logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न;माई भारत पोर्टल’ पर युवाओं के पंजीकरण के निर्देश कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से ‘माई भारत पोर्टल’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं का ‘माई भारत पोर्टल’ पर पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं नेतृत्व विकास से संबंधित अवसरों का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को ‘ऑन बोर्ड’ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाए। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक संस्थानों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया।

11 hrs ago
user_उजागर लाल कटियार
उजागर लाल कटियार
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
b77beef1-1d76-43d0-ad35-5e837b84411a

कानपुर देहात कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न;माई भारत पोर्टल’ पर युवाओं के पंजीकरण के निर्देश कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से ‘माई भारत पोर्टल’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं का ‘माई भारत पोर्टल’ पर पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं नेतृत्व विकास से संबंधित अवसरों का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को ‘ऑन बोर्ड’ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाए। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक संस्थानों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।
    3
    समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।
#Big_Breaking_News 
🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨
🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨
➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    2 hrs ago
  • 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।
    1
    11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद

जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे
11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद
जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे
कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी।
जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी।
यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।
    1
    पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को  पुलिस ने पकड़ा
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण औरैया। सदर तहसील में आज जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन। पूरे प्रदेश में माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है सम्पूर्ण समाधान दिवस। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार ने दिए निर्देश। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।
    1
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181  शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
औरैया। सदर तहसील में आज जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन। पूरे प्रदेश में माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है सम्पूर्ण समाधान दिवस।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181  शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण।
शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार ने दिए निर्देश। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की।
ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.