Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ फैजुल्लागंज गाज़ीपुर फैजुल्लागंज गाज़ीपुर यहां पर आप देख रहे हो कितनी मेहनत करनी पड़ती है कचरा उठाना पड़ता है झाड़ू लगाना पड़ता है पर यहां पर तनख्वाह बढ़कर आ ही नहीं रही सिर्फ कटपुट के सिर्फ 5000 रुपए मिलते अब बताइए आप इसमें कैसे कोई अपने घर का खर्चा चलाएगा मेरे सरकार से यही गुजारिश है कि नगर निगम वालों की तनख्वाह बढ़ाई जाए
Soni
लखनऊ फैजुल्लागंज गाज़ीपुर फैजुल्लागंज गाज़ीपुर यहां पर आप देख रहे हो कितनी मेहनत करनी पड़ती है कचरा उठाना पड़ता है झाड़ू लगाना पड़ता है पर यहां पर तनख्वाह बढ़कर आ ही नहीं रही सिर्फ कटपुट के सिर्फ 5000 रुपए मिलते अब बताइए आप इसमें कैसे कोई अपने घर का खर्चा चलाएगा मेरे सरकार से यही गुजारिश है कि नगर निगम वालों की तनख्वाह बढ़ाई जाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, 5 बदमाश 20 लाख के जेवर लेकर फरार 📍 पटना। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों से पहुंचे थे। वारदात के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर रहे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- Post by Sandeep Pasi1
- 3 दिन पूर्व हुए झगड़े के तीसर दिन इलाज के दौरान घायल युवक की हुई मौत,मृतक के भाई रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा ने थाना संडीला पर लिखाई रिपोर्ट, हरदोई संडीला थाना क्षेत्र में रमाकांत उम्र करीब 45 वर्ष से 16 अप्रैल को आरोपी सुनील बाराती और उसकी मां जो कि एक ही परिवार के हैं से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है।प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराबी का आदी था।नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था।1
- लखनऊ के काकोरी स्थित मौंदा गांव में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सूने घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। परिवार मैहर दर्शन के लिए गया था। घरवाले रविवार रात घर लौटे तो घटना का पता चला। चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गांव के पीड़ित इंजीनियर राजपाल यादव ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया- मैं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता हूं। शुक्रवार को परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर में माता के दर्शन के लिए गया था। तीन दिन घर में कोई नहीं था, उसी दौरान चोरी हो गई। चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए। झाला, झुमकी, चैन और पायल आदि गायब हैं। रविवार को घर आए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां-बक्से टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश कर रही है। घर के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित इंजीनियर मूलरूप से गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।1
- बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की “नारी शक्ति ही देश की असली ताकत” – नागेन्द्र सिंह चौहान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल तेज “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मिला बल महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया विशेष जोर बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों की भागीदारी कार्यक्रम में समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पर फोकस।2
- फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- इंदौर में एक वायरल वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक कपल का निजी पल दूर से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसे निजता का उल्लंघन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी तरह की आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।1
- अयोध्या। राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाईकर्मियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिला कर्मियों ने उसे घेरकर चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाईकर्मी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।1