logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी: इंस्पेक्टर का गालीबाज ऑडियो वायरल, पत्रकार को फोन पर धमकी—मामला गरमाया कौशांबी। जनपद में एक इंस्पेक्टर का कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर द्वारा एक पत्रकार से फोन पर गाली-गलौज और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अवैध बालू खनन से जुड़ी खबर को लेकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित इंस्पेक्टर बौखला गया और उसने पत्रकार को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। ऑडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इसे कानून व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

4 days ago
user_AJEET KUMAR MISHRA
AJEET KUMAR MISHRA
पत्रकार कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

कौशांबी: इंस्पेक्टर का गालीबाज ऑडियो वायरल, पत्रकार को फोन पर धमकी—मामला गरमाया कौशांबी। जनपद में एक इंस्पेक्टर का कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर द्वारा एक पत्रकार से फोन पर गाली-गलौज और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अवैध बालू खनन से जुड़ी खबर को लेकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित इंस्पेक्टर बौखला गया और उसने पत्रकार को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। ऑडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इसे कानून व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • #कौशाम्बी में भारत यादव हत्याकांड मामला..., शव को अंतिम संस्कार न करने अड़े परिजनों से मंझनपुर Co Shivank Singh के द्वारा बड़ी मान - मनौवल के बाद अंतिम संस्कार को तैयार हुए परिजन...एक आरोपी को पुलिस अब तक कर चुकी है गिरफ्तार.... मृतक भारत यादव की बहन ने इलाकाई पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप...!!
    1
    #कौशाम्बी में भारत यादव हत्याकांड मामला..., शव को अंतिम संस्कार न करने अड़े परिजनों से मंझनपुर Co Shivank Singh के द्वारा बड़ी मान - मनौवल के बाद अंतिम संस्कार को तैयार हुए परिजन...एक आरोपी को पुलिस अब तक कर चुकी है गिरफ्तार.... मृतक भारत यादव की बहन ने इलाकाई पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप...!!
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़। दीवानी परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, फरियाद लेकर आई युवती परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी, जमीनी विवाद में इंसाफ मांग रही युवती, पुलिस अफसर समझाने बुझाने की कर रहे कोशिश, उतरने को तैयार नही फरियादी युवती नन्दिनी, नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन स्थित दीवानी परिसर का मामला,
    1
    प्रतापगढ़।
दीवानी परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती,
फरियाद लेकर आई युवती परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी,
जमीनी विवाद में इंसाफ मांग रही युवती,
पुलिस अफसर समझाने बुझाने की कर रहे कोशिश,
उतरने को तैयार नही फरियादी युवती नन्दिनी,
नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती पानी की टंकी पर  चढ़ी,
नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन स्थित दीवानी परिसर का मामला,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* *कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के अडहरा गांव में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। धारदार हथियार से युवक भारत यादव की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया है मृतक की पहचान भारत पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था और दो भाइयों व पांच बहनों के बड़े परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हत्याकांड के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में भारी नाराजगी है।उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।।।
    1
    *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी*
*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के अडहरा गांव में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। धारदार हथियार से युवक भारत यादव की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया है मृतक की पहचान भारत पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था और दो भाइयों व पांच बहनों के बड़े परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हत्याकांड के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में भारी नाराजगी है।उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।।।
    user_Faizi jafri journalist
    Faizi jafri journalist
    Media and information sciences faculty Chail, Kaushambi•
    3 hrs ago
  • ऊंचाहार: 'आर्यन चाय वाला' पर सस्ती लोकप्रियता के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप ​रायबरेली (ऊंचाहार): सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे चौकी चौराहा स्थित 'आर्यन चाय वाला' विवादों के घेरे में है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आर्यन अपनी पुरानी यूट्यूबर पहचान का फायदा उठाकर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मामले को जानबूझकर उलझा रहा है।साहीन सुल्तान का कहना है कि ​आरोप है कि वह पक्षपातपूर्ण बयानबाजी और प्रत्यारोप के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से अपील की गई है कि वे इस प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराएं। स्थानीय लोगों का मानना है कि 'फेमस' होने की चाहत में रची गई यह कहानी क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है, जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है।
    1
    ऊंचाहार: 'आर्यन चाय वाला' पर सस्ती लोकप्रियता के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप
​रायबरेली (ऊंचाहार): सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे चौकी चौराहा स्थित 'आर्यन चाय वाला' विवादों के घेरे में है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आर्यन अपनी पुरानी यूट्यूबर पहचान का फायदा उठाकर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मामले को जानबूझकर उलझा रहा है।साहीन सुल्तान का कहना है कि
​आरोप है कि वह पक्षपातपूर्ण बयानबाजी और प्रत्यारोप के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से अपील की गई है कि वे इस प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराएं। स्थानीय लोगों का मानना है कि 'फेमस' होने की चाहत में रची गई यह कहानी क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है, जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रतापगढ़। जमीन विवाद में टॉवर पर चढ़ी युवती, पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने का लगाने लगी आरोप, पुलिस और ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर टॉवर से उतरी युवती, विपक्षियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर टॉवर से उतरी युवती, लीलापुर थाना इलाके के साहबगंज बाजार का मामला,
    1
    प्रतापगढ़।
जमीन विवाद में टॉवर पर चढ़ी युवती,
पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने का लगाने लगी आरोप,
पुलिस और ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर टॉवर से उतरी युवती,
विपक्षियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर टॉवर से उतरी युवती,
लीलापुर थाना इलाके के साहबगंज बाजार का मामला,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.