logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चार साल से बंद वृद्धा पेंशन, आवास से भी वंचित विधवा मनवा देवी की अब सर्वे पर टिकी उम्मीदें विधवा महिला को नहीं मिला आवास का लाभ, चार साल से बंद है वृद्धा पेंशन अब प्रधानमंत्री आवास सर्वे में नाम शामिल होने की उम्मीद, ग्रामीणों की निगाहें सर्वे पर रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां। कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत राजावर पंचायत के सुदूरवर्ती हड़ोलवा गांव में एक बुजुर्ग विधवा महिला सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने का मामला सामने आया है। हड़ोलवा निवासी मनवा देवी, पति स्वर्गीय सुदेश राय विधवा महिला हैं। बताया गया कि उनकी बहू भी विधवा हैं। इसके बावजूद परिवार को अब तक न तो अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिल पाया है। बताया गया कि मनवा देवी की आर्थिक स्थिति कमजोर है और आवास के अभाव में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर पंचायत की मुखिया को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक आवास का लाभ नहीं मिल सका है। वहीं, बुजुर्ग मनवा देवी को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन भी करीब चार वर्षों से बंद है। लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्ग महिला के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राजावर पंचायत का यह क्षेत्र सुदूरवर्ती होने के कारण यहां अधिकारियों और संबंधित कर्मियों का आना-जाना अपेक्षाकृत कम होता है। ऐसे में कई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ से वंचित रह जाते हैं। इधर, इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अब ग्रामीणों और महिला के परिजनों की नजर इस बात पर है कि सर्वे के दौरान मनवा देवी का नाम पात्र लाभुकों की सूची में शामिल किया जाता है या नहीं। यदि इस बार भी नाम सर्वे में शामिल नहीं हुआ तो एक विधवा बुजुर्ग महिला को आवास के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मनवा देवी की पात्रता का सत्यापन कराया जाए और यदि वह योजना के लिए पात्र हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चार वर्षों से बंद वृद्धावस्था पेंशन की भी जांच कर उसे पुनः चालू कराने की मांग की गई है। अब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री आवास के इस सर्वे में मनवा देवी का नाम जुड़ता है या फिर एक बार फिर सरकारी आवास के इंतजार में उनका परिवार रह जाएगा।

8 hrs ago
user_कौशल कुमार पाण्डेय
कौशल कुमार पाण्डेय
Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
8 hrs ago

