logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तियर रोड में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं आमजन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था

3 hrs ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•
3 hrs ago

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तियर रोड में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं आमजन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था

More news from बिहार and nearby areas
  • आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र भोजपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा जवानों की अनुशासन, वर्दी की सुसज्जा, ड्रिल की शुद्धता एवं शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के विभिन्न चरणों—मार्च पास्ट, सलामी शस्त्र, विश्राम एवं सावधान की स्थिति—का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।
    2
    आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र भोजपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा जवानों की अनुशासन, वर्दी की सुसज्जा, ड्रिल की शुद्धता एवं शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के विभिन्न चरणों—मार्च पास्ट, सलामी शस्त्र, विश्राम एवं सावधान की स्थिति—का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच डीएम तनय सुल्तानिया का बड़ा बयान—कमी नहीं, बल्कि सप्लाई व्यवस्था में गड़बड़ी से बनी हालात; प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जल्द सामान्य होगी स्थिति।
    1
    भोजपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच डीएम तनय सुल्तानिया का बड़ा बयान—कमी नहीं, बल्कि सप्लाई व्यवस्था में गड़बड़ी से बनी हालात; प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जल्द सामान्य होगी स्थिति।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा तफरी मच रही। कोई घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. एकबाल उपाध्याय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम उपाध्याय है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। वह पेशे से ठेला चाक थे एवं बायपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट में ठेला चलाते थे। उधर घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। सड़क के दौरान आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली घेर कर व टायर जलाकर आगजनी भी की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
    1
    आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा तफरी मच रही। कोई घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. एकबाल उपाध्याय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम उपाध्याय है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। वह पेशे से ठेला चाक थे एवं बायपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट में ठेला चलाते थे। उधर घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। सड़क के दौरान आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली घेर कर व टायर जलाकर आगजनी भी की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • स्लग। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह बक्सर का उप निर्वाचन को लेकर डीएम की प्रेस वार्ता एंकर। भोजपुर बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 12 मई को भोजपुर और बक्सर के विभिन्न मतदान केदो पर संपन्न होगा। जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज सोमवार को उम्मीदवारों के नाम लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें कुल 6 उम्मीदवार ने नामांकन किया था किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से 6 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। आज किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि भोजपुर और बक्सर में मिलाकर कुल 684 मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की कुल संख्या 25 है जिसमें बक्सर जिला में 11 तथा भोजपुर जिला में 14 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार हैं उनमें जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय, बाकी निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 मई को होगी। बाइट। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
    1
    स्लग। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह बक्सर का उप निर्वाचन को लेकर डीएम की प्रेस वार्ता
एंकर। भोजपुर बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 12 मई को भोजपुर और बक्सर के विभिन्न मतदान केदो पर संपन्न होगा। जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज सोमवार को उम्मीदवारों के नाम लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें कुल 6 उम्मीदवार ने नामांकन किया था किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से 6 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल  से नामांकन शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। आज किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि भोजपुर और बक्सर में मिलाकर कुल 684 मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की कुल संख्या 25 है जिसमें बक्सर जिला में 11 तथा भोजपुर जिला में 14 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार हैं उनमें जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय, बाकी निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 मई को होगी।
बाइट। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Jokhumiyan
    4
    Post by Jokhumiyan
    user_Jokhumiyan
    Jokhumiyan
    गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहटा के राघोपुर गांव में रविवार की संध्या एक तेज रफ्तार संदिग्ध कार ने अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जांच से बचने के प्रयास में भाग रही कार ने सड़क किनारे खड़े कई ग्रामीणों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उजले रंग की एक कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। भागने के क्रम में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच कार सवार आरोपी मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान वाहन से दो पिस्टल, 15 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद किए गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    1
    बिहटा के राघोपुर गांव में रविवार की संध्या एक तेज रफ्तार संदिग्ध कार ने अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जांच से बचने के प्रयास में भाग रही कार ने सड़क किनारे खड़े कई ग्रामीणों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उजले रंग की एक कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। भागने के क्रम में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच कार सवार आरोपी मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान वाहन से दो पिस्टल, 15 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद किए गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.