आगरा के सेंट जॉन्स स्थित हनुमान मंदिर में आम आदमी पार्टी (आप) महानगर आगरा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने मांग की कि यदि राम मंदिर निर्माण, चढ़ावे या अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल बाजपेई ने इन कथित निर्माण अनियमितताओं और अन्य आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की। वहीं, दिलीप बंसल ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या चोरी हुई है, तो इसमें शामिल लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। गोपाल शर्मा ने धार्मिक भावनाओं के सम्मान की बात कहते हुए कुछ सार्वजनिक घटनाओं पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि सत्य सामने आए और दोषी किसी भी स्थिति में बच न सकें। रामसेवक और तरुण भार्गव ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ और जन-जागरूकता का यह अभियान आगे भी विभिन्न मंदिरों और मोहल्लों में जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में दिलीप बंसल, कपिल बाजपेई, गोपाल शर्मा, तरुण भार्गव, मुरली बाबा, रामसेवक ढाकरे, बिट्टू पंडित, प्रिंस शर्मा, रितेश, दिनेश, ओम प्रकाश, अभय गुप्ता, आवेश बघेल, सोनू सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगरा के सेंट जॉन्स स्थित हनुमान मंदिर में आम आदमी पार्टी (आप) महानगर आगरा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने मांग की कि यदि राम मंदिर निर्माण, चढ़ावे या अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल बाजपेई ने इन कथित निर्माण अनियमितताओं और अन्य आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने
की मांग की। वहीं, दिलीप बंसल ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या चोरी हुई है, तो इसमें शामिल लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। गोपाल शर्मा ने धार्मिक भावनाओं के सम्मान की बात कहते हुए कुछ सार्वजनिक घटनाओं पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि सत्य सामने आए और दोषी किसी भी स्थिति में बच न सकें। रामसेवक और तरुण भार्गव ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ और जन-जागरूकता का यह अभियान आगे भी विभिन्न मंदिरों और मोहल्लों में जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में दिलीप बंसल, कपिल बाजपेई, गोपाल शर्मा, तरुण भार्गव, मुरली बाबा, रामसेवक ढाकरे, बिट्टू पंडित, प्रिंस शर्मा, रितेश, दिनेश, ओम प्रकाश, अभय गुप्ता, आवेश बघेल, सोनू सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख कैश और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।1
- आगरा के फतेहाबाद स्थित एकता गार्डन में समाजवादी पार्टी का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान पार्टी को 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी एकजुटता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में फतेहाबाद नगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को पार्टी के जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने मनोनयन पत्र सौंपे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएं तथा जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही उनका मुख्य संकल्प है। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने तथा घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर संतोष पाल, मनोज यादव, राजेश शर्मा, महेश सिसोदिया, रूपाली दीक्षित, हेमंत यादव, महेश गुप्ता, मेहताब सिंह गुर्जर, असलम खान, वेद प्रकाश गुप्ता, आशीष शर्मा, सौरभ शर्मा, नीरज चक, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा और सुनील नीलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी 2027 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का अपना संकल्प दोहराया।2
- आगरा के खेरागढ़ में अवैध पिस्टलों की खरीद-फरोख्त और तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना खेरागढ़ और एसओजी/सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक महिन्द्रा थार गाड़ी, 32 बोर की 11 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल मय मैगजीन, 10 अन्य मैगजीन और दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त (कमिश्नरेट आगरा) व अपर पुलिस आयुक्त (कमिश्नरेट आगरा) के निर्देशन, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी (आगरा) के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त (खेरागढ़) के कुशल नेतृत्व में अपराध व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में की गई है।1