इंदौर में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 23 प्रतिष्ठानों पर 51 लाख का जुर्माना एंकर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण तथा शुद्ध खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन मुहिम चलायी जा रही है कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मिलावटखोरों के विरूद्ध लगातार जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी सिलसिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी न्यायालय इंदौर के न्याय निर्णायक अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने 23 प्रतिष्ठानों पर 51 लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के अंतर्गत की गई है न्यायालयीन कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय इंदौर द्वारा उपरोक्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर मिलावट, बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण-विक्रय तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत विभिन्न फर्मों और संस्थानों के विरुद्ध प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे। सुनवाई के बाद उक्त न्यायालय ने दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कुल 51 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय में अनियमितताएं पाई गईं। कुछ मामलों में बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार, मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण तथा नियमों के विरुद्ध पैक्ड खाद्य उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था न्यायालय ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर 1 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का अर्थदंड अधिरोपित किया है खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी बाईट - शिवम वर्मा , कलेक्टर

- आंखों को रंग पंचमी पर रंग से कैसे बचाएं जाने आय स्पेशलिस्ट डॉक्टर ऋषि गुप्ता से इंदौर के पलासिया स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आई हॉस्पिटल के डॉक्टर ऋषि गुप्ता से रंग पंचमी पर आंखों को कैसे सेफ रखें रंग खेलते हुए जिससे की आंखें खराब ना हो अगर कलर आंखों में चला जाए तो फौरन क्या इलाज करें यह भी जाने1
- तेरापंथ महिला मंडल, इंदौर द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत न्यू पलासिया स्थित तेरापंथ भवन में विशेष NGO मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 12 प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। चर्चा में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, बाल कल्याण, वृद्ध सेवा और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन दूगड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिलाओं को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर पदमा मेहता को अपने पुत्र को संयम पथ पर अग्रसर करने के लिए “प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता पर सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय इकाई संस्थापक रेखा जैन, राष्ट्रीय पंच मंडल सदस्य प्रभा घोड़ावत, अध्यक्षा सुमन दूगड़, मंत्री दीपल सामोता सहित मंडल की पूर्व अध्यक्षगण और कार्यकारिणी की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीपल सामोता ने टॉक शो शैली में किया, जिसने पैनल चर्चा को बेहद रोचक और प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सह मंत्री खुशबू घीया ने सभी अतिथियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।1
- इंदौर में रंग पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- Post by Khushbu Shrivastava1
- चंदन नगर पुलिस में लिस्टेड बदमाश सादिक काला का इलाके में जुलूस निकाला1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर में देश भक्ति को दर्शाने के उदेश्य से कलर उड़ाने वाले टैंक का निर्माण नगर निगम के द्वारा बनाया जा रहा एक टैंक वेस्ट मटेरियल से बनाया जा रहा है टैंक गैर में शामिल होगा टैंक जो कलर उड़ाएगा बताया जा 100 फिट तक कलर उड़ाने में सक्षम एंकर - इंदौर की पारंपरिक गैर इस बार सिर्फ रंगों से ही नहीं, बल्कि देशभक्ति के रंग से भी सराबोर नजर आएगी, नगर निगम की गैर में इस बार ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई देगी, सेना के शौर्य और पराक्रम का संदेश देने के लिए नगर निगम ने अपनी वर्कशॉप में खास टैंक तैयार किया है, जो गैर के दौरान आकर्षण का केंद्र रहेगा, इसी टैंक से पूरी गेर में रंग और गुलाल के साथ पानी की बोछार होगी वीओ - रंगपंचमी पर निकलने वाली नगर निगम की गैर में इस बार एक खास टैंक शामिल किया जाएगा, जिसे निगम की वर्कशॉप में तैयार किया गया है, यह टैंक सेना के साहस और शौर्य का प्रतीक होगा और इसके जरिए ऑपरेशन सिंदूर का संदेश भी दिया जाएगा, गैर के दौरान यह टैंक रंगों की बौछार करता हुआ आगे बढ़ेगा, जिससे देशभक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, नगर निगम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों में सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है, रंगों के इस पारंपरिक उत्सव में जब टैंक से रंग उड़ेंगे, तो यह नजारा गैर में शामिल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा, इंदौर नगर निगम ने इस टैंक को खुद की वर्क शॉप में तैयार किया है, बाईट - पुष्यमित्र भार्गव, महापौर1
- इंदौर के कॉलेजों में 'बॉयफ्रेंड बनाओ' कैंपेन, टीनएज लड़कियों से करवाते थे वर्चुअल सेक्स! इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के कॉलेजों में 'बॉयफ्रेंड बनाओ' नाम का एक कैंपेन चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें टीनएज लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉलेज स्टूडेंट ने ही यह कैंपेन शुरू किया है। वह अपनी रूममेट्स और कॉलेज की दूसरी लड़कियों पर अनजान लड़कों से दोस्ती करने का दबाव बना रही है। इस कैंपेन में लड़कियों को हर रात वीडियो कॉल के जरिए 'वर्चुअल सेक्स' के लिए उकसाया जा रहा है, जिससे इंदौर में चिंता बढ़ गई है।1
- इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक चॉकलेट फैक्ट्री के बाहर वेतन वृद्धि और बोनस सहित विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों वर्करों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला सांवेर रोड स्थित आशा कॉन्फ्सनरी कंपनी का है, जहां महिला और पुरुष कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के बाहर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। वर्करों का आरोप है, कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि, बोनस और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने मोर्चा खोला है, लेकिन प्रबंधन उनकी बात नहीं सुन रहा, दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा, कि कर्मचारियों ने फैक्ट्री परिसर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और उनके बेटे संस्कार सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की है, वही वर्करों ने संस्कार दरियानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। याने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए है। कंपनी के मालिक दीपक दरयानी ने कहा, कि इस मामले में उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीपक दरयानी ने यह भी आरोप लगाया, कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से कर्मचारियों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है, कि वेतन वृद्धि और बोनस को लेकर फिलहाल कोई विवाद नहीं है और कंपनी हमेशा अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है। इधर हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी बाणगंगा थाने भी पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर पुलिस से शिकायत की, वही काम बंद करने वाले कर्मचारियों द्वारा इस मामले में लेबर कोर्ट भी जाने की बात कही जा रही है।1