पैसे की मांग को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इनकाउंटर की मांग की है। घटना की सूचना पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को 12 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में यह चर्चा भी शुरू हो गई कि मुख्य अभियुक्त सहित सभी अपराधी महाकाल ग्रुप के सक्रिय सदस्य है। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। बता दें कुछ वर्षों पहले इस क्षेत्र में महाकाल ग्रुप का बहुत बड़ा आतंक था जिससे अब लोगों में फिर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने साफ कहा कि जांच में अभी तक महाकाल ग्रुप से किसी भी प्रकार का संबंध सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पैसे की वसूली यानी रंगदारी का एंगल सामने आया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले तमकुहीराज क्षेत्र में महाकाल ग्रुप का नाम कई आपराधिक घटनाओं में सामने आया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौजूदा मामले में अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी गिरोह से इस घटना को जोड़ना उचित नहीं होगा। बाइट: मृतक के बड़े भाई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • hamare gaav rowari bajar me shiv mandir ke thik 100 kadam baad ka ye sara najara hai mera sarkar se binamer nevedan hai ki iska bevsta kiya jiske vajah se kaphi log pareshni ka samna kar rahi hai
    1
    hamare gaav rowari bajar me shiv mandir ke thik 100 kadam baad ka ye sara najara hai 
mera sarkar se binamer nevedan hai ki iska bevsta kiya jiske vajah se kaphi log pareshni ka samna kar rahi hai
    user_Aditya Vishwakarma
    Aditya Vishwakarma
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान *कुशीनगर, पडरौना* पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिसर के उद्देश्य से पडरौना स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सालय के नवागत प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शनिवार को अस्पताल परिसर में छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि "वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना सभी की जिम्मेदारी है।" उन्होंने अस्पताल परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी दिलीप कुमार, जुगनू रावत, संजय रावत, समयुल्लाह अंसारी, दिनेश ठाकुर, अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
    4
    नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान
नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान
*कुशीनगर, पडरौना*  
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिसर के उद्देश्य से पडरौना स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सालय के नवागत प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शनिवार को अस्पताल परिसर में छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि "वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना सभी की जिम्मेदारी है।" उन्होंने अस्पताल परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी दिलीप कुमार, जुगनू रावत, संजय रावत, समयुल्लाह अंसारी, दिनेश ठाकुर, अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुशीनगर - दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,बागीचे में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई,31 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी,मां ने रविवार सुबह थाने में दी थी तहरीर,तहरीर के कुछ देर बाद बरामद हुआ शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी,जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास की घटना कुशीनगर - दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,बागीचे में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई,31 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी,मां ने रविवार सुबह थाने में दी थी तहरीर,तहरीर के कुछ देर बाद बरामद हुआ शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी,जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास की घटना
    2
    कुशीनगर - दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,बागीचे में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई,31 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी,मां ने रविवार सुबह थाने में दी थी तहरीर,तहरीर के कुछ देर बाद बरामद हुआ शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी,जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास की घटना
कुशीनगर - दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,बागीचे में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई,31 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी,मां ने रविवार सुबह थाने में दी थी तहरीर,तहरीर के कुछ देर बाद बरामद हुआ शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी,जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास की घटना
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.