मूसलाधार बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल नगर पालिका के हवाई हवा आदेश बुलन्दशहर : महज कुछ देर की बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी नाले और नालियां चोक होने के कारण शहर की सड़कें गलियां और मौहल्ले तालाब में तब्दील हो गए जलभराव से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एक ओर लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर नगर पालिका की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती नजर आई बारिश का पानी निकासी नहीं होने से मुख्य मार्गों पर कई-कई फीट तक पानी भर गया तस्वीरें बुलन्दशहर नगर क्षेत्र के लल्ला बाबू रोड स्थित जज कंपाउंड की ज्ञान लोक कॉलोनी की हैं जहां सड़कें पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रही है लेकिन हालात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है नगर क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में जलभराव ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते नालों और नालियों की सफाई नहीं कराई गई जिसके चलते हर बारिश में यही हालात बन जाते है सवाल यह है कि जब कुछ देर की बारिश में शहर डूब जाता है तो नगर पालिका के सफाई और जल निकासी के दावे आखिर किस काम के है अब सबसे बड़ा सवाल क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजों में सफाई अभियान चलाते रहेंगे या फिर शहरवासियों को जलभराव की इस मुसीबत से भी निजात मिलेगी ।

- गोरना-रशीदपुर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली में किया सरेंडर गोरना-रशीदपुर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली में किया सरेंडर गभाना। गभाना थाना क्षेत्र के गांव गोरना-रशीदपुर में सड़क पर पाइपलाइन बिछाने और पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सरेंडर करने वालों में दीपक उर्फ छोटू पुत्र गजपाल सिंह, आयुष उर्फ नोनू पुत्र गजेंद्र पाल सिंह तथा जीतेंद्र उर्फ जीतू निवासी गोरना शामिल हैं। गौरतलब है कि गांव गोरना-रशीदपुर में दो पक्षों के बीच सड़क पर पाइपलाइन बिछाने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली थी। सीओ गभाना महेश कुमार के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की कार्रवाई के बीच मंगलवार को तीनों आरोपियों ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- काली नदी अटी होने की वजह से गंग नहर और बरसात का पानी काली नदी में पहुंचने पर किसानों की हजारों बीघा फसल हुई नष्ट। उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है ₹30000 प्रति बिघा का किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।1
- बुलंदशहर जनपद के गांव परवाना में बारिश से मौसम सुहाना हो गया 📍 बुलंदशहर | 28 जुलाई 2026 | मंगलवार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट; धान की रोपाई करने वाले किसानों को मिली राहत बुलंदशहर जनपद के गांव परवाना में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की फसल को अच्छा पानी मिला है, जिससे किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही, तो खरीफ की फसलों के लिए यह मौसम काफी लाभकारी रहेगा। पत्रकार समीर चौधरी परवाना1
- मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण। मथुरा। ब्रज की आस्था के प्रतीक मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य और एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं की समीक्षा की तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए BDDS टीम, डॉग स्क्वाड, ATS कमांडो, CCTV कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार व खोया-पाया केंद्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।1
- A D O panchayat ग्राम प्रधान1
- रामपुर:दिल्ली हाई कोर्ट की अधिवक्ता अर्श इकबाल जी से रामपुर के विभिन्न मुद्दों पर खास बातचीत1
- बारिश के बीच बड़ा हादसा स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप नाले में बह गई बुलन्दशहर : में बारिश के बीच बड़ा हादसा स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप नाले में बह गई जानकारी के मुताबिक थाना नगर कोतवाली क्षेत्र भूतेश्वर मंदिर के पास चारु सुशीला इंटरनेशनल स्कूल शाखा मोहल्ले की छात्रा है बारिश से बचने के लिए वह नाले की पटिया पर खड़ी थी तभी अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले नाले में गिर गई घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस नगर पालिका, फायर विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची सफाई कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है हादसे को करीब तीन घंटे से ज्यादा बीत चुके है लेकिन अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है तेज बहाव के कारण आशंका है कि बच्ची बहकर आगे निकल गई हो एनडीआरएफ की टीम नाले में आगे तक सर्च अभियान चला रही है बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन शाखा मोहल्ले में एक परिवार में मातम पसर गया है पुलिस और प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है ।1