चार साल से बंद वृद्धा पेंशन, आवास से भी वंचित विधवा मनवा देवी की अब सर्वे पर टिकी उम्मीदें विधवा महिला को नहीं मिला आवास का लाभ, चार साल से बंद है वृद्धा पेंशन अब प्रधानमंत्री आवास सर्वे में नाम शामिल होने की उम्मीद, ग्रामीणों की निगाहें सर्वे पर रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां। कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत राजावर पंचायत के सुदूरवर्ती हड़ोलवा गांव में एक बुजुर्ग विधवा महिला सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने का मामला सामने आया है। हड़ोलवा निवासी मनवा देवी, पति स्वर्गीय सुदेश राय विधवा महिला हैं। बताया गया कि उनकी बहू भी विधवा हैं। इसके बावजूद परिवार को अब तक न तो अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिल पाया है। बताया गया कि मनवा देवी की आर्थिक स्थिति कमजोर है और आवास के अभाव में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर पंचायत की मुखिया को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक आवास का लाभ नहीं मिल सका है। वहीं, बुजुर्ग मनवा देवी को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन भी करीब चार वर्षों से बंद है। लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्ग महिला के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राजावर पंचायत का यह क्षेत्र सुदूरवर्ती होने के कारण यहां अधिकारियों और संबंधित कर्मियों का आना-जाना अपेक्षाकृत कम होता है। ऐसे में कई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ से वंचित रह जाते हैं। इधर, इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अब ग्रामीणों और महिला के परिजनों की नजर इस बात पर है कि सर्वे के दौरान मनवा देवी का नाम पात्र लाभुकों की सूची में शामिल किया जाता है या नहीं। यदि इस बार भी नाम सर्वे में शामिल नहीं हुआ तो एक विधवा बुजुर्ग महिला को आवास के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मनवा देवी की पात्रता का सत्यापन कराया जाए और यदि वह योजना के लिए पात्र हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चार वर्षों से बंद वृद्धावस्था पेंशन की भी जांच कर उसे पुनः चालू कराने की मांग की गई है। अब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री आवास के इस सर्वे में मनवा देवी का नाम जुड़ता है या फिर एक बार फिर सरकारी आवास के इंतजार में उनका परिवार रह जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* *नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को महायज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड से उठती सुगंधित धूप की खुशबू वातावरण में फैलती गई, पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिला श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य मानिकचंद्र साव, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. रणधीर प्रसाद, सुरेश कुमार, सुजीत वर्णवाल, पंकज कुमार सहित समस्त गायत्री परिवार की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. रणधीर प्रसाद ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया है। विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद 25 सितंबर 2026 को हवन-पूजन के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में शामिल होकर यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। महायज्ञ के आयोजन से गोविंदपुर का वातावरण इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है।
    1
    नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़*
*नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़*
गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को महायज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड से उठती सुगंधित धूप की खुशबू वातावरण में फैलती गई, पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिला श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य मानिकचंद्र साव, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. रणधीर प्रसाद, सुरेश कुमार, सुजीत वर्णवाल, पंकज कुमार सहित समस्त गायत्री परिवार की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. रणधीर प्रसाद ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया है। विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद 25 सितंबर 2026 को हवन-पूजन के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में शामिल होकर यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। महायज्ञ के आयोजन से गोविंदपुर का वातावरण इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    23 hrs ago
  • सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय टीम पहुंची सतगावां,दर्शन नाला–गांवा मार्ग का किया स्थल निरीक्षण वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी खानापूर्ति,अब जगह-जगह सड़क पर बने थे गड्ढे; निर्माण गुणवत्ता पर उठे थे सवाल कोडरमा/सतगावां दर्शन नाला से गांवा तक सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम सतगावां पहुंची। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य, निर्माण की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों से भी सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी ली गई इससे पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे थे। कुछ दिन पहले सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने मात्र से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हुए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उस समय समस्या के स्थायी समाधान के बजाय महज ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब सड़क के जगह-जगह खराब होने और गड्ढे बनने के बाद एक बार फिर निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इस तरह खराब नहीं होती। पहले वायरल हुआ था डामर की परत उखड़ने का वीडियो कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने से उखड़ने का वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने की बात हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उस समय केवल ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब जगह-जगह सड़क पर बनने लगे थे गड्ढे अब सड़क के जगह-जगह गड्ढे बनने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले जो सवाल उठाए गए थे, वे फिर सामने हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों के लगातार आवागमन से समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने बुधवार पहुंची राज्य स्तरीय जांच टीम से सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। बासोडीह बाजार कलीडीह समेत अन्य स्थानों पर भी उठे थे सवाल ग्रामीणों के अनुसार बासोडीह बाजार , कली डीह समेत सड़क के अन्य हिस्सों में भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद पीसीसी सड़क के ऊपर डामरीकरण किए जाने की बात भी सामने आई थी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर,स्वीकृत लागत,कार्य अवधि और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की थी। राज्य स्तरीय टीम बुधवार कर रही थी स्थल निरीक्षण सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के बीच बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया । निर्माण कार्य की स्थिति, सड़क की वर्तमान हालत और गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं की जांच की गईl ग्रामीणों द्वारा टीम के सामने सड़क में बने गड्ढे, डामर की परत से जुड़ी शिकायत और अन्य स्थानों पर सामने आई समस्याओं की जानकारी दी गई। पत्रकार दीपेश अग्रवाल भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राज्य स्तरीय टीम के सामने रखे । पहले खुट्टा हादसे के बाद भी उठे थे सुरक्षा पर सवाल इससे पहले 13 सितंबर को खुट्टा के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। घटना के बाद पत्रकार दीपेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और सड़क की स्थिति तथा निर्माणाधीन हिस्से में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए थे। बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने संबंधित विभाग से जवाब देने का ज्ञापन जारी किया गया था केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख गुणवत्ता पर जांच की मांग की थी सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा था। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामला चर्चा में आया था। अब जांच रिपोर्ट पर टिकी लोगों की नजर बुधवार राज्य स्तरीय टीम द्वारा किए जा रहे स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डामरीकरण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सड़क की मोटाई, स्वीकृत लागत और कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा कराई जानी चाहिए। फिलहाल बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम के स्थल निरीक्षण से सड़क निर्माण से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सड़क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।
    3
    सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय टीम पहुंची
सतगावां,दर्शन नाला–गांवा मार्ग का किया स्थल निरीक्षण
वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी खानापूर्ति,अब जगह-जगह सड़क पर बने थे गड्ढे; निर्माण गुणवत्ता पर उठे थे सवाल
कोडरमा/सतगावां दर्शन नाला से गांवा तक सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम सतगावां पहुंची। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य, निर्माण की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों से भी सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी ली गई 
इससे पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे थे। कुछ दिन पहले सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने मात्र से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हुए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उस समय समस्या के स्थायी समाधान के बजाय महज ‘खाना पूर्ति’ की गई थी।
अब सड़क के जगह-जगह खराब होने और गड्ढे बनने के बाद एक बार फिर निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इस तरह खराब नहीं होती।
पहले वायरल हुआ था डामर की परत उखड़ने का वीडियो
कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने से उखड़ने का वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी।
ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने की बात हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उस समय केवल ‘खाना पूर्ति’ की गई थी।
अब जगह-जगह सड़क पर बनने लगे थे गड्ढे
अब सड़क के जगह-जगह गड्ढे बनने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले जो सवाल उठाए गए थे, वे फिर सामने हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों के लगातार आवागमन से समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही थी।
ग्रामीणों ने बुधवार पहुंची राज्य स्तरीय जांच टीम से सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
बासोडीह बाजार कलीडीह समेत अन्य स्थानों पर भी उठे थे सवाल
ग्रामीणों के अनुसार बासोडीह बाजार , कली डीह समेत सड़क के अन्य हिस्सों में भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद पीसीसी सड़क के ऊपर डामरीकरण किए जाने की बात भी सामने आई थी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर,स्वीकृत लागत,कार्य अवधि और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की थी।
राज्य स्तरीय टीम बुधवार कर रही थी स्थल निरीक्षण
सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के बीच बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया । निर्माण कार्य की स्थिति, सड़क की वर्तमान हालत और गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं की जांच की गईl
ग्रामीणों द्वारा टीम के सामने सड़क में बने गड्ढे, डामर की परत से जुड़ी शिकायत और अन्य स्थानों पर सामने आई समस्याओं की जानकारी दी गई।
पत्रकार दीपेश अग्रवाल भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राज्य स्तरीय टीम के सामने रखे ।
पहले खुट्टा हादसे के बाद भी उठे थे सुरक्षा पर सवाल
इससे पहले 13 सितंबर को खुट्टा के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे।
घटना के बाद पत्रकार दीपेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और सड़क की स्थिति तथा निर्माणाधीन हिस्से में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए थे।
बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने संबंधित विभाग से जवाब देने का ज्ञापन जारी किया गया था 
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख गुणवत्ता पर जांच की मांग की थी 
सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा था। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी।
इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामला चर्चा में आया था।
अब जांच रिपोर्ट पर टिकी लोगों की नजर
बुधवार राज्य स्तरीय टीम द्वारा किए जा रहे स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डामरीकरण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सड़क की मोटाई, स्वीकृत लागत और कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा कराई जानी चाहिए।
फिलहाल बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम के स्थल निरीक्षण से सड़क निर्माण से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सड़क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।
    user_कौशल पाण्डेय
    कौशल पाण्डेय
    नवादा, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
    4
    समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा

नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

संजय वर्मा 

नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की।
वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी।
छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा
नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
संजय वर्मा 
नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की।
वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी।
छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    22 hrs ago
  • कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
    1
    कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    52 min ago
  • हजारीबाग में महिला के थैले से गायब हुए तीन लाख की ज्वेलरी...
    1
    हजारीबाग में महिला के थैले से गायब हुए तीन लाख की ज्वेलरी...
    user_हजारीबाग पलपल की खबर
    हजारीबाग पलपल की खबर
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़ मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़ जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति जमुई। बहुचर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव को पुलिस ने जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने आरोपी हरेराम यादव को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी इसको लेकर चर्चा होती रही। क्या है पूरा मामला मड़वा पहाड़ पर छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया और बुधवार को उसे जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी दिखाई दी। इसी बीच एक अधिवक्ता द्वारा आरोपी को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया गया। पुलिस ने संभाली स्थिति कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आरोपी को सुरक्षित तरीके से न्यायालय की प्रक्रिया से आगे ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मड़वा पहाड़ की घटना के बाद से ही मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी के बाद मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
    4
    मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़
मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति
जमुई। बहुचर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव को पुलिस ने जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने आरोपी हरेराम यादव को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी इसको लेकर चर्चा होती रही।
क्या है पूरा मामला
मड़वा पहाड़ पर छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया और बुधवार को उसे जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया।
आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी दिखाई दी। इसी बीच एक अधिवक्ता द्वारा आरोपी को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति
कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आरोपी को सुरक्षित तरीके से न्यायालय की प्रक्रिया से आगे ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मड़वा पहाड़ की घटना के बाद से ही मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी के बाद मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर लोगों की नजर बनी हुई है।
फिलहाल, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • हजारीबाग में तालाब में डूबने से छात्र की मौत, वनांचल स्कूल प्रशासन ने रखा अपना पक्ष हजारीबाग में तालाब में डूबने से छात्र की मौत, वनांचल स्कूल प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
    1
    हजारीबाग में तालाब में डूबने से छात्र की मौत, वनांचल स्कूल प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
हजारीबाग में तालाब में डूबने से छात्र की मौत, वनांचल स्कूल प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • भूमिहीनों की बंदोबस्ती के बीच 2:30 बजे ही बंद मिला कोनन्द पंचायत, अधिकारी-कर्मचारी नदारद!
    1
    भूमिहीनों की बंदोबस्ती के बीच 2:30 बजे ही बंद मिला कोनन्द पंचायत, अधिकारी-कर्मचारी नदारद!
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • बेटी की अंतिम यात्रा से पहले भावुक हुईं मंत्री दीपिका पांडेय, गम में डूबा परिवार बेटी की अंतिम यात्रा से पहले भावुक हुईं मंत्री दीपिका पांडेय, गम में डूबा परिवार
    1
    बेटी की अंतिम यात्रा से पहले भावुक हुईं मंत्री दीपिका पांडेय, गम में डूबा परिवार
बेटी की अंतिम यात्रा से पहले भावुक हुईं मंत्री दीपिका पांडेय, गम में डूबा परिवार
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.