Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर तड़पते व्यक्ति को देख सांसद विवेक तंखा ने अपना काफिला रुकवाया और अपनी फॉलो गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया
Ramkishan Kuswaha
सड़क पर तड़पते व्यक्ति को देख सांसद विवेक तंखा ने अपना काफिला रुकवाया और अपनी फॉलो गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, रेत घाट का पुल डूबाः प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई; सुरक्षा के लिए जवान तैनात, बरगी बांध के 13 गेट खुले1
- गाडरवारा पहुंचे तेन्दूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा रोटरी क्लब कार्यक्रम में हुए शामिल *तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट1
- *मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी पदोन्नति: कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रमोशन, रिव्यू DPC के बाद जारी हुई सूची, देखिए नरसिंहपुर से कौन हुआ पदोन्नत!* नरसिंहपुर। 8 सितंबर 2026 मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति को लेकर नई सूची जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/स-12/1006/2026, दिनांक 13 जुलाई 2026 के क्रम में विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा रिव्यू डीपीसी आयोजित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। रिव्यू डीपीसी के प्रतिवेदन के आधार पर अब कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए रिक्त पदों पर स्थानापन्न/अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों को वरिष्ठता सूची के क्रम के अनुसार निरीक्षक पद पर यथावत स्थापित करते हुए, कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से पे-मेट्रिक्स लेवल-10 के वेतनमान में पदस्थ किया जाएगा। इससे पहले 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत कुल 1029 लोक सेवकों को पदोन्नत किया गया था। अब रिव्यू डीपीसी के बाद जारी आदेश में शामिल नामों को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा तेज है। नरसिंहपुर जिले से भी पुलिस अधिकारियों के पदोन्नत होने की जानकारी सामने आई है। सूची में नरसिंहपुर से किन-किन अधिकारियों के नाम शामिल हैं और उनकी वर्तमान पदस्थापना क्या है, यह सूची के क्रमांक के अनुसार देखा जा सकता है। हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी पदोन्नतियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/2016 तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा भविष्य में पारित किए जाने वाले आदेशों के अध्यधीन रहेंगी। पदोन्नत शासकीय सेवकों को वेतन निर्धारण के लिए मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 के अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। देखिये सूची नरसिंहपुर जिले से इस नई पदोन्नति सूची में किन पुलिस अधिकारियों को निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली है।1
- ओपन केब साइलो बंद पड़ा बनने के बाद 8 साल में 2 बार ही हुई खरीदी मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग विभाग के अधीन देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारहा ग्राम पंचायत के समीप पुरैना चौकी तिराहा पर (ओपन केब साइलो) के हाल देख उमड़ते सवाल? 1. ओपन केब बनाए जाने के बाद खरीदी बंद क्यों? 2. केब में लगाई लागत के बावजूद उपयोग से वंचित क्यों? 3. तिराहा पर उपयोगी भूमि के उपयोग होने के बाद भी प्रांगण बंद अन्य उपयोगी कार्यों में अलॉट नहीं क्यों? 4. प्रागंण में स्थिति धर्मकांटा/कार्यालय कमरे एवं प्रागंण का देखरेख को कर्मचारी की न्युक्ति नहीं क्यों? 5. उपरोक्त केब के तैयार होने की स्टीमेट एवं लागत की स्पष्ट जानकारी बोर्ड प्रागंण में मौजूद नहीं क्यों? संबंधित विभाग के देवरी स्थित कार्यालय में चर्चा उपरांत अधिकारी द्वारा ओपन केब अपने अधीन होने की बात स्वीकारी है परंतु उपरोक्त सवालों के जवाब देने हेतु समय मांगा है1
- भारत सरकार द्वारा संचालित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का कैंप आज महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड के सामने ओवर ब्रिज के नीचे मां काली मंदिर के पास में लगाया गया। इस योजना में 15 व्यक्तियों ने लाभ उठाया। यह योजना 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु तक के लिए थी। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद 3000 रूपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी। यदि पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती तो उसके पति या पत्नी को पेंशन का 50% पारिवारिक पेंशन के रूप में मिलेगा।1
- करेली हथियारों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार चाकू-तलवार अड़ाकर लोगों को धमकाया, पुलिस ने निकाला जुलूस1
- नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन पर लोगो को किया जागरूक नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन पर लोगो को किया जागरूक नरसिंहपुर. अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस. नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु के अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया. जिसमें वायु प्रदूषण के बारे में. जागरूकता बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन पर एवं रेलवे यात्रियों को अनाउंसमेंट के द्वारा. रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे एवं जिला अस्पताल से एपिडेमियोलॉजी. डॉ गुलाब खातरकर द्वारा. अन्य रेलवे कर्मचारियों अधिकारियों एवं प्लेटफार्म में बैठे हुए यात्रियोंक़ो भी जागरूक किया गया.. रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे ने बताया कि. W H . O आंकड़ों के अनुसार. वायु के रासायनिक भौतिक एवं जैविक कारण के कारण बाहरी एवं घर के अंदर के हवा जो सांस लेने के लिए सुरक्षित नहीं होना वायु प्रदूषण कहलाती है.. जिसमें शिक्षक कार्ड जो हवा के द्वारा फेफड़ों से होकर के ब्लड में जाने से कैंसर का भी कारण हो सकता है.. हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड नाइट्रोजन ओजोन ईंधन पेंट सॉल्वेंट से निकलने वाले वाष्प से भी. वायु प्रदूषण होता है. जिसमें मुख्य स्रोत है वाहन उत्सर्जन. कारखाना सड़क केनिर्माण एवं धूल.. कोयला आधारित बिजली संयंत्र. खेतों में जलने वाले परा ली.सन 2019. मैं हो के आंकड़ों के अनुसार 42 लाख लोग प्रतिवर्ष की मृत्यु होता है. 99% लोग WHO के मानकों के प्रदूषी त वायु में सांस लेते हैं.. हमारा संकल्प. स्वच्छ वायु हर व्यक्ति का हर जगह मौलिक अधिकार है. वायु प्रदूषण एवं जलवायु प्रदूषण. दोनों को कार्यवाहीसाथ चलना होगा. सरकार उद्योग एवं नागरिकों को.मिलकर अनिवार्य रूप से सामूहिक कार्रवाई होना चाहिए.. हर छोटा स्थानी प्रयास. स्वस्थ स्वच्छ नीले आसमान की ओर. ले जाता है. डॉ आर आर कुर्रे4
- करेली में चाकू-तलवारबाजों पर पुलिस ने निकाला जुलूस, दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार एंकर...नरसिंहपुर जिले के करेली में चाकू और तलवार की दम पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करेली थाना पुलिस ने चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक जाटव के कब्जे से तलवार और अरबाज के पास से चाकू बरामद किया गया है। वहीं विक्रांत का नाम भी पूर्व में हुई चाकूबाजी की घटनाओं में सामने आ चुका है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को शहर में जुलूस निकालकर कानून व्यवस्था का संदेश दिया और इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1